{"_id":"687c8aa41fd57278040380ae","slug":"ashutosh-rana-talks-about-playing-ravan-in-humare-ram-says-wanted-to-play-this-character-2025-07-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Ashutosh Rana: 'हमारे राम' में रावण बने आशुतोष राणा, कहा- 'एक अभिनेता के तौर पर मैं यह किरदार...'","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Ashutosh Rana: 'हमारे राम' में रावण बने आशुतोष राणा, कहा- 'एक अभिनेता के तौर पर मैं यह किरदार...'
Sun, 20 Jul 2025 11:50 AM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Sun, 20 Jul 2025 11:50 AM IST
सार
Ashutosh Rana On Ravan Character: आशुतोष राणा नाटक 'हमारे राम' में रावण की भूमिका निभा रहे हैं। इस पर उन्होंने अपनी राय रखी है।
विज्ञापन
आशुतोष राणा
- फोटो : यूट्यूब, अमर उजाला
विस्तार
अभिनेता आशुतोष राणा बॉलीवुड में कई किरदार निभाने के लिए मशहूर रहे हैं। फिल्मों में उन्होंने सबसे ज्यादा नेगेटिव गिरदार निभाए हैं। अनुभवी अभिनेता इन दिनों नाटक 'हमारे राम' में रावण की भूमिका निभाकर मंच पर सबका दिल जीत रहे हैं। अपने अनुभव के बारे में बताते हुए, राणा ने बताया कि यह नाटक मनोरंजन से कहीं ज्यादा है। उन्होंने नाटक 'हमारे राम' में रावण की भूमिका और उसके महत्व के बारे में बात की है।
विज्ञापन
Trending Videos
भगवान राम मारने के लिए नहीं आए थे
एएनआई से बात करते हुए आशुतोष राणा ने कहा 'अगर हम अपनी जिंदगी में भगवान राम की इस कहानी को अपनाते हैं, तो जिंदगी की सारी परेशानियां दूर हो जाती हैं। ये अद्भुत महाकाव्य उस दिव्य चरित्र पर आधारित है। राम किसी को मारने के लिए नहीं, तारने के लिए नारायण से नर के रूप में अवतरित हुए थे।'

- फोटो : सोशल मीडिया
एक से लेकर चार बार तक नाटक को देख रहे दर्शक
उन्होंने आगे कहा 'हम सभी के लिए यह खुशी का विषय है कि मात्र 14 महीनों की अवधि में, हमने जयपुर में इसका 261वां शो किया है। हम इस नाटक का प्रदर्शन भारत के लगभग 15 राज्यों में कर चुके हैं। अब अगस्त के दूसरे सप्ताह में हमें इस महाकाव्य के साथ दुबई जाना है। तो, यह भगवान का बहुत बड़ा आशीर्वाद है कि इस नाटक को लोग स्वीकार कर रहे हैं, और वे इसे दो बार, तीन बार और यहां तक कि चौथी बार भी देखने आते हैं। अगर किसी कथा में कोई रस है, किसी प्रस्तुति में आनंद है तो लोग बार-बार उसे देखने आते हैं। एक अभिनेता के तौर पर, मैं रावण का किरदार निभाना चाहता था...'
यह खबर भी पढ़ें: Anupam Kher: महेश भट्ट ने की अनुपम खेर की तारीफ, कहा- 'जब चेले गुरु से आगे निकल जाते हैं तब...'

'हमारे राम' में हैं ये अभिनेता
आपको बता दें 'हमारे राम' में आशुतोष राणा, राहुल भुचर, दानिश अख्तर, तरुण खन्ना, हरलीन कौर और करण शर्मा अहम भूमिकाओं में हैं।

आशुतोष राणा का वर्कफ्रंट
आशुतोष राणा 'पठान', 'वॉर', 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया', 'धड़क', 'सिम्बा' और 'राज' जैसी कई फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं। वह अगली बार निर्देशक अयान मुखर्जी की एक्शन थ्रिलर फिल्म 'वॉर 2' में नजर आएंगे। इस फिल्म में ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर मुख्य भूमिकाओं में हैं।
वह 'हीर एक्सप्रेस' में भी नजर आएंगे। यह फिल्म इसी साल 8 अगस्त को रिलीज होगी।