फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Allu Arjun film Pushpa created a stir in Berlin International Film Festival producers expressed happiness

Pushpa: अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा' ने बर्लिन फिल्म फेस्टिवल में बिखेरा जलवा, निर्माताओं ने जाहिर की खुशी

Sat, 17 Feb 2024 07:43 PM IST
यशी पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: यशी पाल Updated Sat, 17 Feb 2024 07:43 PM IST
सार

फिल्म 'पुष्पा 2'  की रिलीज के लिए जहां छह महीने शेष बचे हैं। वहीं, दूसरी ओर अल्लू अर्जुन अभिनीत फिल्म 'पुष्पा : द राइज' का क्रेज वैश्विक स्तर पर लगातार बढ़ रहा है।

विज्ञापन
Allu Arjun film Pushpa created a stir in Berlin International Film Festival producers expressed happiness
पुष्पा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दर्शकों के बीच 'पुष्पा 2' को लेकर जबर्दस्त क्रेज है और बड़ी बेसब्री से वे इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म से जुड़ी अपडेट पाने के लिए फैंस उत्साहित रहते हैं। यह फिल्म स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म 'पुष्पा 2'  की रिलीज के लिए जहां छह महीने शेष बचे हैं। वहीं, दूसरी ओर अल्लू अर्जुन अभिनीत फिल्म 'पुष्पा : द राइज' का क्रेज वैश्विक स्तर पर लगातार बढ़ रहा है। हाल ही में निर्माताओं ने सोशल मीडिया पर एक अपडेट साझा किया।  
विज्ञापन


बर्लिन फिल्म फेस्टिवल में बिखेरा जलवा 
निर्माताओं ने हाल ही में एक्स पर जानकारी साझा करते हुए बतया कि बर्लिन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में 'पुष्पा: द राइज' की एक विशेष स्क्रीनिंग का आयोजन किया। महोत्सव में वैश्विक दर्शकों से, जो प्रतिक्रिया मिली वह शानदार है। स्क्रीनिंग में फिल्म के निर्माता के साथ अल्लू अर्जुन भी मौजूद रहे। स्क्रीनिंग की जानकारी साझा करते हुए निर्माताओं ने लिखा, 'बर्लिन अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में 'पुष्पा' का एक गाना बजाया गया। वैश्विक दर्शकों के बीच फिल्म 'पुष्पा' के प्रति दीवानगी अभी भी बरकरार है। फेस्टिवल में 'पुष्प' की एक विशेष स्क्रीनिंग आज आयोजित की जा रही है। निर्माताओं ने आगे लिखा, 'पुष्प 2' 15 अगस्त 2024 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में दस्तक देगी।'
विज्ञापन

 

यह भी पढ़ें: Celebs: अभिनय के साथ खेलकूद में भी माहिर हैं ये सितारे, कोई बैडमिंडन का बेहतरीन खिलाड़ी तो कोई फुटबॉल का महारथी

खतरनाक एक्शन करते दिखेंगे अल्लू अर्जुन 
'पुष्पा 2: द रूल' का निर्देशन सुकुमार ने किया है। इस फिल्म में अल्लू अर्जुन के आलावा रश्मिका मंदाना और फहद फासिल मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म माइथ्री मूवी मेकर्स के जरिए निर्मित है। यह फिल्म 2021 की फिल्म 'पुष्पा: द राइज' की अगला सीक्वल है। बताया जा रहा है कि इस फिल्म में अल्लू अर्जुन काफी खतरनाक एक्शन करते दिखाई देने वाले हैं। फिल्म के एक दृश्य में वे जापानी डाकुओं से लड़ते दिखेंगे। इतना ही नहीं अल्लू उस स्मगलर से लड़ाई के दौरान जापानी भाषा में बात करते हुए नजर आएंगे। अल्लू पहली बार अपनी किसी फिल्म में विदेशी भाषा में बात करेंगे। 

2021 में रिलीज हुई थी 'पुष्प 1'
बता दें कि, अल्लू अर्जुन ने वर्ष 2021 के अंत में सिनेमाघरों में धमाल मचा दिया था। साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म 'पुष्पा-द राइज' की रिलीज को दो साल से ज्यादा समय हो गया है, लेकिन अभी भी इस फिल्म के लिए लोगों की दीवानगी कम होने का नाम नहीं ले रही है। अल्लू अर्जुन की डायलॉग डिलीवरी से लेकर इसके गाने तक ब्लॉकबस्टर रहे। इस फिल्म ने रिलीज के साथ ही बहुत से रिकॉर्ड अपने नाम किए और आज भी कर रही है। वहीं, अब अल्लू अर्जुन के फैंस 'पुष्प 2' का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: The Indrani Mukerjea Story: 'द इंद्राणी मुखर्जी स्टोरी' पर बैन लगाने की मांग, सीबीआई ने किया अदालत का रुख
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed