फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Akshay Kumar Priyanka Chopra and salman khan film Mujhse Shaadi Karogi completes 20 Years

Mujhse Shaadi Karogi: 'मुझसे शादी करोगी' के 20 साल हुए पूरे, फिल्म को याद कर भावुक होती दिखीं प्रियंका चोपड़ा

Tue, 30 Jul 2024 12:31 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 30 Jul 2024 12:31 PM IST
विज्ञापन
Akshay Kumar Priyanka Chopra and salman khan film Mujhse Shaadi Karogi completes 20 Years
Mujhse Shaadi Karogi - फोटो : इंस्टाग्राम-@team_pc_

वर्ष 2004 में फिल्म आई थी 'मुझसे शादी करोगी'। इसमें अक्षय कुमार, सलमान खान और प्रियंका चोपड़ा चोपड़ा नजर आए। इस फिल्म की रिलीज को आज 20 साल पूरे हो गए हैं। फिल्म 2004 में आज ही के दिन यानी 30 जुलाई को रिलीज हुई थी। 'मुझसे शादी करोगी' की 20वीं वर्षगांठ पर प्रियंका चोपड़ा ने फिल्म की झलकियां साझा की हैं। साथ ही उन्होंने इमोजी के जरिए मन के भाव जताए हैं।

विज्ञापन

Vikrant Massey: फिर से जादू बिखेरने वाले हैं संतोष और विक्रांत मैसी, जल्द करते दिखेंगे 'आंखों की गुस्ताखियां'

विज्ञापन

प्रोडक्शन कंपनी ने साझा किया पोस्ट
डेविड धवन के निर्देशन में बनी इस फिल्म को साजिद नाडियाडवाला ने नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट कंपनी के बैनर तले प्रोड्यूस किया। आज फिल्म की 20वीं एनिवर्सरी पर नाडियाडवाला ग्रैंडसन के इंस्टाग्राम हैंडल से एक वीडियो शेयर किया गया है। इसमें फिल्म की झलकिया हैं। इसके साथ कैप्शन लिखा है, 'प्यार, दोस्ती और सबसे आइकॉनिक अंदाज में यह पूछने के 20 साल पूरे हो गए हैं कि 'मुझसे शादी करोगी'!

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Nadiadwala Grandson (@nadiadwalagrandson)

रानी के किरदार में दिखी थीं देसी गर्ल
इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा फैन पेज से भी फिल्म की झलकियां साझा की गई हैं, जिन्हें अभिनेत्री ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा किया है। इसके साथ लिखा है, 'रानी बनने के 20 साल पूरे हो गए हैं। इसके साथ उन्होंने हंसने और रोने वाले दो इमोजी भी बनाए हैं'। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा ने रानी का किरदार अदा किया था। प्रियंका चोपड़ा, सलमान और अक्षय कुमार के अलावा फिल्म में सतीश शाह, राजपाल यादव और अमरीश पुरी भी अहम किरदार में नजर आए थे।

विज्ञापन

बॉक्स ऑफिस पर की थी शानदार कमाई
इस फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो फिल्म हिट साबित हुई थी। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक इसे करीब 19 करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया था। फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन करीब 29.24 करोड़ रुपये रहा था। वहीं, वर्ल्डवाइड कमाई करीब 55.97  करोड़ रुपये रही थी। प्रियंका चोपड़ा के वर्क फ्रंट की बात करें तो इन दिनों वे 'द ब्लफ' में व्यस्त हैं। सलमान खान बॉलीवुड फिल्म 'सिकंदर' की तैयारियां कर रहे हैं। अक्षय कुमार अगले महीने 'खेल खेल में' फिल्म में नजर आएंगे। 
Gurucharan Singh: तारक मेहता का उल्टा चश्मा में 'सोढ़ी' की वापसी पर असित मोदी ने किया इंकार? टूटा फैंस का दिल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed