Bigg Boss 19: शो में पहुंचे अभिषेक मल्हान-हर्ष गुजराल, प्रतियोगियों को किया रोस्ट; तान्या की अमीरी पर भी बोले
Bigg Boss 19 Promo: हाल ही में बिग बॉस 19 में यूट्यूबर अभिषेक मल्हान और कॉमेडियन हर्ष गुजराल पहुंचे, जहां उन्होंने प्रतियोगियों को जमकर रोस्ट किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिग बॉस 19 का वीकएंड वार जारी है। शो का एक प्रोमो भी रिलीज हुआ है, जिसमें यूट्यूबर अभिषेक मल्हान और कॉमेडियन हर्ष गुजराल गेस्ट के तौर पर पहुंचे दिख रहे हैं। इसमें दोनों को प्रतियोगियों पर जबरदस्त तरीके से व्यंग्य करते देखा जा सकता है। इतना ही नहीं हर्ष को तान्या मित्तल की अमीरी पर भी प्रतिक्रिया देते देखा गया। चलिए देखते हैं क्या है प्रोमो।
प्रणीत मोरे और बसीर अली का उड़ाया मजाक
बिग बॉस 19 के वीकएंड वार में हर्ष गुजराल और अभिषेक मल्हान पहुंचे। शो के नए प्रोमो में होस्ट और अभिनेता सलमान खान दोनों का स्वागत करते दिख रहे हैं। इसके बाद कॉमेडियन हर्ष शो के कंटेस्टेंट प्रणीत मोरे से पूछते हैं, ‘कितने साल से कॉमेडी कर रहे हैं? इसके जवाब में प्रणीत ने कहा, ‘7 साल से।’ फिर हर्ष मजाक में कहते हैं, ‘पहली बार हम आप पर गर्व महसूस कर रहे हैं।’ आगे प्रोमो में हर्ष कहते हैं, ‘मेरे पिताजी परसों घर में चिल्लाए और कहे आ जाओ सब बसीर ने कपड़े पहन लिए हैं।’ ये सुनते ही सभी कंटेस्टेंट हंसने लगते हैं।
विज्ञापन विज्ञापन
तान्या मित्तल को भी किया रोस्ट
इसके बाद वीडियो में दिखता है कि कॉमेडियन हर्ष गुजराल, तान्या मित्तल की एक्टिंग करते हैं। कॉमेडियन ने कहा, 'मेरी मां मिस इंडिया रह चुकी हैं, मेरी तीन बहनें मिस यूनिवर्स रह चुकी हैं।’ फिर वो यूट्यूबर अभिषेक मल्हान से कहते हैं, ‘भाई मैं कितना भी फेंक लूं, तान्या से ज्यादा नहीं फेंक सकता।’ फिर आगे हर्ष, तान्या से कहते हैं, ‘जब से आप घर के अंदर गई हैं, तब से हमारे देश की जीडीपी गिर गई है।’ इतना सुनते ही सभी खिलखिला कर हंस पड़ते हैं।
यह खबर भी पढ़ें: Filmfare Awards 2025: 70वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स का एलान, 'लापता लेडीज' को मिले 24 नामांकन, ये रही पूरी लिस्ट
गौहर खान आ रही कंटेस्टेंट्स से मिलने
'बिग बॉस 7' की विजेता गौहर खान 'बिग बॉस 19' के प्रतियोगियों से मिलने आ रही हैं, वो भी इसी वीकएंड वार पर। अब देखना होगा वो क्या सबक सिखाती हैं कंटेस्टेंट्स को।
View this post on Instagram