फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Election ›   Tamil Nadu: Rahul attacks PM Modi; Said- Fishermen are no less than farmers, there is a war of ideas in India

Tamil Nadu: तमिलनाडु में राहुल का पीएम मोदी पर वार; कहा- मछुआरे किसानों से कम नहीं, देश में विचारों की जंग

Fri, 12 Apr 2024 07:06 PM IST
मेघा झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मेघा झा Updated Fri, 12 Apr 2024 07:06 PM IST
सार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री पर सीधे निशाना साधते हुए कहा कि मछुआरे किसानों से कम नहीं है। देश में इस समय विचारों की जंग छिड़ी हुई है।

विज्ञापन
Tamil Nadu: Rahul attacks PM Modi; Said- Fishermen are no less than farmers, there is a war of ideas in India
राहुल गांधी - फोटो : Social Media

विस्तार

इन दिनों चुनाव प्रचार अपने चरम पर है, इस दौरान भाजपा और विपक्षी दलों में जमकर जुबानी जंग चल रही है। आरोप प्रत्यारोप के सिलसिला हर चुनावी रैली में चल रहा है। अब यशवंत सिन्हा के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री पर सीधे निशाना साधते हुए कहा कि मछुआरे किसानों से कम नहीं है। हम मछुवारों के लिए अलग से योजना बनाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि देश में इस समय विचारों की जंग छिड़ी हुई है।
विज्ञापन


शुक्रवार को तमिलनाडु में तिरुनेवेली में एक सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी और नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मछुवारों के बारे में नहीं सोच रहे। उन्होंने मछुवारों को पूरी तरह से दरकिनार कर दिया है। हम जानते हैं कि वो कितनी जोखिम भरा काम करते हैं, और भोजन लाते हैं। मछुवारे किसी किसान से कम नहीं। इसलिए हम किसानों के लिए घोषणापत्र लेकर आएंगे। जिसमें हम मछुवारों को नाव के डीजल के लिए सब्सिडी दी जाएगी। साथ उनकी नाव का बीमा कराया जाएगा। इसके साथ ही क्रेडिट कार्ड भी दिया जाएगा।
विज्ञापन


केंद्र सरकार ने तमिलनाडु को नहीं दी राहत राशि
तमिलनाडु सरकार द्वारा केंद्र सरकार से बाढ़ राहत राशि की मांग की गई थी। जिसे केंद्र में बैठी भाजपा सरकार ने देने से मना कर दिया था। जब तमिल के मछुआरों ने मदद मांगी तो केंद्र ने कुछ नहीं दिया। तमिलनाडु के किसानों को विरोध में महीनों तक जंतर मंतर में बैठने पर मजबूर किया, लेकिन उनको भी कुछ नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपनी मनमानी के लिए विपक्ष को धमका रही, गिरफ्तार कर रही भाजपा- राहुल
चुनावी रैली में राहुल गांधी ने नरेंद्र मोदी पर तीखा वार करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने ईडी, सीबीआई आदि को चुनावी हथियार के रूप में इस्तेमाल किया है, वहीं चुनाव आयुक्त भी उन्हीं का चुना हुआ है। राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस को कमजोर करने के लिए चुनाव के दो महीने पहले पार्टी का बैंक अकाउंट फ्रीज कर दिया गया है। अपने एकाधिकार के लिए प्रधानमंत्री इस प्रकार के दांव पेंच चल रहे हैं। जैसे मुख्यमंत्री को गिरफ्तार करवाना, विपक्ष को धमकाना आदि। प्रधानमंत्री का पूरा ध्यान देश के 3-4 अमीरों की जेबें भरने पर है।

भारत में चल रही विचारों की लड़ाई
राहुल गांधी ने कहा कि आज भारत में विचारों की जबरदस्त जंग चल रही है। एक तरफ सामाजिक न्याय, आजादी, बराबरी और पेरियर के विचार हैं तो दूसरी तरफ नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार के विचार। जिसमें नरेंद्र मोदी एक देश, एक नेता और एक भाषा का विचार रखते है। भारत संस्कृतियों का देश है, यहां कई संस्कृति, कई भाषाएं हैं। तमिल भी किसी दूसरी भाषा से कम नहीं है। हर संस्कृति हर भाषा इस देश के अंदर समान है।

 
कांग्रेस किसानों का कृषि ऋण करेगी माफ
तिरुनेवेली की सभा में राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस गारंटी देती है कि किसानों को कानूनी एमएसपी मिलेगा। कांग्रेस किसानों का ऋण माफ करने की गारंटी देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed