फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Ajay Rao Wife Sapna Filed Domestic Violence Complaint Against him

Ajay Rao: मुश्किल में फंसे कन्नड़ अभिनेता अजय राव, पत्नी ने दर्ज कराई घरेलू हिंसा की शिकायत

Sat, 16 Aug 2025 04:29 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sat, 16 Aug 2025 04:29 PM IST
सार

Complaint Against Ajay Rao: कई वर्षों तक डेटिंग करने के बाद, अजय राव और सपना ने 18 दिसंबर, 2014 को कर्नाटक के होसपेट में परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की थी।

विज्ञापन
Ajay Rao Wife Sapna Filed Domestic Violence Complaint Against him
पत्नी और बेटी के साथ अजय राव - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मशहूर कन्नड़ अभिनेता अजय राव अपनी निजी जिंदगी में दिक्कतों का समाना कर रहे हैं। खबरों के मुताबिक, उनकी पत्नी सपना ने उनके खिलाफ घरेलू हिंसा अधिनियम के तहत शिकायत दर्ज कराई है। बताया जा रहा है कि शिकायत में उनकी बेटी का भी नाम है। मामले के बारे में और जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
Trending Videos

अजय राव के खिलाफ शिकायत
खबरों के मुताबिक सपना ने अजय राव के खिलाफ घरेलू हिंसा अधिनियम की धारा 12 के तहत मजिस्ट्रेट कोर्ट में शिकायत दर्ज कराई है।
साल 2024 में अजय और सपना बेंगलुरु में अपने नए घर में शिफ्ट हुए थे। उन्होंने गृह प्रवेश समारोह में कन्नड़ फिल्म उद्योग की कई हस्तियों को बुलाया था और जश्न मनाया था।

यह खबर भी पढ़ें: Hrithik-NTR: 'वॉर 2' की कामयाबी से खुश हुए ऋतिक-एनटीआर, सोशल मीडिया पर फैंस के लिए लिखा पैगाम
विज्ञापन
विज्ञापन

Ajay Rao Wife Sapna Filed Domestic Violence Complaint Against him
पत्नी और बेटी के साथ अजय राव - फोटो : सोशल मीडिया
किसी ने शिकायत की अधिकारिक पुष्टि नहीं की
हालांकि इस खुशी के मौके के तुरंत बाद ही उनकी शादी में खटास की खबरें सामने आईं। उनके रिश्ते में दरार की खबरें इंटरनेट पर फैल गईं। हालांकि ना तो अभिनेता और ना ही उनकी पत्नी ने अभी तक इस मुद्दे पर आधिकारिक रूप से कोई टिप्पणी की है।
कई वर्षों तक डेटिंग करने के बाद, अजय राव और सपना ने 18 दिसंबर, 2014 को कर्नाटक के होसपेट में परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की थी। 2019 में इस जोड़े ने अपनी बेटी का स्वागत किया था। 
विज्ञापन

अजय राव का काम
अजय राव ने 2003 में फिल्म 'एक्सक्यूज मी' से कन्नड़ फिल्म में मुख्य अभिनेता के तौर पर कदम रखा था। इससे पहले, वह सुदीप की फिल्म 'किच्चा' में सहायक भूमिका में दिखाई दिए थे। 
उन्होंने ताजमहल, प्रेम कहानी, कृष्णन लव स्टोरी, कृष्णन मैरिज स्टोरी और कृष्ण-लीला सहित कई फिल्मों में अभिनय किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed