फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Actor Ajith Kumar completes 32 years in the industry makers released another poster from Vidaamuyarchi

Ajith Kumar: अजित कुमार ने इंडस्ट्री में पूरे किए 32 साल, 'विदामुयार्ची' का एक और पोस्टर हुआ जारी

Sat, 03 Aug 2024 12:45 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Sat, 03 Aug 2024 12:45 PM IST
सार

अभिनेता अजित कुमार ने इंडस्ट्री में 32 साल पूरे कर लिए हैं। इस खास दिन पर 'विदामुयार्ची' के निर्माताओं ने फिल्म का एक नया पोस्टर रिलीज किया है।
 

विज्ञापन
Actor Ajith Kumar completes 32 years in the industry makers released another poster from Vidaamuyarchi
विदामुयार्ची - फोटो : इंस्टाग्राम @lycaproductions

विस्तार

'विदामुयार्ची' से लगातार सुर्खियों में बने हुए अभिनेता अजित कुमार के लिए आज का दिन बेहद खास है। इतना खास कि सोशल मीडिया पर वो ट्रेंड कर रहे हैं। उनके प्रशंसकों द्वारा दो-दो हैशटैग के साथ एक्स पर धड़ाधड़ ट्वीट किए जा रहे हैं।  दरअसल, अजित कुमार ने फिल्म इंडस्ट्री में अपने 32 साल पूरे कर लिए हैं और इसी का जश्न मनाया जा रहा है।

विज्ञापन

Actor Ajith Kumar completes 32 years in the industry makers released another poster from Vidaamuyarchi
विदामुयार्ची - फोटो : इंस्टाग्राम @gkmtamilkumaran

'विदामुयार्ची' के निर्माता भी खुशी मनाने में पीछे नहीं रहे। उन्होंने अलग ही अंदाज में इस दिन का जश्न मनाते हुए 'विदामुयार्ची' से अजित कुमार का एक नया पोस्टर जारी कर दिया, जो उनके फैंस के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है। इस पोस्टर में थाला अजित एक्शन अवतार में दिख रहे हैं।


View this post on Instagram

A post shared by Lyca Productions (@lycaproductions)


विज्ञापन
विज्ञापन

Actor Ajith Kumar completes 32 years in the industry makers released another poster from Vidaamuyarchi
विदामुयार्ची - फोटो : इंस्टाग्राम @gkmtamilkumaran

'विदामुयार्ची' के नए पोस्टर में अजित कुमार का मुंह खून से सना हुआ दिखाई दे रहा है। निर्माताओं ने इसे जारी करते हुए लिखा कि अजित कुमार के 32 साल पूरे होने का जश्न। मुश्किलों और जीत के बीच से गुजरी एक यात्रा। अजित कुमार की दृढ़ता स्थाई सफलता का आखिरी प्रतीक है। 

Aerosmith Band: एरोस्मिथ ने दौरे से लिया संन्यास, स्टीवन टायलर की स्वर समस्याओं के कारण लिया भावनात्मक फैसला

विज्ञापन

Actor Ajith Kumar completes 32 years in the industry makers released another poster from Vidaamuyarchi
विदामुयार्ची - फोटो : इंस्टाग्राम @gkmtamilkumaran

अजित कुमार 53 साल के हैं और फिल्म जगत में तीन दशक से सक्रिय हैं। उनकी नई फिल्म 'विदामुयार्ची' का निर्देशन मगिज थिरुमेनी कर रहे हैं। इसका निर्माण लाइका प्रोडक्शंस द्वारा किया गया है। फिल्म में तृषा, रेजिना कैसंड्रा और अर्जुन सरजा भी अभिनय करते दिखाई देंगे। हाल ही में, अर्जुन सरजा के लुक पोस्टर को भी जारी किया गया था। अर्जुन इससे पहले 'मनकथा' फिल्म में भी अजित कुमार के साथ काम कर चुके हैं। फिल्म की रिलीज की तारीख अभी तय नहीं हुई है।

Mohanlal: सेना की वर्दी पहन भूस्खलन प्रभावित वायनाड गांव पहुंचे मोहनलाल, लोगों से की एकजुट रहने की अपील

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed