घर पहुंचते ही अरबाज-शूरा ने साझा की तस्वीर, बेटी को दिया यह प्यारा नाम; राशा समेत कई सेलेब्स ने बरसाया प्यार
Arbaaz Khan Daughter Name: अरबाज खान अपनी नई जन्मीं बेटी को हॉस्पिटल से लेकर घर आ गए हैं। अभिनेता ने एक पोस्ट शेयर कर बेटी के खूबसूरत नाम का खुलासा किया है। जानिए क्या है नाम।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अभिनेता अरबाज खान और शूरा खान हाल ही में एक बेटी के माता-पिता बने हैं। आज बुधवार शाम को अभिनेता अपनी पत्नी और बेटी को हॉस्पिटल से लेकर घर आ गए हैं, जिसका वीडियो भी सामने आया था। अब अभिनेता ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट शेयर कर बेटी के नाम का खुलासा किया है। इस पोस्ट के आते ही सेलेब्स की प्रतिक्रियाएं आने लगी हैं।
क्या रखा बेटी का नाम?
बॉलीवुड अभिनेता और निर्माता अरबाज खान ने अपनी पत्नी शूरा खान के साथ संयुक्त रूप से एक इंस्टाग्राम पोस्ट किया है। इस पोस्ट में दोनों ने अपनी नन्ही परी का नाम रिवील किया है। कपल ने बेटी का नाम सिपारा खान रखा है। इसके साथ ही दोनों ने ग्राफिक्स में लिखा, 'बेबी गर्ल का स्वागत है ‘सिपारा खान।’
विज्ञापन विज्ञापन
सेलेब्स समेत फैंस ने पोस्ट पर बरसाया प्यार
इस पोस्ट के सामने आते ही कई सेलेब्स ने प्रतिक्रियाएं दी हैं और नन्ही परी पर अपना प्यार बरसाया है। अभिनेत्री राशा थडानी ने लिखा, ‘बधाई हो।’ जन्नत जुबैर ने भी दिल वाला इमोजी बनाते हुए रिएक्ट किया है। इसके अलावा फैंस के कमेंट्स की बाढ़ आ गई है। एक यूजर ने लिखा, ‘वाह कितना सुंदर नाम है।’ वहीं दूसरे यूजर ने कमेंट किया, 'नाम बहुत प्यार है, ईश्वर सलामत रखे।’ इसके अलावा अन्य यूजर्स भी दोनों को बधाई दे रहे हैं।
यह खबर भी पढ़ें: महेश्वर में शुरू हुई भुवन बाम स्टारर ‘द रिवोल्यूशनरीज’ की शूटिंग, रोहित सराफ और प्रतिभा रांटा भी दिखेंगे साथ
कब हुआ था बेटी का जन्म?
शूरा खान को 4 अक्तूबर को मुंबई के पीडी हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद रविवार 5 अक्तूबर को शूरा ने बेटी को जन्म दिया। इसके बाद सलमान खान समेत परिवार के बाकी सदस्य भी अस्पताल में शूरा और नवजात से मिलने पहुंचे थे। इसमें सलमा खान और हेलन भी शामिल थीं। बता दें कि यह अरबाज खान की दूसरी शादी है। इससे पहले अरबाज ने मलाइका अरोड़ा से शादी की थी। जिससे उन्हें एक बेटा अरहान खान है।