फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Actress Aditi Rao Hydari talk about viral Gaja Gamini walk from Sanjay Leela Bhansali directorial Heeramandi

Aditi Rao Hydari: तो ऐसे शूट हुई थी अदिति की वायरल गजगामिनी चाल! 'हीरामंडी' अभिनेत्री ने किया खुलासा

Tue, 14 May 2024 06:19 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Tue, 14 May 2024 06:19 PM IST
सार

बॉलीवुड अभिनेत्री अदिति राव हैदरी 'हीरामंडी: द डायमंड बाजार' सीरीज में अपने गजगामिनी चाल के लिए चर्चा में हैं। इस पर बात करते हुए उन्होंने शूटिंग से जुड़ी दिलचस्प बारीकियों का खुलासा किया है। 
 

विज्ञापन
Actress Aditi Rao Hydari talk about viral Gaja Gamini walk from Sanjay Leela Bhansali directorial Heeramandi
अदिति राव हैदरी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री अदिति राव अभिनेत्री उनकी हालिया रिलीज सीरीज 'हीरामंडी: द डायमंड बाजार' के लिए चर्चा में हैं। उन्होंने संजय लीला भंसाली की डेब्यू सीरीज में बिब्बोजान का किरदार निभाया है। दर्शकों को उनका यह किरदार काफी पसंद आ रहा है। दर्शकों के अलावा उन्हें समीक्षकों से भी काफी तारीफ मिल रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Aditi Rao Hydari (@aditiraohydari)


गजगामिनी चाल बटोर रही है चर्चा 
अदिति का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी धूम मचा रहा है। 'हीरामंडी' सीरीज से उनकी एक क्लिप तेजी से वायरल हो रही है। इसमें वह 'सैंया हटो जाओ' गानें में गजगामिनी चाल करती नजर आ रही हैं। उनके इस चाल को लेकर काफी चर्चा हो रही है। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने इस वायरल गजगामिनी चाल के बारे में बात की है। इसके साथ ही उन्होंने सीरीज के निर्देशक संजय लीला भंसाली का धन्यवाद भी किया है। 

Farah Khan: सितारों की लंबी चौड़ी टीम के खर्च से नाखुश हैं फराह, बताया पैसों की बर्बादी

वायरल होने की उम्मीद नहीं थी
इस वायरल चाल पर बात करते हुए उन्होंने कहा,'मैं हर किसी का धन्यवाद अदा कर रही हूं, वह चाल ठुमरी का एक छोटा सा हिस्सा है, लेकिन इंटरनेट पर हर जगह फैल रहा है। मुझे सच में इतनी उम्मीद नहीं थी, मगर संजय सर ने कहा था कि ये चाल बहुत महत्वपूर्ण है। उन्हें काफी ज्यादा ज्ञान है, इसलिए वह गाने की हर छोटी से छोटी बारीकियों में पूरी तरह से शामिल थे'। 

Manoj Bajpayee: मनोज बाजपेयी को पसंद आई रणबीर कपूर की एनिमल, अभिनेता ने आरआरआर-कांतारा के लिए कही यह बात

हर बारीकियों पर थी नजर 
अभिनेत्री ने कहा कि गाने की कोरियोग्राफी कृति महेश ने की है, लेकिन संजय हर छोटी बड़ी बारीकियों में शामिल थे। इस दौरान उन्होंने अदिती को कई विशिष्ट निर्देश भी दिए। अभिनेत्री ने कहा कि कमर की गति, दुपट्टे का स्थान, संगीत के साथ कदमताल आदि करने में संजय ने उनकी काफी मदद की। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Netflix India (@netflix_in)


नामी सितारों से सजी है हीरामंडी
बताते चलें कि 'हीरामंडी' तवायफों पर आधारित वेब सीरीज है। इसमें आजादी से पहले का समय दिखाया गया है। सीरीज में अदिति के अलावा कई नामी सितारों ने काम किया है। इनमें मनीषा कोईराला, सोनाक्षी सिन्हा, शेखर सुमन, अध्यन सुमन, संजीदा शेख, ऋचा चड्ढ़ा आदि कलाकार शामिल हैं। 
Naseeruddin Shah:'कोरियाई फिल्में बॉलीवुड से 100 गुना बेहतर हैं', नसीरुद्दीन का हिंदी सिनेमा पर तंज, हुए ट्रोल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed