Aneet Padda: गोल चश्मा-हाथों में माइक, 'सैयारा गर्ल' अनीत पड्डा को पहचानना हुआ मुश्किल, चौंक गए फैंस
Aneet Padda School Picture: फिल्म 'सैयारा' से सफलता का स्वाद चख चुकीं अभिनेत्री अनीत पड्डा की स्कूल की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। उनके स्कूल ने एक्ट्रेस के लिए एक वीडियो बनाया है जिसे देखने के बाद वो भावुक हो गईं।
विस्तार
लेकिन यहां हम सिर्फ उनकी सफलता की नहीं, बल्कि उस सफर की बात कर रहे हैं जो उन्होंने इस मुकाम तक पहुंचने के लिए तय किया। हाल ही में अनीत को उनके स्कूल ने एक वीडियो के जरिए ट्रिब्यूट दिया है, जिसे देखने के बाद अभिनेत्री काफी भावुक हो गईं।
अनीत के स्कूल लुक से पहचानना मुश्किल
अनीत की सफलता का जश्न सिर्फ फैन्स ने नहीं, बल्कि उनके स्कूल ने भी बेहद खास तरीके से मनाया। एक वीडियो ट्रिब्यूट के जरिए स्कूल ने अपनी पुरानी छात्रा को याद किया- वो लड़की जो कभी क्लासरूम में बैठकर बड़े सपने देखती थी और आज उन्हीं सपनों को जी रही है। इस वीडियो में स्कूल के छात्र, शिक्षक और स्टाफ अनीत के सफर को सम्मान देते नजर आए। पुराने फोटोज, स्कूल के इवेंट्स की झलक और अनीत की उपलब्धियों का खूबसूरत कोलाज इस वीडियो में देखने को मिला।
ये खबर भी पढ़ें: Divya Dutta: बॉलीवुड में जलवा बिखेरने के बाद, अब दिव्या दत्ता इस तेलुगु सीरीज में आएंगी नजर; जानें अपडेट
वीडियो देख अनीत हुईं भावुक
अनीत ने स्कूल द्वारा भेजे गए वीडियो को शेयर करते हुए लंबा-चौड़ा कैप्शन लिखा। उन्होंने लिखा, 'मैं समझ नहीं पा रही हूं कि इसे शब्दों में कैसे बयान करूं। इसे देखकर मेरी आंखों में आंसू थे और चेहरे पर मुस्कान। ये वो जगह है जहां मैंने सपने देखना सीखा, जहां मुझ पर भरोसा किया गया, जब मैं खुद पर भी यकीन नहीं कर पाती थी।'
‘सैयारा’ की बॉक्स ऑफिस पर सफलता
जब 'सैयारा' रिलीज हुई, तब शायद ही किसी को अंदाजा था कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी-बड़ी फिल्मों को पछाड़ देगी। मोहित सूरी के निर्देशन में बनी यह म्यूजिकल लव स्टोरी जहां अपने संगीत और सिनेमैटोग्राफी के लिए चर्चा में रही, वहीं अनीत पड्डा के अभिनय ने भी खूब तारीफें बटोरीं।