फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Arjun Kapoor and sister Anshula became emotional on mother mona birth anniversary Janhvi Kapoor reacted this

Arjun Kapoor: मां मोना सुरी की बर्थ एनिवर्सरी पर भावुक हुए अर्जुन और बहन अंशुला, जाह्नवी ने दी यह प्रतिक्रिया

Tue, 06 Feb 2024 11:59 PM IST
शुभम शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभम शर्मा Updated Tue, 06 Feb 2024 11:59 PM IST
सार

अर्जुन और अंशुला अपनी मां मोना सुरी की बर्थ एनिवर्सरी पर हर साल एक स्पेशल इवेंट आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि देते हैं। 25 मार्च 2012 को मोना सुरी का कैंसर से निधन हो गया था।

विज्ञापन
Arjun Kapoor and sister Anshula became emotional on mother mona birth anniversary Janhvi Kapoor reacted this
अर्जुन कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर और उनकी बहन अंशुला कपूर शुरू से अपनी मां मोना सुरी के काफी क्लोज रहे। दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर तस्वीरों और दिलचस्प किस्सों के जरिए उन्हें याद करते रहते हैं। मंगलवार को एक स्पेशल इवेंट में दोनों ने अपनी मां की 60वीं बर्थ एनिवर्सरी मनाई। इसका वीडियो अर्जुन ने अपने इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ शेयर किया। इस वीडियो में दोनों भाई-बहन काफी भावुक नजर आए। 

विज्ञापन

 

मां कहती थी रब राखा
दरअसल, हर साल अर्जुन और अंशुला मां की बर्थ एनिवर्सरी पर एक स्पेशल इवेंट आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि देते हैं। मंगलवार को अर्जुन ने इस स्पेशल इवेंट का वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया और लिखा, 'जैसा की मां हमेशा कहती थी रब राखा'। वीडियो में अंशुला कह रही हैं, 'मां उनसे हमेशा कहती थीं, तुझे जो करना है वो कर, तुझे जो बनाना है वो बन, रब राखा'। इसके बाद वे अपने भाई अर्जुन के गले लगकर भावुक होती नजर आ रही हैं। इवेंट में अंशुला का भाषण सुनकर अर्जुन कपूर अपने आंसू रोक नहीं पाए।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor)


Esha Deol Bharat Takhtani: अभिनेत्री ईशा देओल और भरत तख्तानी हुए अलग, शादी के 12 साल बाद टूटा रिश्ता

विज्ञापन
विज्ञापन

कैंसर से मोना सुरी का हुआ था निधन
अर्जुन कपूर के इस वीडियो पर बी-टाउन के कई स्टार्स ने कमेंट किया। इसमें बॉबी देओल, आयुष्मान खुराना, डायना पेंटी, भूमि पेडनेकर, पुलकित सम्राट समेत कई सितारे शामिल रहे। वहीं, एक्ट्रेस जान्हवी कपूर ने बहन अंशुला का ये वीडियो अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया और एक खूबसूरत कैप्शन भी लिखा। गौरतलब है कि बोनी कपूर ने साल 1983 में मोना सुरी से शादी की थी। इसके बाद 1996 में अलग हो गए थे। इसी दौरान बोनी ने श्री देवी से शादी रचाई। 25 मार्च 2012 को मोना सुरी का कैंसर से निधन हो गया था।
Fighter: फिल्म 'फाइटर' के इस सीन पर मचा विवाद, असम की भारतीय वायु सेना अधिकारी ने मेकर्स को भेजा कानूनी नोटिस
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed