फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Amol Parashar React On Dating Rumours With 7 Year Older Konkona Sen Sharma

Amol Parashar: कोंकणा सेन के साथ अफेयर की खबरों पर अमोल पाराशर ने दी प्रतिक्रिया, बोले- ‘कुछ भी हो सकता है’

Mon, 09 Jun 2025 11:54 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Mon, 09 Jun 2025 11:54 PM IST
सार

Amol Parashar-Konkona Sen Sharma: अभिनेता अमोल पाराशर और एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा इन दिनों बी-टाउन के हॉट टॉपिक बने हुए हैं। इस बीच अब अमोल ने कोंकणा के साथ अपने रिलेशनशिप और शादी की चर्चाओं पर प्रतिक्रिया दी है।

विज्ञापन
Amol Parashar React On Dating Rumours With 7 Year Older Konkona Sen Sharma
अमोल पाराशर और कोंकणा सेन शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम-@amolparashar और @konkona

विस्तार

हाल ही में वेब सीरीज ‘ग्राम चिकित्सालय’ में नजर आए अभिनेता अमोल पाराशर इन दिनों अपनी लव लाइफ को लेकर लगातार चर्चाओं में बने हुए हैं। अमोल पाराशर का नाम अभिनेत्री कोंकणा सेन शर्मा के साथ जोड़ा जा रहा है। हालांकि, अभी तक दोनों की ओर से इस बारे में कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है। लेकिन दोनों को कुछ एक मौकों पर साथ देखा गया, जिसके बाद दोनों के अफेयर की चर्चाएं लगातार बॉलीवुड के गलियारों में घूम रही हैं। अब कोंकणा सेन शर्मा के साथ अपने रिलेशनशिप की खबरों पर पहली बार अमोल पाराशर ने प्रतिक्रिया दी है।

विज्ञापन

‘मैं खुद सोशल मीडिया पर शेयर करूंगा’
हिंदुस्तान टाइम्स से बात के दौरान अमोल पाराशर ने अपने अफेयर की खबरों पर पहली बार प्रतिक्रिया देते हुए कहा, किसी ने मुझसे नहीं पूछा। बल्कि सभी ने अपने कयास लगाने शुरू कर दिए। पहले मैं हर खबर पर रिएक्शन देता था, लेकिन अब मैंने आगे बढ़ना सीख लिया है। अगर कुछ होगा और मुझे शेयर करना होगा, तो मैं इसे खुद सोशल मीडिया पर शेयर करूंगा। आपकी जिंदगी में लोग हैं। किसी से आप करीब होते हैं और किसी से आप ज्यादा करीब होते हैं। हर रिश्ते को नाम देना जरूरी नहीं है। आप खुश, सामने वाला खुश और घरवाले खुश, बस इतना ही काफी है।”

विज्ञापन

अमोल ने विक्की-कटरीना का किया जिक्र
इस दौरान अमोल ने ‘सरदार उधम’ की शूटिंग के उस वक्त को याद किया जब विक्की कौशल कटरीना कैफ को डेट कर रहे थे। उन्होंने कहा, “लोग अक्सर मुझसे विक्की के रिश्ते के बारे में पूछते थे, जिससे मैं विक्की से यह कहने के लिए प्रेरित किया जाता था कि वह इसे स्वीकार कर लें। इस पर विक्की कौशल ने जवाब दिया था कि मैं सही समय पर ऐसा करूंगा।” बता दें कि अमोल पाराशर और कोंकणा सेन शर्मा की उम्र में 7 साल का फर्क है।

विज्ञापन
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ेंः Akshay Kumar: अक्षय ने साझा किया ‘हाउसफुल 5’ का बीटीएस वीडियो, फैंस बोले- ‘घटिया फिल्म, पैसे बर्बाद हो गए’

‘मुझे खुद को सरप्राइज करना पसंद है’
कोंकणा के साथ डेटिंग की अफवाहों के बीच अपनी शादी की योजना के बारे में बात करते हुए अमोल ने कहा, “पहले मां मुझ पर दबाव डालती थीं, लेकिन अब ऐसा नहीं है। कुछ भी हो सकता है। मुझे खुद को सरप्राइज करना पसंद है और मेरा परिवार यह जानता है। अगर शादी होगी, तो मैं भी इसे इंस्टा पर पोस्ट करूंगा, क्योंकि यह सभी के लिए मायने रखता है। लेकिन अभी तक, मेरे पास बात करने के लिए कुछ नहीं है।”

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed