Ananya-Aditya: ब्रेकअप की अफवाहों के बीच आदित्य और अनन्या दिखे साथ, प्रशंसक बोले- ‘जल्द से जल्द साथ आ जाओ’
अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर को एक विज्ञापन में साथ देखकर उनके प्रशंसक काफी खुश हैं। पिछले कुछ दिनों से दोनों अपने ब्रेकअप की खबरों के चलते चर्चा में बने हुए हैं।
विस्तार
अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर के ब्रेकअप की अफवाहें खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। इस बीच दोनों को एक साथ एक विज्ञापन में देखा गया है। अनन्या और आदित्य को एक साथ देखकर उनके प्रशंसक काफी खुश हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक साल 2022 से दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे थे, लेकिन हाल ही में दोनों के ब्रेकअप की खबर सामने आई, जिसके बाद प्रशंसक काफी उदास हो गए थे।
अनन्या और आदित्य दिखे एक साथ
अनन्या और आदित्य ने शुक्रवार को एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह एक चश्में का विज्ञापन कर रहे हैं। दोनों की केमिस्ट्री ने विज्ञापन को शानदार बना दिया है। अनन्या और आदित्य चश्में में काफी कूल लग रहे हैं।
Sara-Aditya: सारा के मजाक पर गंभीर हो गई थीं अनन्या पांडे, ब्रेकअप की अफवाहों के बीच आया पुराना वीडियो
प्रशंसकों ने दी प्रतिक्रिया
वीडियो में अनन्या और आदित्य ने कुछ बोला नहीं है, लेकिन उनका लुक और पोज काफी आकर्षक है। दोनों को साथ देखकर प्रशंसक काफी खुश और उत्साहित हैं। उनके ज्यादा खुश होने की वजह आदित्य और अनन्या के ब्रेकअप की अफवाहें हैं। एक प्रशंसक ने टिप्पणी कर लिखा, ‘आदित्य और एनी’ वहीं एक और यूजर ने लिखा, ‘ठीक है तो वे अभी भी साथ हैं।’ एक और यूजर ने टिप्पणी की और लिखा, ‘अनन्या और आदित्य जल्द से जल्द एक साथ वापस आ जाएं आप दोनों एक साथ बहुत अच्छे लगते हैं।’
आदित्य और अनन्या का वर्क फ्रंट
दोनों के आगामी कार्यों की बात करें तो आदित्य रॉय कपूर ‘मेट्रो…इन दिनों’ में नजर आएंगे, जिसका निर्देशन अनुराग बसु कर रहे हैं। पिछले साल अनन्या ‘खो गए हम कहां’ में दिखी थीं। आगामी कार्य की बात करें तो अभिनेत्री अक्षय कुमार की आगामी फिल्म 'शंकरा' में नजर आ सकती हैं।
Bollywood Actors: पर्दे पर एक ही नाम से कई बार नजर आए ये सितारे, अमिताभ- शाहरुख भी हैं शामिल