फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   56th International Film Festival of India To Begin in Goa Over 240 films from 81 countries will be screened

आज से शुरू हो रहा IFFI, अनुपम खेर लेंगे मास्टर क्लास; 'उमराव जान' सहित इन क्लासिक फिल्मों की होगी स्क्रीनिंग

Thu, 20 Nov 2025 10:58 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 20 Nov 2025 10:58 AM IST
सार

IFFI 2025: आज गुरुवार 20 नवंबर से गोवा में 56वें अंतर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल का आगाज हो रहा है। इस दौरान 81 देशों की 240 से अधिक फिल्में प्रदर्शित होंगी।  

विज्ञापन
56th International Film Festival of India To Begin in Goa Over 240 films from 81 countries will be screened
इफ्फी 2025 में होगी अनुपम खेर की मास्टर क्लास - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

56वां अंतर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल (IFFI 2025) आज से शुरू हो रहा है। दर्शकों को इस वार्षिक फिल्म फेस्टिवल का बेसब्री से इंतजार रहता है। सिनेमा के इस महाकुंभ में प्रतिवर्ष दुनियाभर की फिल्में प्रदर्शित होती हैं। इस बार भी लिस्ट में कई प्रतिष्ठित फिल्में शामिल हैं। 

विज्ञापन

वेव्स फिल्म बाजार का होगा उद्घाटन 
इफ्फी में दुनियाभर की फिल्मों का दीदार होता है। सूचना और प्रसारण राज्य मंत्री डॉक्टर एल. मुरुगन गुरुवार को सुबह 11 बजे वेव्स फिल्म बाजार का औपचारिक उद्घाटन करेंगे। गोवा के सीएम प्रमोद सावंत और सूचना और प्रसारण मंत्रालय के सचिव संजय जाजू भी इस अवसर पर मौजूद रहेंगें। गोवा के सीएम ने फेस्टिवल शुरू होने से पहले कल बुधवार शाम आयोजन स्थल का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

56th International Film Festival of India To Begin in Goa Over 240 films from 81 countries will be screened
इफ्फी 2025 में अनुपम खेर की तीन फिल्में होंगी प्रदर्शित - फोटो : इंस्टाग्राम

अनुपम खेर की तीन फिल्में होगीं प्रदर्शित
इफ्फी 2025 में अनुपम खेर की तीन फिल्में प्रदर्शित होंगी, जिसे लेकर उन्होंने खुशी जताई है। एक्टर की जिन फिल्मों की स्क्रीनिंग होगी, उनमें 'तन्वी द ग्रेट', 'द बंगाल फाइल्स' और 'कैलीरी' शामिल हैं। 'कैलोरी' एक कैनेडियन फिल्म है, जिसे इंडो-कैनेडियन फिल्ममेकर ईशा मरजारा ने लिखा और डायरेक्ट किया है। न्यूज एजेंसी ANI से बात करते हुए अनुपम खेर ने खुशी जताते हुए कहा कि यह उनके करियर में एक अहम पड़ाव है।

एक्टर बोले- 'सम्मानित महसूस कर रहा हूं'
अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम पर भी एक पोस्ट शेयर किया है। इसके साथ लिखा है, 'बेहद सम्मानित महसूस कर रहा हूं। इस साल 56वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह में मुझे अपनी तीन फिल्मों की स्क्रीनिंग का बड़ा सम्मान और सौभाग्य मिला है। हमारी अपनी होम प्रोडक्शन 'तन्वी द ग्रेट' और विवेक अग्निहोत्री निर्देशित 'द बंगाल फाइल्स' भारतीय पैनोरमा सेक्शन में प्रदर्शित होगी। इसके अलावा अंतर्राष्ट्रीय सेक्शन में मेरी एक खूबसूरत कनाडाई फिल्म 'कैलोरी' का प्रदर्शन होगा। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Anupam Kher (@anupampkher)


विज्ञापन

56th International Film Festival of India To Begin in Goa Over 240 films from 81 countries will be screened
अनुपम खेर - फोटो : इंस्टाग्राम@anupampkher

फेस्टिवल में होगी अनुपम खेर की मास्टर क्लास 
अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर साझा पोस्ट में कहा है, 'मैं प्रतिष्ठित फिल्म समारोह में एक मास्टर क्लास आयोजित करूंगा। विषय होगा 'हार मानना कोई विकल्प नहीं है'। बहुत कम अभिनेताओं को ऐसे समारोह में ऐसे विविध और महत्वपूर्ण काम को प्रदर्शित करने का अवसर मिलता है, जहां सिनेमा का जश्न अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मनाया जाता है। मेरे 41 साल (अब तक) के करियर और 549 फिल्मों में यह निश्चित रूप से एक शानदार साल लग रहा है। आप सभी से गोवा में मिलते हैं'। अंतर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल 20 से 28 नवंबर तक चलेगा। इस साल के IFFI में 13 वर्ल्ड प्रीमियर, चार इंटरनेशनल प्रीमियर और 46 एशियन प्रीमियर शामिल होंगे।

पैनोरमा सेक्शन में 'सारांश' की स्क्रीनिंग को किया याद
अभिनेता अनुपम खेर चार दशकों से अधिक समय से इस फेस्टिवल से जुड़े हैं। उन्होंने 'पैनोरमा सेक्शन' में अपनी पहली फिल्म 'सारांश' के शामिल होने को याद किया। अनुपम खेर ने ANI को बताया, 'चार दशक हो गए हैं। मेरी पहली फिल्म, 'सारांश', पैनोरमा सेक्शन में थी। मुझे लगता है कि अक्सर ऐसा होता है कि हम अपने फेस्टिवल की अहमियत नहीं जानते। लेकिन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया एक बहुत बड़ा फिल्म फेस्टिवल माना जाता है। इस फेस्टिवल में, मैं तीन सबसे कमाल के डायरेक्टर्स से मिला, जिनमें फेडेरिको फेलिनी, अकीरा कुरोसावा और एलिया कजान शामिल हैं।
 

फेस्टिवल में दिखाई जाएंगी ये क्लासिक फिल्में
आज से शुरू होने वाले इफ्फी 2025 में कई क्लासिक फिल्मों की स्क्रीनिंग भी होगी। रेखा स्टारर 'उमराव जान', गुरु दत्त की 'प्यासा' और ऋत्विक घटक की 'सुवर्णरेखा' सहित करीब दस रिस्टोर की गई क्लासिक फिल्मों को 20 से 28 नवंबर तक चलने वाले 55वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (IFFI) में दिखाया जाएगा। 'उमराव जान' और 'गमन' मुजफ्फर अली की दो फिल्में हैं, जिन्हें रिस्टोर किया गया है। ये 21 और 22 नवंबर को दिखाई जाएंगी। कल्पना लाजमी की 'रुदाली' का रिस्टोर किया हुआ वर्जन 22 नवंबर दिखाया जाएगा। वहीं, 'सुवर्णरेखा' 23 नवंबर को दिखाई जाएगी। इसके अलावा 'मुरलीवाला', 'प्यासा' और 'सुस्मान' जैसी फिल्में भी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed