फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   After Breakup With Malaika Arora Arjun Kapoor Speaking On His Single Life, Said Today I Am Alone

Arjun Kapoor: ‘आज मैं अकेला ही सही…’, मलाइका से ब्रेकअप के बाद अकेले पड़े अर्जुन कपूर

Sat, 22 Mar 2025 05:48 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Sat, 22 Mar 2025 05:48 PM IST
सार

Arjun Kapoor: अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा ने एक लंबे रिलेशनशिप के बाद अपनी राहें अलग-अलग कर ली थीं। इसके बाद से अर्जुन कपूर सिंगल ही हैं। जानिए अब उन्होंने अपनी सिंगल लाइफ को लेकर क्या कुछ कहा है।

विज्ञापन
After Breakup With Malaika Arora Arjun Kapoor Speaking On His Single Life, Said Today I Am Alone
अर्जुन कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम-@arjunkapoor

विस्तार

मलाइका अरोड़ा से ब्रेकअप के बाद अभिनेता अर्जुन कपूर अकेले हैं। इस बात का जिक्र खुद अर्जुन ने एक अवॉर्ड समारोह के दौरान किया। हाल ही में एक अवॉर्ड समारोह में पहुंचे अर्जुन कपूर ने अपनी सिंगल लाइफ को लेकर बात की और ये बताया कि सिंगल होने के क्या-क्या फायदे हैं।

विज्ञापन

अर्जुन ने ऐसे किया अपने अकेलेपन का जिक्र
हाल ही में अर्जुन कपूर ने एक अवॉर्ड समारोह को होस्ट किया। इस दौरान अपनी सिंगल लाइफ को लेकर भी अर्जुन ने मजाक-मजाक में कमेंट किया। चुटकी लेते हुए अर्जुन कपूर ने कहा, “आज मैं अकेला ही सही। अकेले से याद आया, मुझे लगता है कि अकेले रहना आप सभी के लिए और मेरे लिए भी इतनी बुरी बात नहीं है। फायदा हम सबका ही है। क्योंकि मुझे मिलेंगे दो होस्ट होने के पैसे और आप सबको बकवास, मेरा मतलब है कि बातचीत कम सुननी पड़ेगी। क्योंकि अटेंशन स्पैन लोगों का कम हो चुका है।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Sooraj Barjatya: सूरज बड़जात्या को सलमान खान नहीं लगे थे हीरो टाइप, बताया कैसे बनाई उनके साथ पहली फिल्म

विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले साल हुआ अर्जुन-मलाइका का ब्रेकअप
अर्जुन और मलाइका ने 2018 में सोशल मीडिया पर अपनी वेकेशन की फोटोज जारी करके अपनी रिलेशनशिप को सार्वजनिक कर दिया था। जिसके बाद दोनों अक्सर ही अपने कपल गोल्स सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते थे। हालांकि, साल 2024 में  एक लंबे रिलेशनशिप के बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया था। पिछले साल आई फिल्म ‘सिंघम अगेन’ के प्रमोशन के दौरान अर्जुन ने अपने अकेले होने की बात स्वीकारी थी।


यह खबर भी पढ़ें: Aamir Khan: 'दंगल' फिल्म में आमिर खान से हुई थी ये गलती, अमिताभ बच्चन ने किया था नोटिस

आखिरी बार ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ में नजर आए थे अर्जुन
वर्कफ्रंट की बात करें तो अर्जुन कपूर आखिरी बार इसी साल आई फिल्म ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ में नजर आए थे। ये एक कॉमेडी-ड्रामा फिल्म थी। फिल्म में अर्जुन के साथ रकुल प्रीत सिंह और भूमि पेडनेकर प्रमुख भूमिकाओं में नजर आई थीं। हालांकि, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं दिखा पाई थी। इससे पहले अर्जुन 2024 में आई रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स की फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में विलेन की भूमिका में नजर आए थे। इस फिल्म में अर्जुन के काम को काफी सराहा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed