फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Amitabh Bachchan shares sholay film behind the scenes in kaun banega crorepati 17 season

Amitabh Bachchan: जब ऑटो में बैठकर ‘शोले’ के सेट पर पहुंचे जय-वीरू, बिग बी ने सुनाया फिल्म से जुड़ा किस्सा

Tue, 12 Aug 2025 01:24 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Tue, 12 Aug 2025 01:24 PM IST
सार

Amitabh Bachchan Shares Sholay BTS: सोमवार से 'कौन बनेगा करोड़पति' का 17वां सीजन शुरू हुआ। इस दौरान केबीसी शो होस्ट और दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन ने 'शोले' फिल्म से जुड़ा किस्सा साझा किया।

विज्ञापन
Amitabh Bachchan shares sholay film behind the scenes in kaun banega crorepati 17 season
शोले और अमिताभ बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र अभिनीत 'शोले' फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आई थी। ये फिल्म आज भी उतनी ही लोकप्रिय है, जितना उस दौर में थी। बीते सोमवार से 'कौन बनेगा करोड़पति' शो के 17वें सीजन का प्रसारण शुरू हुआ, जिसे बिग बी द्वारा होस्ट किया जा रहा है। शो के दौरान अभनेता ने अपनी फिल्म 'शोले' से जुड़ा किस्सा याद किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन


जब दर्शक ने पूछा 'शोले' फिल्म से जुड़ा किस्सा
1975 में रिलीज हुई 'शोले' आज के दौर में भी दर्शकों को उतना ही मनोरंजन करती है, जितना उस दौर में। 'केबीसी' के 17वें सीजन के पहले एपिसोड के प्रसारण के दौरान एक दर्शक ने बिग बी से पूछा, ‘शोले में आपका सबसे अच्छा बिहाइंड द सीन मोमेंट कौन सा है?’ इसके जवाब मे अभिनेता ने कहा, ‘बहुत सारे BTS हैं, कौन-कौन सा बताएं, क्योंकि वहां कई साल तक शूटिंग हुई थी।’

विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)

विज्ञापन
विज्ञापन


जब जय-वीरू ऑटो से पहुंचे ‘शोले’ के सेट पर
दर्शक ने जब 'शोले' में धर्मेंद्र के साथ वाले किस्से की बात की तो बिग ने जवाब दिया। उन्होंने कहा, धरम पाजी बहुत ही बिंदास हैं, वो खुलकर जीते थे। रामगढ़ में शूटिंग के दौरान जब कभी शूट के चलते देर हो जाती थी, तो वो कहते थे कि आप लोग जाओ मैं यहीं सो जाता हूं। इसके आगे बिग बी ने बताया, ‘एक बार जब बैंगलोर होटल से हम दोनों बाहर निकल रहे थे, तो फैंस ने गाड़ी को घेर लिया और 'ओ धर्मेंद्र' पुकारने लगे। फिर धरम पाजी कार से बाहर निकले, एक ऑटो रोका और दोनों उस ऑटो से 'शोले' के सेट पर पहुंचे। 


यह खबर भी पढ़ें: Amitabh Bachchan: केबीसी 17 में गूंजेगी 'ऑपरेशन सिंदूर' की वीरगाथा, सैन्य महिला अफसर बनीं बिग बी की मेहमान


'शोले' फिल्म के बारे में 
'शोले' एक एक्शन-एडवेंचर फिल्म है। इस फिल्म का निर्देशन रमेश सिप्पी ने किया है। फिल्म में धर्मेंद्र (वीरू), अमिताभ बच्चन (जय) और हेमा मालिनी (बसंती) मुख्य भूमिका में नजर आए थे। इस फिल्म की कहानी में दिखाया जाता है कि जय-वीरू की भिड़त गब्बर सिंह (अमजद खान) से होती है। आपको बताते चलें कि 15 अगस्त 2025 को 'शोले' फिल्म अपनी 50वीं वर्षगांठ मनाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed