Karishma Tanna: करिश्मा तन्ना ने रैंप पर बिखेरा अदाओं का जलवा, ब्लैक ड्रेस में लगीं बला की खूबसूरत
करिश्मा के नए लोगों के लिए शो स्टॉपर बनने के बारे में बात करते हुए आईएनआईएफडी की स्टाइल मेंटर दिशा खोसला ने कहा कि आमतौर पर सितारे उन्हें मना कर देते हैं।
विस्तार
करिश्मा तन्ना लैक्मे फैशन वीक के पहले दिन रैंप पर अपनी अदाओं का जलवा बिखेरती नजर आईं। लॉन्चपैड सेगमेंट की वे शो स्टॉपर बनीं। फैशन और इंटीरियर डिजाइनरों के एक समूह ने बुधवार (13 मार्च) को अपने कलेक्शन का प्रदर्शन किया जो 1960 से 1980 के दशक के पुराने फैशन का एक नया संस्करण था।
इस इवेंट में करिश्मा काफी ग्लैमरस और स्टाइलिश नजर आईं। ब्लैक कलर के कोटनुमा ड्रेस में वे बला की खूबसूरत लग रही थीं। इस ड्रेस के साथ उन्होंने सटल मेकअप किया था, जो उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था। अभिनेभी ने जो ड्रेस पहनी थी वह इंटर नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन डिजाइन (आईएनआईएफडी) के यश गाला नाम के डिजाइनर ने तैयार किया था।
करिश्मा के नए लोगों के लिए शो स्टॉपर बनने के बारे में बात करते हुए आईएनआईएफडी की स्टाइल मेंटर दिशा खोसला ने कहा कि आमतौर पर सितारे उन्हें मना कर देते हैं। इस पर करिश्मा ने तुरंत जवाब देते हुए कहा, “मुझे पता है कि सपना क्या होता है और मुझे ये भी पता है कि उनमें क्या जुनून है इसलिए मैं हर किसी को ऐसे ही प्रोत्साहित करना पसंद करती हूं। जब मुझे पता चला कि मुझे एक बहुत ही प्रतिभाशाली डिजाइनर के लिए वॉक करना है, तो मैं बहुत ज्यादा खुश हो गई थी।”
वर्क फ्रंट की बात करें तो करिश्मा ने टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी। क्योंकि सास भी कभी बहू थी में उनके रोल को काफी सराहा गया। इसके बाद वे कई और धारावाहिकों में नजर आईं। फियर फैक्टर, झलक दिखला जा, बिग बॉस और नच बलिए जैसे रियलिटी शोज का भी वे हिस्सा रह चुकी हैं। बीते साल उनकी वेब सीरीज स्कूप रिलीज हुई थी, जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था।
Alia Bhatt: ईशा अंबानी के साथ अपनी दोस्ती पर आलिया ने की बात, कुछ ही दिनों के अंतर में दोनों बनी थीं मां