फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Arjun Kapoor and Bhumi Pednekar Starrer film The Lady Killer is India biggest box office failure movie

Arjun Kapoor: 'सिंघम अगेन' के मेन विलेन की ये फिल्म देखी क्या? फ्लॉप के मामले में बनाया नेशनल रिकॉर्ड

Thu, 31 Oct 2024 08:57 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Thu, 31 Oct 2024 08:57 PM IST
सार

India biggest box office failure: भारत में हर साल कई फिल्में बनती हैं, जिनमें कुछ सफल रहती हैं, तो कुछ असफल, लेकिन असफल फिल्में भी लागत का कुछ न कुछ हिस्सा जरूर अर्जित कर लेती हैं। हालांकि, एक फिल्म ऐसी भी है, जिससे निर्माताओं को 99.99% का नुकसान हुआ। ये फिल्म भारतीय इतिहास की सबसे असफल फिल्म बन गई है। 

विज्ञापन
Arjun Kapoor and Bhumi Pednekar Starrer film The Lady Killer is India biggest box office failure movie
द लेडी किलर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत में फिल्म निर्माण एक बड़ा और महंगा व्यवसाय है। हर साल भारत में हजार से अधिक फिल्में बनाई जाती हैं। हर शुक्रवार को कई फिल्मों का भविष्य तय होता है। प्रोडक्शन से लेकर कलाकारों की फीस, वीएफएक्स आदि चीजों पर करोड़ों रुपये खर्च होते हैं। अधिकतर निर्माता बड़े सितारों के साथ बड़ा दांव खेलते हैं, क्योंकि माना जाता है कि बड़ा सितारा अपने दम पर फैंस को सिनेमाघरों तक खींच ला सकता है। हालांकि, कई बार ये दांव सही नहीं बैठता। कई ऐसी भी फिल्म है, जो काफी कम बजट में बनकर भी कई गुणा मुनाफा कमा लेती, जबकि कई फिल्में ऐसी भी बनी हैं, जिन्होंने निर्माताओं का जबर्दस्त घाटा कराया है। द लेडी किलर एक ऐसी ही फिल्म है, जिसे भारत की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्मों में से एक होने का शर्मनाक तमगा हासिल है। 

विज्ञापन

फिल्म की कुल कमाई भी लाख रुपये से कम
दे लेडी किलर, 45 करोड़ के बजट में बनी देश की अब तक की सबसे बड़ी फ्लॉप साबित हुई है। इस फिल्म ने महज 60 हजार रुपये कमाए हैं। फिल्म को हुआ ये 99.99% घाटा भारतीय सिनेमा के इतिहास में सबसे बड़ा घाटा है। अजय बहल द्वारा निर्देशित साल 2023 की फिल्म द लेडी किलर में अर्जुन कपूर और भूमि पेडनेकर मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे। ये एक क्राइम थ्रिलर थी, जिसे भूषण कुमार द्वारा टी-सीरीज के बैनर तले बनाया गया था। फिल्म की शूटिंग साल 2022 में शुरू हुई थी, जो साल 2023 में भी कई बार फिर से शूट की गई। इस वजह से फिलम् का बजट काफी ज्यादा बढ़ गया और आखिर में फिल्म की कुल लागत आई 45 करोड़। इस फिल्म को कोई खरीददार नहीं मिला और जब किसी तरह ये रिलीज हुई तो पहले दिन पूरे भारत में सिर्फ 293 टिकट बिके। फिल्म की कुल कमाई भी लाख रुपये से कम ही रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

Arjun Kapoor and Bhumi Pednekar Starrer film The Lady Killer is India biggest box office failure movie
फिल्म 'द लेडी किलर' - फोटो : सोशल मीडिया

रिपोर्ट्स के मुताबिक आधी-अधूरी ही रिलीज हुई फिल्म
इस फिल्म के नाम भारतीय सिनेमा इतिहास का सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज है। कई रिपोर्ट्स में कहा गया कि इस फिल्म को अधूरा रिलीज किया गया था। फिल्म का क्लाइमेक्स पूरी तरह से शूट नहीं किया गया था। फिल्म के निर्देशक अजय बहल ने भी शुरुआती इंटरव्यू में दावा किया था, लेकिन बाद में मुकर गए थे। द लेडी किलर को नवंबर 2023 में भारत के कुछ ही सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था।
Matka: वरुण तेज के फैंस को मिली दिवाली की सौगात, बहुप्रतीक्षित फिल्म 'मटका' के ट्रेलर रिलीज डेट से उठा पर्दा 

विज्ञापन

Arjun Kapoor and Bhumi Pednekar Starrer film The Lady Killer is India biggest box office failure movie
फिल्म 'द लेडी किलर' - फोटो : सोशल मीडिया

खानापू्र्ति के लिए हुई फिल्म की रिलीज
ट्रेड इनसाइडर्स के अनुसार, निर्माताओं ने दिसंबर में इसकी स्ट्रीमिंग रिलीज के लिए नेटफ्लिक्स के साथ एक डील साइन की थी। इसके तहत फिल्म को नवंबर के पहले हफ्ते सिनेमाघरों में रिलीज किया जाना जरूरी था, तभी ये डील वैध रह पाती। रिपोर्ट्स के अनुसार, निर्माताओं को लगा कि फिल्म को किसी तरह रिलीज करना और फिर से इसे ओटीटी को सौंप देना बेहतर विकल्प था। इस वजह से ही फिल्म को अधूरा ही बिना किसी प्रमोशन के रिलीज कर दिया गया। 
Riteish Deshmukh-Genelia Diwali: रितेश-जेनेलिया ने दिवाली पर की मस्ती, साझा किया हंसी-मजाक से भरा वीडियो

Arjun Kapoor and Bhumi Pednekar Starrer film The Lady Killer is India biggest box office failure movie
फिल्म 'द लेडी किलर' - फोटो : सोशल मीडिया

यूट्यूब पर रिलीज की गई लेडी किलर
फिल्म को लेकर आनन-फानन में कई निर्णय लिए गए। फिल्म के सितारे अर्जुन और भूमि ने इसका प्रमोशन भी नहीं किया। ट्रेलर रिलीज के अलावा कोई प्रमोशनल इवेंट नहीं हुआ। इसके अलावा जब फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई, तो बॉक्स ऑफिस पर इसका कारोबार काफी बुरा रहा। इस वजह से फिल्म की कथित तौर पर ओटीटी रिलीज भी रद्द कर दी गई। इसके बाद आखिरकार द लेडी किलर को सितंबर 2024 में यूट्यूब पर मुफ्त में रिलीज किया गया। यूट्यूब पर भी फिल्म को अधिकतर नकारात्मक टिप्पणियां ही मिली हैं। इस तरह से लेडी किलर भारतीय इतिहास की सबसे ज्यादा नुकसान कराने वाली फिल्मों में से एक बन गई है। 
Game changer 'गेम चेंजर' के टीजर रिलीज को लेकर निर्माताओं ने दी जानकारी, जारी किया राम चरण का दमदार पोस्टर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed