{"_id":"662e07c60ab4edf4ba0393e4","slug":"amid-ipl-2023-illegal-streaming-case-tamannaah-bhatia-and-raashii-khanna-are-promoting-her-film-aranmanai-4-2024-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aranmanai 4: रिलीज के लिए तैयार है 'अरनमनई 4', जोर-शोर से प्रचार कर रही हैं तमन्ना भाटिया और राशि खन्ना","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Aranmanai 4: रिलीज के लिए तैयार है 'अरनमनई 4', जोर-शोर से प्रचार कर रही हैं तमन्ना भाटिया और राशि खन्ना
Sun, 28 Apr 2024 01:55 PM IST
विशाल वर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विशाल वर्मा
Updated Sun, 28 Apr 2024 01:55 PM IST
सार
फिल्म 'अरनमनई 4' में तमन्ना भाटिया और राशि खन्ना के अलावा सुंदर सी भी मुख्य भूमिका में हैं। । यह फिल्म 3 मई, 2024 को रिलीज होगी।
विज्ञापन
फिल्म 'अरनमनई 4'
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
तमिल हॉरर कॉमेडी फिल्म 'अरनमनई 4' सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इसी के मद्देनजर फिल्म का प्रचार जोरों पर है। फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रही तमन्ना भाटिया और राशि खन्ना इसके प्रचार में जुटी हुई हैं। दोनों ही अभिनेत्रियां इस काम में कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं। मालूम हो कि तमन्ना इन दिनों आईपीएल 2023 की अवैध स्ट्रीमिंग मामले के चलते विवादों में घिरी हुई हैं।
विज्ञापन
3 मई को होगी रिलीज
फिल्म 'अरनमनई 4' में तमन्ना भाटिया और राशि खन्ना के अलावा सुंदर सी भी मुख्य भूमिका में हैं। इन तीनों के अलावा कोवई सरला, योगी बाबू, वेनेला किशोर, श्रीनिवास रेड्डी, सुनील और केएस रविकुमार भी अभिनय करते नजर आएंगे। यह फिल्म 3 मई, 2024 को रिलीज होगी। तेलुगु में इस फिल्म को उसी दिन 'बाक' के नाम से रिलीज किया जाएगा। फिल्म को लेकर दर्शकों का उत्साह चरम पर है। उन्हें फिल्म के चौथे भाग से काफी उम्मीदें हैं।
विज्ञापन
Aamir Khan: जब आमिर खान को समझ आई सिर झुकाकर नमस्कार करने की ताकत, बोले- मैं मुसलमान हूं और मुझे आदाब....
विज्ञापन
सुंदर सी की पत्नी ने किया हैं फिल्म का निर्माण
फिल्म सेंसर बोर्ड से भी प्रमाणपत्र पा चुकी है। इसे यू/ए प्रमाणपत्र दिया गया है। इसका निर्माण सुंदर सी की पत्नी खुश्बू सुंदर और एसीएस अरुण कुमार ने किया हैं। फिल्म में संगीतकार हिपहॉप तमिझा का संगीत सुनने को मिलेगा। हाल ही में, फिल्म के गाने 'अचाचो' को रिलीज किया गया था। इस गाने में तमिझा के संगीत, खरेस्मा रविचंद्रन की आवाज और विग्नेश श्रीकांत के बोल को लोग खूब पसंद कर रहे हैं।
Aamir Khan: उम्र के कारण नहीं किया भगत सिंह का रोल, तो 'थ्री इडियट्स' में क्यों निभाया जवान लड़के का किरदार?
2014 में रिलीज हुआ था पहला भाग
अरनमनई सीरीज की पहली फिल्म साल 2014 में रिलीज हुई थी। पहले भाग में हंसिका मोटवानी, विनय राय, सुंदर और एंड्रिया जेरेमिया ने मुख्य भूमिका अदा की थी। फिल्म का दूसरा भाग 2016 में रिलीज हुई था। इसमें सुंदर, हंसिका मोटवानी, सिद्धार्थ और तृषा नजर आए थे। वहीं, तीसरा भाग साल 2021 में रिलीज किया गया था, जिसमें सुंदर, राशि खन्ना और एंड्रिया जेरेमिया ने काम किया था।
Gurucharan Singh Missing: गुरुचरण अक्सर करते थे दिल्ली से मुंबई की यात्रा, टीएमकेओसी के ‘भीड़े’ ने जताई चिंता