फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Phir Aayi Hasseen Dillruba star Vikrant Massey to team Up again with Santosh Singh for Aankhon ki Gustaakhiyan

Vikrant Massey: फिर से जादू बिखेरने वाले हैं संतोष और विक्रांत मैसी, जल्द करते दिखेंगे 'आंखों की गुस्ताखियां'

Tue, 30 Jul 2024 12:03 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Tue, 30 Jul 2024 12:03 PM IST
सार

विक्रांत मैसी और निर्देशक संतोष सिंह की जुगलबंदी ने 'ब्रोकन बट ब्यूटीफुल सीजन 1' जैसी शानदार सीरीज दर्शकों को दी है। अब एक बार फिर दोनों ने 'आंखों की गुस्ताखियां' के लिए हाथ मिलाया है। 

विज्ञापन
Phir Aayi Hasseen Dillruba star Vikrant Massey to team Up again with Santosh Singh for Aankhon ki Gustaakhiyan
विक्रांत मैसी-संतोष सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम @ vikrantmassey/sanndstorm

विस्तार

विक्रांत मैसी इन दिनों काफी चर्चा में हैं। वह लगातार फिल्मों में नजर आ रहे हैं। उनकी गिनती हिंदी सिनेमा के प्रतिभाशाली कलाकारों में होती रही है। हालांकि, अब वह अपनी फिल्मों के जरिए खुद को इंडस्ट्री में स्थापित करने की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं। उन्हें हालिया रिलीज फिल्में '12वीं फेल' और जियो सिनेमा की 'ब्लैकआउट' में काफी पसंद भी किया गया। 

विज्ञापन

Phir Aayi Hasseen Dillruba star Vikrant Massey to team Up again with Santosh Singh for Aankhon ki Gustaakhiyan
विक्रांत मैसी-संतोष सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम @ vikrantmassey/sanndstorm

अभिनेता के फैंस के लिए काफी अच्छी खबर हैं। इस वक्त विक्रांत के पास कई अच्छे प्रोजेक्ट हैं। हाल-फिलहाल वह इंडस्ट्री के सबसे ज्यादा व्यस्त प्रतिभावान अभिनेता हैं। अब उनके हाथ एक और बड़ी फिल्म आई है। वह 'रणनीति: बालाकोट एंड बियॉन्ड' के निर्देशक संतोष सिंह के साथ 'आंखों की गुस्ताखियां' में काम करने वाले हैं। गौरतलब है कि विक्रांत और संतोष इससे पहले 'ब्रोकन बट ब्यूटीफुल सीजन 1' में साथ काम कर चुके हैं, जो काफी सफल साबित हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

Phir Aayi Hasseen Dillruba star Vikrant Massey to team Up again with Santosh Singh for Aankhon ki Gustaakhiyan
विक्रांत मैसी-संतोष सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम @ vikrantmassey/sanndstorm

'आंखों की गुस्ताखियां' रस्किन बॉन्ड की मशहूर और लोकप्रिय लघु कहानी पर आधारित होगी। संतोष सिंह को "रणनीति: बालाकोट एंड बियॉन्ड" के लिए काफी तारीफ मिली थी। ऐसे में इस फिल्म से भी दर्शकों को काफी उम्मीदें हैं। यह फिल्म अपनी कहानी और संगीत के जरिए दर्शकों को एक भावनात्मक सफर पर ले जाने का वादा करती है। 
Rajinikanth Jailer 2: रजनीकांत के प्रशंसकों के लिए खुशखबरी, फिल्म 'जेलर 2' को लेकर जल्द होगी आधिकारिक घोषणा!

विज्ञापन

Phir Aayi Hasseen Dillruba star Vikrant Massey to team Up again with Santosh Singh for Aankhon ki Gustaakhiyan
विक्रांत मैसी-संतोष सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम @ vikrantmassey/sanndstorm

विक्रांत मैसी इसमें एक दृष्टिहीन संगीतकार के किरदार में नजर आएंगे। इस किरदार के जरिए उनके फैंस को अभिनेता का शानदार अभिनय कौशल देखने को मिल सकता है। फिल्म में जुनून और मानवीय भावनाओं को बेहद खूबसूरती से दिखाया जाएगा, जो इस की मूल कहानी में कूट-कूट के भरी है। इसके अलावा फिल्म का संगीत इसे और भी खूबसूरत बनाने वाला है। 
Harish Shankar: 'उस्ताद भगत सिंह' के निर्देशक हरीश शंकर का दावा, पवन कल्याण के फैंस के लिए यादगार होगी फिल्म

Phir Aayi Hasseen Dillruba star Vikrant Massey to team Up again with Santosh Singh for Aankhon ki Gustaakhiyan
विक्रांत मैसी-संतोष सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम @ vikrantmassey/sanndstorm

बात करें दोनों के वर्क फ्रंट की, तो निर्देशक संतोष सिंह इन दिनों अपनी आगामी कॉमेडी फिल्म 'नौसिखिए' की रिलीज को लेकर व्यस्त हैं। इस फिल्म में अभिमन्यु दसानी, अमोल पाराशर और श्रेया धनवंतरी मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। वहीं, विक्रांत मैसी भी अपनी अगली फिल्म 'फिर आई हसीन दिलरुबा' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं। इस फिल्म में वह तापसी पन्नू, सनी कौशल और जिमी शेरगिल के साथ नजर आएंगे। फिल्म 9 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। 
Jennifer Aniston: 'द मॉर्निंग शो' की शूटिंग के दौरान जेनिफर एनिस्टन पर हुआ हमला? अभिनेत्री पर फेंका गया तेल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed