Anupam Kher: अनुपम खेर ने पुराने दिनों को किया याद, लिखा- 'आपको आपके बचपन की याद दिला देगा ये वीडियो'
अनुपम खेर ने वीडियो साझा कर अपने बचपन के दिनों को याद किया है। उन्होंने लिखा, 'कभी फूल तोड़ने तो कभी फल। बहुत मजा आया मुझे उर्मिला, राजा राम और इनके दोस्तों से मिलकर।'
विस्तार
अभिनेता ने सोशल मीडिया पर साझा किया पोस्ट
अनुपम खेर ने सोशल मीडिया एक वीडियो साझा किया है। उन्होंने वीडियो साझा कर अपने बचपन के दिनों को याद किया है। अभिनेता ने कहा, 'अगर आप भारत के किसी छोटे शहर में बड़े हुए है। तो ये वीडियो शर्तिया आपको आपके बचपन की याद दिला देगा। मैं भी ना जाने कितनी बार शिमला में इन बच्चों की तरह अपने दोस्तों के साथ पेड़ो पर चढ़ा हूं। कभी फूल तोड़ने तो कभी फल। बहुत मजा आया मुझे उर्मिला, राजा राम और इनके दोस्तों से मिलकर। जय श्री राम।'
विज्ञापन विज्ञापन
अनुपम खेर ने खोला यादों का पिटारा
अभिनेता अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी जिंदगी के यादगार किस्से साझा करते रहते हैं। इसके साथ ही वह बहुत बार अपनी मां के साथ भी पोस्ट साझा करते रहते हैं। अनुपम खेर ने आज दिन में एक और पोस्ट साझा कर अपने बचपन की यादों का पिटारा खोला है। उन्होंने वो सिक्के दिखाए, जिन्हें वह इकट्ठा करते थे। वह 60 साल से 20 पैसे, पांच पैसे, दस पैसे के सिक्के संभाल कर रखे हैं। उन्होंने लिखा, 'मेरे बचपन के गुल्लक की पहचान। ये सिक्के जो अब दिखाई नहीं देते, मेरी दौलत थी।'
Some days I wish I could go back to my childhood. Not to change anything, but to feel a few things twice! ❤️
— Anupam Kher (@AnupamPKher) March 13, 2024
मेरे बचपन के गुल्लक की पहचान।ये सिक्के जो अब दिखाई नहीं देते, मेरी दौलत थी!! ❤️😍 #Childhood #Memories pic.twitter.com/hjQa0yXvef
'कागज 2' में आखिरी बार आए थे नजर
अनुपम खेर के वर्कफ्रंट की बात करें तो जल्द ही वह फिल्म 'विजय 69' में दिखाई देंगे। इसके अलावा वह हाल ही में फिल्म 'कागज 2' में नजर आए थे। इसमें सतीश कौशिक, दर्शन कुमार, स्मृति कालरा और नीना गुप्ता भी दिखाई दी थीं। एक मार्च को रिलीज हुई ये फिल्म अभिनेता सतीश कौशिक की आखिरी फिल्म है। 9 मार्च 2023 को अभिनेता ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था।