फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Asim riaz postponed his song release due to india pakistan tension and operation sindoor

Asim Riaz: भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच आसिम रियाज ने उठाया बड़ा कदम, बोले- ‘कुछ चीजें संगीत से बड़ी…’

Thu, 08 May 2025 09:21 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Thu, 08 May 2025 09:21 AM IST
सार

Asim Riaz Reaction on IND-PAK: बिग बॉस 13 के प्रतियोगी और रैपर आसिम रियाज ने भारतीय सेना द्वारा आतंकियों पर किए गए ऑपरेशन सिंदूर को लेकर एक बड़ा कदम उठाया है। जानिए।

विज्ञापन
Asim riaz postponed his song release due to india pakistan tension and operation sindoor
आसिम रियाज - फोटो : इंस्टाग्राम @asimriaz77.official

विस्तार

हाल ही में भारतीय सेना की तरफ से पाकिस्तान में आतंकियों पर की गई कार्रवाई से पूरा देश खुश है। इसे सेना ने ऑपरेशन सिंदूर नाम दिया है। इस पर भारतीय सेलेब्स अपने-अपने तरीके से खुशी का इजहार कर रहे हैं। इसी कड़ी में अब बिग बॉस 13 के प्रतियोगी और रैपर आसिम रियाज ने एक बड़ा कदम उठाते हुए कहा कि कुछ चीजें संगीत से भी बड़ी होती हैं। आइए जानते हैं रैपर ने कौन सा कदम उठाया।

विज्ञापन


आसिम ने उठाया यह कदम
भारतीय सेना द्वारा आतंकियों पर की गई कार्रवाई को लेकर रैपर आसिम रियाज ने अपने गाने के रिलीज को टाल दिया है। भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के तहत उन्होंने यह फैसला लिया है। इंस्टाग्राम स्टोरी पर जानकारी साझा करते हुए आसिम ने लिखा, ‘दो देशों के बीच मौजूदा तनाव के कारण, मैंने अपने गाने की रिलीज को एक हफ्ते के लिए टालने का फैसला किया है। नई तारीख 14 मई है।’
विज्ञापन




यह खबर भी पढ़ें: Anupam Kher: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सराहना करते हुए अभिनेता ने देशवासियों से की अपील, बोले- ‘अब हम चुप नहीं रहते…’
विज्ञापन
विज्ञापन


संगीत से बड़ी चीज भी होती है
आसिम रियाज ने भारत द्वारा किए गए ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए आगे लिखा, ‘कुछ चीजें संगीत से भी बड़ी होती हैं। सभी के लिए शांति और शक्ति की प्रार्थना करता हूं। इस पोस्ट से उन्होंने जाहिर किया कि देश सबसे पहले आता है फिर आप। 

यह खबर भी पढ़ें: Sharad Kelkar: आतंकी हमले के बाद भी PAK एक्टर की फिल्म रिलीज करवाने की चाहत, शरद केलकर ने दिया करारा जवाब

पहलगाम आतंकी हमले पर भी जताया था दुख
इससे पहल भी आसिम रियाज ने 22 अप्रैल को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आंतकी हमले की निंदा की थी। उन्होंने कश्मीर की घाटी में हुई दर्दनाक घटना में पीड़ितों के लिए संवेदना और शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed