फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Armie Hammer confessed to cutting animal heart and eating it Amid cannibalism controversy calls it male ritual

Armie Hammer: जिंदा जानवर का दिल निकालकर कच्चा ही खा गया यह हॉलीवुड एक्टर, बोला- हमारे यहां ऐसा ही रिवाज है

Wed, 12 Feb 2025 08:30 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Wed, 12 Feb 2025 08:30 PM IST
सार

हॉलवुड अभिनेता आर्मी हैमर ने खुलासा किया कि शिकार के दौरान उन्होंने एक रिवाज के तौर पर पर एक जीवित जानवर के दिल का टुकड़ा काटकर खा लिया था। 

विज्ञापन
Armie Hammer confessed to cutting animal heart and eating it Amid cannibalism controversy calls it male ritual
आर्मी हैमर - फोटो : ANI

विस्तार

'कॉल मी बाय योर नेम' के अभिनेता आर्मी हैमर पर साल 2021 में नरभक्षी होने का आरोप लगा था। अब चार साल बाद आर्मी हैमर ने अपनी पिछली कुछ टिप्पणियों के बारे में बात की, जिसका उन्होंने कई मौकों पर खंडन किया है। आर्मी हैमर ने हाल ही में खुलासा किया है कि एक बार शिकार के दौरान उन्होंने एक जानवर के दिल का एक हिस्सा खा लिया था। उन्होंने आगे बताया कि यह शिकारियों से जुड़ी एक पुरानी परंपरा है।

विज्ञापन

आर्मी ने दिल का एक टुकड़ा खाने की बात कबूली
लुईस थेरॉक्स पॉडकास्ट पर हैमर ने इस सवाल का उत्तर दिया कि क्या उन्होंने किसी जीवित पशु का दिल निकालकर उसे कच्चा खाया था? इस पर  आर्मी हैमर ने जवाब देते हुए कहा कि नहीं, आप पूरा दिल नहीं खाते। एक परंपरा यह है कि आप दिल का एक टुकड़ा खाते हैं। आपके आस-पास आपके सभी दोस्त होते हैं, जो आपको उकसाते हैं। यह कुछ ऐसा ही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहली बार शिकार के दौरान किया जाने वाला रिवाज?
आर्मी हैमर पर पहले भी नरभक्षी कल्पनाओं से जुड़े आरोप लग चुके हैं। अभिनेता ने इसे एक तरह का रिवाज बताया। अपने अनुभव के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि वह शिकार की रस्म को ऐसे आरोपों से अलग करना चाहते थे। अभिनेता ने बताया, 'यह एक तरह से पुरुषों द्वारा पहली बार शिकार पर जाने के दौरान किया जाने वाला एक अनुष्ठान है। मैं जिन लोगों को जानता हूं, जो पहली बार शिकार पर गए थे, उन्हें भी कुछ ऐसा ही करना पड़ा था।'

विज्ञापन

अभिनेता पर लगे थे नरभक्षण के आरोप
उन्होंने आगे कहा कि यह अनुष्ठान किसी नरभक्षण या यौन संतुष्टि के उद्देश्य से नहीं है।' दरअसल, 2021 से अभिनेता कई महिलाओं को कथित तौर पर भेजे गए संदेशों के सामने आने के बाद विवादों में घिर गए हैं, जिसमें हिंसक यौन कल्पनाओं और नरभक्षण का जिक्र है। उसी साल बाद में एक महिला ने भी उन पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया। आर्मी हैमर ने ऐसे सभी आरोपों से इनकार किया और लॉस एंजिल्स काउंटी के जिला अटॉर्नी ने 2023 में अपर्याप्त सबूतों के कारण उन पर मुकदमा नहीं चलाया गया, लेकिन नरभक्षण कांड के कारण उन्हें हॉलीवुड से निकाल दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed