फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Sara ali khan joking and teased Ananya Panday about aditya roy kapoor old video surfaced on internet

Sara-Aditya: सारा के मजाक पर गंभीर हो गई थीं अनन्या पांडे, ब्रेकअप की अफवाहों के बीच आया पुराना वीडियो

Fri, 10 May 2024 03:40 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Fri, 10 May 2024 03:40 PM IST
सार

सारा अली खान, आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। जहां एक तरफ आदित्य और अनन्या के ब्रेकअप का दावा किया जा रहा है, वहीं, दूसरी ओर सारा और आदित्य को लेकर अफवाहों का बाजार गर्म है।

विज्ञापन
Sara ali khan joking and teased Ananya Panday about aditya roy kapoor old video surfaced on internet
सारा-आदित्य-अनन्या - फोटो : इंस्टाग्राम @saraalikhan95 @adityaroykapur @ananyapanday

विस्तार

सारा अली खान और आदित्य रॉय कपूर इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे के ब्रेकअप की खबरें भी नेटिजन्स के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दावा किया जा रहा है कि अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर का ब्रेकअप हो चुका है। अनुराग बसु की ‘मेट्रो… इन दिनों’ में आदित्य और सारा साथ काम कर रहे हैं। इस बीच सारा अली खान और आदित्य रॉय कपूर को अनुराग बसु की बर्थ डे पार्टी में भी साथ देखा गया। तब से इन दोनों को लेकर भी अफवाहों का बाजार गर्म हो गया है। अब सोशल मीडिया पर सारा अली खान का अनन्या को चिढ़ाते हुए पुराना वीडियो सामने आया है। 

विज्ञापन



आदित्य को लेकर अनन्या को चिढ़ाया

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक करण जौहर के शो ‘काफी विद करण सीजन 8’ का एक पुराना वीडियो इंटरनेट पर सामने आया है। जिसमें सारा अनन्या को आदित्य को लेकर चिढ़ा रही हैं। उन्होंने इशारों ही इशारों में आदित्य को लेकर अनन्या को छेड़ दिया। दरअसल,  शो में रैपिड फायर हारने के बाद अनन्या हैंपर ना मिलने से खुश नहीं थी। सारा ने इस दौरान अनन्या को चिढ़ाते हुए मजाकिया अंदाज में कहा, ‘अगर तुम मेरा हैंपर टच करोगी, तो मैं तुम्हारा हैंपर टच करूंगी।’ इस पर अनन्या ने सारा से कहा ‘बेहतर होगा तुम ऐसा ना करो।’ जिस पर अनन्या ने कहा कि ‘मेट्रो… इन दिनों बेब।’

विज्ञापन

Worst Hindi Movies: ये हैं बॉलीवुड की सबसे खराब फिल्में, एक ही डायरेक्टर की दो मूवी टॉप 5 में हैं शामिल
विज्ञापन
विज्ञापन



अनन्या-आदित्य का हो गया है ब्रेकअप?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दावा किया जा रहा है कि अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर का ब्रेकअप हो चुका है। दोनों तीन सालों से एक दूसरे के साथ रिश्ते में थे। दोनों के ब्रेकअप की खबरों ने प्रशंसकों को निराश कर दिया। हालांकि, उनके ब्रेकअप की वजह अभी सामने नहीं आई है।

 

क्या ‘ड्रीम गर्ल 3’ में सारा ने अनन्या की जगह ले ली?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘ड्रीम गर्ल 3’ के निर्माताओं ने अनन्या की जगह सारा अली खान को आयुष्मान खुराना के साथ फिल्म में ले लिया है। हालांकि, अभी इसकी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। अनन्या के आगामी कार्यों की बात करें तो वह ‘कॉल मी बे’ में नजर आएंगी।
एयरपोर्ट पर विक्की ने तोड़ी लाइन, फिर हुआ कुछ ऐसा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed