{"_id":"6677b17238cd477a010e192c","slug":"anupam-kher-praised-the-police-for-arresting-thieves-who-stole-from-his-office-also-pens-thankyou-note-2024-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Anupam Kher: चोरी मामले में गिरफ्तारी के बाद अनुपम ने की पुलिस की तारीफ, कहा, \"48 घंटे के भीतर कार्रवाई..\"","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Anupam Kher: चोरी मामले में गिरफ्तारी के बाद अनुपम ने की पुलिस की तारीफ, कहा, "48 घंटे के भीतर कार्रवाई.."
Sun, 23 Jun 2024 10:54 AM IST
विशाल वर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विशाल वर्मा
Updated Sun, 23 Jun 2024 10:54 AM IST
सार
अनुपम खेर ने पुलिस द्वारा चोरों को पकड़ने की कार्रवाई को लेकर पुलिस को धन्यवाद दिया है। साथ ही पुलिस की तारीफ भी की है।
विज्ञापन
अनुपम खेर
- फोटो : इंस्टाग्राम @anupampkher
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर के ऑफिस में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई को लेकर अनुपम खेर ने मुंबई पुलिस को धन्यवाद दिया है। इसके लिए उन्होंने एक नोट भी लिखा है।
विज्ञापन
Ram Gopal Varma: शाहरुख खान के साथ इस गैंगस्टर फिल्म में काम करना चाहते थे राम गोपाल वर्मा, निर्देशक का खुलासा
विज्ञापन
अनुपम खेर ने की पुलिस की तारीफ
अनुपम खेर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर चोरों की एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वो पुलिस थाने के सामने पुलिस के साथ दिख रहे हैं। साथ ही अपने और पुलिस द्वारा की गई पोस्ट के भी स्क्रीनशॉट लोगों के साथ साझा किए। उन्होंने अपने नोट में लिखा, "मुंबई पुलिस के प्रति मेरा हार्दिक आभार और प्रशंसा। मेरे दफ्तर में तोड़फोड़ करने वाले, मेरी तिजोरी और 'मैंने गांधी को नहीं मारा' के नेगेटिव को चुराने वाले दोनों चोरों को पकड़ लिया गया है। यह सब 48 घंटों के भीतर किया जाना पुलिस की अद्भुत दक्षता को दर्शाता है!! जय हो!"
विज्ञापन
THANK YOU!! 🙏😍🙏 @MumbaiPolice @CPMumbaiPolice pic.twitter.com/8o1L55sNfR
— Anupam Kher (@AnupamPKher) June 23, 2024
Nana Patekar: तनुश्री दत्ता के लगाए गए मी टू आरोपों पर नाना पाटेकर का बड़ा बयान, बोले- मुझे मेरी सच्चाई पता है
क्या था मामला?
अनुपम खेर ने गुरुवार को अपने एक्स हैंडल पर जानकारी देते हुए बताया था कि दो चोर उनके मुंबई के वीरा देसाई रोड़ स्थित दफ्तर से नकदी से भरी तिजोरी और एक फिल्म के निगेटिव चुरा ले गए है। इस मामले में एफआईआर दर्ज कराई गई थी, जिस पर पुलिस ने आरोपियों को जल्द पकड़ने का आश्वासन दिया था। इसके बाद 22 जून को अंबोली पुलिस ने माजिद शेख और मोहम्मद दलेर बहरीम खान को गिरफ्तार कर लिया।
Sonakshi Zaheer Wedding Live: आज जहीर संग शादी रचाएंगी सोनाक्षी सिन्हा, शाम में धूमधाम से होगा रिसेप्शन