फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Actor politician Vijayakanth become first Indian star to be seen on screen with help of AI in Vijay movie GOAT

GOAT: कौन थे दिवंगत अभिनेता विजयकांत? जो बन गए हैं एआई तकनीक के सहारे परदे पर नजर आने वाले पहले भारतीय अभिनेता

Thu, 05 Sep 2024 11:58 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 05 Sep 2024 11:58 AM IST
सार

दिवंगत अभिनेता और राजेनता विजयकांत को फिल्म  'द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल द टाइम' में दिखाया गया है और यह हिंदी सिनेमा में अपने आप में एक नई तरह का प्रयोग है जो पहली बार हुआ है। विजयकांत ऐसे पहले दिवंगत भारतीय अभिनेताओं की लिस्ट में आ गए हैं, जिन्हें एआई (आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस) तकनीक का इस्तेमाल कर इस फिल्म में दिखाया गया है।

विज्ञापन
Actor politician Vijayakanth become first Indian star to be seen on screen with help of AI in Vijay movie GOAT
दलपति विजय- विजयकांत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

साउथ सुपस्टार विजय की फिल्म 'द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल द टाइम' (GOAT) आज 5 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म को दर्शकों की जबर्दस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। कल बुधवार आधी रात से ही फिल्म का फर्स्ट शो देखने के लिए दर्शकों की लंबी कतार लगी है। यह फिल्म कई मायनों में खास है, एक तो दलपति विजय इस फिल्म के बाद पूरी तरह राजनीति पर फोकस करेंगे। दर्शक इसलिए फिल्म के प्रति क्रेजी हो रहे हैं। इसके अलावा इस फिल्म में दिवंगत एक्टर व पॉलिटीशियन विजयकांत की भी झलक है। इसके लिए तकनीक का सहारा लिया गया है।

विज्ञापन

हिंदी सिनेमा में नया प्रयोग
दिवंगत अभिनेता और राजेनता विजयकांत को फिल्म  'द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल द टाइम' में दिखाया गया है और यह हिंदी सिनेमा में अपने आप में एक नई तरह का प्रयोग है जो पहली बार हुआ है। विजयकांत ऐसे पहले दिवंगत भारतीय अभिनेताओं की लिस्ट में आ गए हैं, जिन्हें एआई (आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस) तकनीक का इस्तेमाल कर इस फिल्म में दिखाया गया है। उनके प्रशसंकों के लिए यह एक तोहफा है। बीते दिनों इस फिल्म के निर्देशक वेंकट प्रभु ने एक मीडिया इंटरव्यू में भी खुलासा किया था कि पहले एआई के सहारे विजयकांत को फिल्म में उन्होंने सम्मान के तौर पर शामिल करने का फैसला किया था। लेकिन, वह अब श्रद्धांजलि बन गई है।
Namashi Chakraborty: निर्देशन की दुनिया में कदम रखने जा रहे मिथुन के लाडले, जन्मदिन के मौके पर किया एलान

विज्ञापन
विज्ञापन

बड़े कलाकार और कद्दावर नेता थे विजयकांत
विजकांत साउथ सिनेमा के चर्चित अभिनेता व कद्दावर नेता थे। वे तमिल सिनेमा के बड़े स्टार थे। प्रशंसक प्यार से उन्हें कैप्टन कहकर बुलाते थे। 'कैप्टन' के नाम से मशहूर विजयकांत का फिल्मी करियर शानदार रहा। रिपोर्ट्स के मुताबिक राजनीति में एंट्री लेने से पहले उन्होंने करीब 154 फिल्मों में काम किया। वे नादिगर संगम (आधिकारिक तौर पर साउथ इंडियन आर्टिस्ट्स एसोसिएशन (SIAA) के रूप में जाना जाता है) में भी रहे और यहां अपने पद पर रहते हुए उन्होंने दक्षिण सिनेमा में कई बड़े बदलाव किए।
GOAT: ढोल की थाप नाचे, दूध से नहलाया, ‘गोट’ के रिलीज पर विजय के प्रशंसकों ने सिनेमाघरों के बाहर मनाया जश्न

विज्ञापन

दिवंगत एक्टर के परिवार से ली रजामंदी
वेंकट प्रभु ने एक न्यूज पोर्टल के साथ बातचीत में खुलासा किया था कि फिल्म की कहानी पर काफी पहली ही विचार किया गया था और इस बारे में उन्होंने विजयकांत को लेने का फैसला किया था। उस समय विजयकांत इस दुनिया में थे और सही सलामत थे। हमने उनके साथ शूटिंग करने और उनका आशीर्वाद लेने का फैसला किया था। वे भी राजी थे। लेकिन, हम इसे पूरा कर पाते उससे पहले उनका निधन हो गया। निर्देशक ने बताया कि उन्होंने जब दिवंगत एक्टर को एआई तकनीक के सहारे फिल्म में लेने का मन बनाया तो इस बारे में सबसे पहले दिवंगत एक्टर की पत्नी प्रेमलता से बात की। उनके बेटे शानमुगा पांडियन अलगरस्वामी से भी बात की और उनसे रजामंदी मिल गई।
Stree 3: 'स्त्री 3' में एक ही शर्त पर दिखाई देंगे अक्षय कुमार? हॉरर-कॉमेडी फिल्म को लेकर उत्साहित फैंस

दोस्त का यह सुझाव आया काम
निर्देशक वेंकट प्रभु का कहना है कि पहले वे डी-एजिंग टेक्नोलॉजी के बारे में भी परिचित नहीं थे, लेकिन उनके एक दोस्त और सहपाठी विक्रम ने उन्हें सुझाव दिया। विक्रम एनिमेशन की दुनिया में हैं और हॉलीवुड में काम भी किया है तो उन्होंने वेंकट प्रभु को तकनीक के सहारे किरदारों के कॉन्सेप्ट के बारे में बताया, जिसका इस्तेमाल वे 'जैमिनी मैन' में कर चुके थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed