Pushpa 2: फिल्म 'पुष्पा 2' का क्लाइमैक्स सीन हुआ लीक! वीडियो देखकर अल्लू अर्जुन के प्रशंसक हुए उत्साहित
अल्लू अर्जुन की आगामी फिल्म 'पुष्पा 2' इस साल की बहुप्रतिक्षित फिल्मों में से एक है। यह फिल्म 6 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी लेकिन फिल्म की रिलीज से पहले सेट से अब फिल्म 'पुष्पा 2' का क्लाइमैक्स सीन लीक हो गया है, जो अब जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वीडियो हुआ वायरल
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक फिल्म की शूटिंग का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक फिल्म की शूटिंग चलती दिख रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि यह अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' के क्लाइमैक्स सीन की शूटिंग है। 'पुष्पा 2' के क्लाइमैक्स सीन के नाम पर यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कई सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो खूब पसंद कर रहे हैं और साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
#Pushpa2 Climax Fight Scene 😉
Enjoy pandagowww 💥🥵😎@alluarjun #Pushpa2TheRule pic.twitter.com/EyGDhWtvzuविज्ञापन विज्ञापन— Jaisai Nimmala (Allu Arjun Die Hard Fan) (@NimmalaJaisai23) July 30, 2024
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 'पुष्पा 2: द रूल' पूरे 500 करोड़ रुपये के बजट पर बनाई जा रही है। इस फिल्म में अल्लू अर्जुन के अलावा लीड रोल में रश्मिका मंदाना नजर आएंगी। फिल्म का टीजर और गाने पहले ही रिलीज हो चुके हैं, जिन्होंने प्रशंसकों के बीच फिल्म 'पुष्पा 2' को लेकर और अधिक उत्सुकता बढ़ा दी है। बता दें 'पुष्पा 2' में अल्लू और रश्मिका के अलावा फहाद फासिल, श्रीतेज, विजय सेतुपति और अनसूया भारद्वाज भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। पहले ये फिल्म 15 अगस्त को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब यह फिल्म 6 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Aishwarya Rai Bachchan: न्यूयॉर्क में अकेले छुट्टियां मना रही हैं ऐश्वर्या राय बच्चन, फैंस बोले- क्या उनके पति