फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Anurag Kashyap Controversy: film maker Anurag Kashyap apologize for his controversial comment

Anurag Kashyap: 'मैं गुस्से में मर्यादा भूल गया', आपत्तिजनक जातिगत टिप्पणी के बाद अनुराग कश्यप का माफीनामा

Tue, 22 Apr 2025 11:42 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 22 Apr 2025 11:42 AM IST
सार

Anurag Kashyap Controversy: फिल्म निर्माता-निर्देशन अनुराग कश्यप इन दिनों अपनी विवादित जातिगत टिप्पणी को लेकर चर्चा में हैं। इसे लेकर उनकी काफी आलोचना हुई। इसके बाद उन्होंने माफी मांग ली है।

विज्ञापन
Anurag Kashyap Controversy: film maker Anurag Kashyap apologize for his controversial comment
अनुराग कश्यप - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

फिल्म निर्माता-निर्देशन अनुराग कश्यप ने बीते दिनों एक जाति समुदाय पर आपत्तिजनक टिप्पणी की। उनकी इस टिप्पणी पर जमकर विवाद हो रहा है और अनुराग कश्यप की आलोचना हो रही है। अनुराग कश्यप को भी अब अपनी गलती का एहसास हो गया है, जिसके बाद उन्होंने माफी मांगी है। अनुराग कश्यप ने आज मंगलवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर लिखा है, 'मैं गुस्से में मर्यादा भूल गया'।

विज्ञापन

कहा- 'अपनी ही बात को मुद्दे से भटका दिया'
अनुराग कश्यप ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से आज मंगलवार को एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें उन्होंने लिखा है, 'मैं गुस्से में किसी को एक जवाब देने में अपनी मर्यादा भूल गया। और पूरे ब्राह्मण समाज को बुरा बोल डाला। वो समाज, जिसके तमाम लोग मेरी जिंदगी में रहे हैं, आज भी हैं और बहुत योगदान करते हैं। आज वो सब मुझसे आहत हैं। मेरा परिवार मुझसे आहत है। बहुत सारे बुद्धिजीवी, जिनकी मैं इज्जत करता हूं मेरे उस गुस्से में, मेरे बोलने के तरीके से आहत हैं। मैंने खुद ही ऐसी बात करके, अपनी ही बात को मुद्दे से भटका दिया'।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Anurag Kashyap (@anuragkashyap10)

विज्ञापन
विज्ञापन

'मैं तहे दिल से माफी मांगता हूं'
अनुराग कश्यप ने आगे लिखा है, 'मैं तहे दिल से माफी मांगता हूं, इस समाज से जिनको मैं ये नहीं कहना चाह रहा था, लेकिन आवेश में किसी की घटिया टिप्पणी का जवाब देते हुए लिख दिया। मैं माफी मांगता हूं अपने उन तमाम सहयोगी दोस्तों से, अपने परिवार से और उस समाज से, अपने बोलने के तरीके के लिए, अभद्र भाषा के लिए। अब आगे से ऐसा न हो, मैं उस पर काम करूंगा। अपने गुस्से पर काम करूंगा। मुद्दे की बात अगर करनी हो तो सही शब्दों का इस्तेमाल करूंगा। आशा है आप मुझे माफ कर देंगे'।

Anurag Kashyap: अनुराग कश्यप का मुंह काला करने का एलान, एक लाख रुपये का इनाम, घर की भी हो रही निगरानी

विज्ञापन

यूजर बोले- 'आत्मनिरीक्षण'
अनुराग कश्यप के इस पोस्ट पर यूजर्स की प्रतिक्रिया आ रही हैं। नेटिजन्स उनके माफी मांगने के फैसले की तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'आत्मनिरीक्षण'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'ऐसे माफी मांगना आपका बड़प्पन है'। एक यूजर ने लिखा, 'गलती मान लेना और उसे सबके मान लेना बड़ी बात है'। हालांकि, कुछ यूजर अनुराग को ट्रोल भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'अपने निजी फ्रस्टेशन को सोशल मीडिया पर निकालने से बचें। एक तराजू में सबको ना तौलें'।

Anurag Kashyap: मीटू से लेकर बिग बी पर आरोप लगाने तक, विवादों से रहा अनुराग कश्यप का पुराना नाता

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed