फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Actor Rajesh Puri escaped kidnapping in Delhi he was invited in a fake event

Rajesh Puri: दिल्ली में किडनैप होने से बाल-बाल बचे अभिनेता राजेश पुरी, फिल्मी स्टाइल में बनाया गया था प्लान

Fri, 13 Sep 2024 01:08 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Fri, 13 Sep 2024 01:08 PM IST
सार

अभिनेता राजेश पुरी दिल्ली में किडनैप होने से बाल-बाल बच गए। उन्हें एक फर्जी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बनने का न्यौता दिया गया था। 
 

विज्ञापन
Actor Rajesh Puri escaped kidnapping in Delhi he was invited in a fake event
राजेश पुरी - फोटो : इंस्टाग्राम @rajeshpuriofficial

विस्तार

दिग्गज अभिनेता राजेश पुरी के साथ हाल ही में एक ऐसी घटना घटी, जो किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। राजेश दिल्ली में एक कार्यक्रम में शामिल होने आए थे, जहां उनका अपहरण होने वाला था, लेकिन वो बाल-बाल बच गए। उन्हें एक योजना के तहत फंसाया गया था। 

विज्ञापन


The Buckingham Murders Review: केट विंस्लेट के करिश्मे का करीना ने साधा प्रतिबिंब, हंसल की एक और दर्शनीय फिल्म
विज्ञापन


क्या है पूरा मामला ?
राजेश पुरी को दिल्ली में होने वाले एक कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने का न्यौता आया था। उनकी मुंबई से दिल्ली की यात्रा के लिए आयोजकों की ओर से हवाई यात्रा का टिकट भी बुक कराया गया था। आठ सितंबर को राजेश दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचे तो उनका अच्छे से स्वागत किया गया। इसके बाद वो कार में बैठकर होटल की ओर चल पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


और राजेश समझ गए कि अपहरण होने वाला है
यहां तक तो सब सामान्य लग रहा था, लेकिन कार में बैठे-बैठे राजेश पुरी को उन लोगों पर शक होने लगा। डेढ़ घंटे बाद वो समझ गए कि वे लोग उनका अपहरण करने वाले हैं और झूठे कार्यक्रम की कहानी गढ़ी गई है। हालांकि, बाद में अपहरण करने वालों ने किसी कारण से अपना इरादा बदल दिया और राजेश को वापस दिल्ली एयरपोर्ट पर छोड़ दिया। अभिनेता की ओर से इस मामले में शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। राजेश का कहना है कि उन लोगों ने कोई नुकसान नहीं पहुंचाया और बगैर किसी हंगामे के चुपचाप जाने दिया।

Vicky Vidya Ka Woh Wala Video: विक्की विद्या का वो वाला वीडियो में दिखे पांच टीवी सेलेब्स, जानें सभी का किरदार

इन फिल्मों और टीवी शो में कर चुके हैं काम
राजेश पुरी के करियर की बात करें तो उन्होंने जाने भी दो यारो, मजदूर, दहलीज, मुद्दत, मजलूम, दिलजला, इनाम दस हजार, आग का गोला, प्रतिकार, दिल, होगी प्यार की जीत, गैर और आगाज समेत कई फिल्मों में काम किया है। उन्होंने हम लोग, साथ निभाना साथिया और शक्ति: अस्तित्व के एहसास की समेत कई टीवी शो में भी अभिनय किया है।

Cardi B Baby Girl: तलाक की खबरों के बीच मशहूर गायिका कार्डी बी के घर गूंजी किलकारी, नन्ही परी को दिया जन्म

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed