फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Election ›   Union Ministers Contesting Lok Sabha Election 2024 In Sixth Phase

Lok Sabha Election: छठे चरण में मोदी सरकार के इन मंत्रियों की किस्मत ईवीएम में कैद; जानें कहां-कितना मतदान?

Sat, 25 May 2024 06:16 PM IST
शिवेंद्र तिवारी स्पेशल डेस्क, अमर उजाला
स्पेशल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Sat, 25 May 2024 06:16 PM IST
सार

Lok Sabha Election 2024 Phase 6: लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण में आठ राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की 58 सीटों पर मतदान हुआ। जिन सीटों पर मतदान हुआ, उनमें धमेंद्र प्रधान, राव इंद्रजीत सिंह जैसे केंद्रीय मंत्रियों की भी सीटें शामिल हैं।

विज्ञापन
Union Ministers Contesting Lok Sabha Election 2024 In Sixth Phase
लोकसभा चुनाव 2024 चरण 6 - फोटो : AMAR UJALA

विस्तार

लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण की मतदान प्रक्रिया 25 मई को पूरी हो गई है। छठे चरण में आठ राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की 58 सीटों पर मतदान हुआ। इन सीटों पर कुल 889 उम्मीदवारों ने अपना भाग्य आजमाया। जिन सीटों पर मतदान हुआ, उनमें धमेंद्र प्रधान, राव इंद्रजीत सिंह जैसे केंद्रीय मंत्रियों की भी सीटें शामिल हैं। 

विज्ञापन

आइये जानते हैं छठे चरण में उतरे केंद्रीय मंत्रियों के बारे में 

मंत्री सीट 2019 में वोट % 2024 में वोट % (5 बजे तक)
धर्मेंद्र प्रधान संबलपुर 76.72 65.91
राव इंद्रजीत सिंह गुड़गांव 67.33 51.75
कृष्णपाल गुर्जर फरीदाबाद 64.1 53.64
सुभाष सरकार बांकुरा 83.25 76.79

 

Union Ministers Contesting Lok Sabha Election 2024 In Sixth Phase
लोकसभा चुनाव 2024 चरण 6 - फोटो : AMAR UJALA

धर्मेंद्र प्रधान: ओडिशा की संबलपुर लोकसभा सीट में भी हाई-प्रोफाइल मुकाबले की उम्मीद है। यहां सत्तारूढ़ बीजू जनता दल ने पार्टी महासचिव (संगठन) प्रणब प्रकाश दास को केंद्रीय शिक्षा मंत्री के खिलाफ मैदान में उतारा है। तीन बार के विधायक प्रणब दास नवीन पटनायक के बाद पार्टी में नंबर दो माने जाते हैं। उनका मुकाबला धर्मेंद्र प्रधान से है जो 15 साल के अंतराल के बाद संबलपुर लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में लौट आए हैं। इससे पहले धर्मेंद्र मध्य प्रदेश से राज्यसभा सांसद थे। वहीं कांग्रेस ने नागेंद्र कुमार प्रधान को चेहरा बनाया है। 2019 में संबलपुर सीट पर भाजपा के नितेश गंगा देब को जीत मिली थी। गत चुनाव में यहां 76.72% लोगों ने मतदान किया था। 

राव इंद्रजीत बनाम राज बब्बर: छठे चरण में कई केंद्रीय मंत्री भी चुनाव लड़ रहे हैं। हरियाणा की गुड़गांव लोकसभा सीट से केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह भाजपा के प्रत्याशी हैं। वह मौजूदा केंद्र सरकार में कॉर्पोरेट मामलों के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हैं। इंद्रजीत के सामने कांग्रेस ने अभिनेता और पूर्व सांसद राज बब्बर को उतारा है। राज बब्बर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं। इसके अलावा जजपा ने राहुल यादव फाजिलपुरीया और इनेलो ने सौराब खान को उम्मीदवार बनाया है। 2019 में गुड़गांव सीट पर भाजपा के राव इंद्रजीत को जीत मिली थी। गत चुनाव में यहां 67.33% लोगों ने मतदान किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

कृष्णपाल गुर्जर: हरियाणा की फरीदाबाद सीट से केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर चुनाव लड़ रहे हैं। गुर्जर मोदी सरकार में ऊर्जा राज्य मंत्री का पद संभाल रहे हैं। इस बार भी भाजपा ने उन पर फिर भरोसा जताया है। वहीं, कांग्रेस के प्रत्याशी के रूप में महेंद्र प्रताप मैदान में हैं। जननायक जनता पार्टी ने नलिन हुड्डा और इंडियन नेशनल लोकदल ने सुनील तेवतिया को अपना उम्मीदवार बनाया है। 2019 में फरीदाबाद से भारतीय जनता पार्टी के कृष्णपाल गुर्जर ने जीत दर्ज की थी। बीते चुनाव में यहां 64.1% मतदान दर्ज किया गया था। 

सुभाष सरकार: पश्चिम बंगाल की बांकुरा सीट का मुकाबला भी चर्चा में है। यहां भाजपा ने डॉक्टर और केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री सुभाष सरकार को फिर से उम्मीदवार बनाया है। दूसरी ओर टीएमसी ने अपने बांकुरा जिला अध्यक्ष और वकील अरूप चक्रवर्ती को मैदान में उतारा है। माकपा ने वकील नीलांजन दासगुप्ता को टिकट दिया है। गत चुनाव में बांकुरा सीट पर भाजपा के सुभाष सरकार जीतकर संसद पहुंचे थे। 2019 में यहां 83.25% लोगों ने मतदान किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed