फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Anant Ambani Radhika Merchant Wedding Nita Ambani Dances To Dhol Beats On Le Jaayenge As Baarat Leaves Antilia

Anant-Radhika Wedding: बेटे की शादी में ढोल पर थिरकीं नीता अंबानी, ' दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' पर किया डांस

Fri, 12 Jul 2024 06:52 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Fri, 12 Jul 2024 06:52 PM IST
सार

वीडियो में नीता फिल्म चोर मचाए शोर के मशहूर बारात गाने ले जाएंगे 'ले जाएंगे' पर थिरकती नजर आ रही हैं। इसके तुरंत बाद वह तेजी से अपनी कार में बैठकर शादी स्थल की ओर बढ़ गईं।

विज्ञापन
Anant Ambani Radhika Merchant Wedding Nita Ambani Dances To Dhol Beats On Le Jaayenge As Baarat Leaves Antilia
नीता अंबानी - फोटो : इंस्टाग्राम abujanisandeepkhosla

विस्तार

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट आज, 12 जुलाई, 2024 को मुंबई के बीकेसी स्थित जियो सेंटर में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। इंटरनेट पर वायरल हो रहे एक वीडियो में नीता अंबानी को ढोल की थाप पर नाचते हुए दिखाया गया है, जबकि बारात उनके मुंबई स्थित घर एंटीलिया से निकल रही है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है और लोग नीता अंबानी की जमकर तारीफ भी कर रहे हैं।
विज्ञापन


बेटे की शादी में ढोल पर थिरकीं नीता अंबानी
वीडियो में नीता फिल्म चोर मचाए शोर के मशहूर बारात गाने ले जाएंगे 'ले जाएंगे' पर थिरकती नजर आ रही हैं। इसके तुरंत बाद वह तेजी से अपनी कार में बैठकर शादी स्थल की ओर बढ़ गईं। नीता ने अबू जानी संदीप खोसला रंगहाट घाघरा पहना था, जो गुलाबी और पिस्ता हरे रंग के साथ पीच के साथ मिक्स अप था। उन्होंने इसे जालीदार ब्लाउज के साथ मैच किया था, जो नक्शी और सादी गोल्ड से बना था। इसमें सिल्वर जरदोजी का काम था।
विज्ञापन

 


कई बॉलीवुड सितारे होंगे शामिल
इस शादी समारोह में कई बॉलीवुड सितारों के भी शामिल होने की उम्मीद है। इनमें सलमान खान, शाहरुख खान, आमिर खान, प्रियंका चोपड़ा, निक जोनास, विक्की कौशल, कैटरीना कैफ, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और जान्हवी कपूर जैसे नाम शामिल हैं।

राजनीतिक नेता में करेंगे शिरकत
शादी समारोह में कई राजनीतिक नेता और अंतरराष्ट्रीय मेहमान अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। इनमें रामनाथ कोविंद, राजनाथ सिंह, योगी आदित्यनाथ, एन चंद्रबाबू नायडू, नारा लोकेश, पवन कल्याण,  एमके स्टालिन, केटी रामाराव, शिवराज सिंह चौहान, अभिषेक मनु सिंघवी, सलमान खुर्शीद, दिग्विजय सिंह, कपिल सिब्बल और सचिन पायलट जैसे नाम शामिल होने की खबरें हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed