फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Election ›   Sandeshkhali victim Rekha Patra will contest Lok Sabha elections as BJP Candidate Know all

Lok Sabha Polls: संदेशखाली के पीड़ितों की आवाज उठाने वाली रेखा पात्रा लड़ेंगी लोकसभा चुनाव; भाजपा ने दिया टिकट

Sun, 24 Mar 2024 10:33 PM IST
N Arjun एन अर्जुन
Updated Sun, 24 Mar 2024 10:33 PM IST
सार

बशीरहाट के अंतर्गत ही संदेशखाली का क्षेत्र भी आता है। रेखा को उम्मीदवार बनाए जाने पर भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित मालवीय ने एक्स पर कहा कि भाजपा ने बंगाल के बशीरहाट से रेखा पात्रा को मैदान में उतारा है। वे संदेशखाली की पीड़ित महिलाओं की आवाज बुलंद करने वाली जुझारु महिला हैं, जिन्हें शेख शाहजहां के हाथों पीड़ा झेलनी पड़ी।

विज्ञापन
Sandeshkhali victim Rekha Patra will contest Lok Sabha elections as BJP Candidate Know all
भाजपा ने रेखा पात्रा को बनाया प्रत्याशी - फोटो : social media

विस्तार

भाजपा ने रविवार को बंगाल के लिए 19 उम्मदवारों की सूची जारी की। भाजपा ने बशीरहाट से रेखा पात्रा को उम्मीदवार बनाया है, जो संदेशखाली की रहने वाली हैं और शेख शाहजहां और उनके गुर्गों की बर्बरता को झेलने वाली पीड़िताओं की आवाज बुलंद करने वाली जुझारू महिला हैं। उन्होंने ही सबसे पहले संदेशखाली की महिलाओं की आवाज को बुलंद की और लोगों के मन में इंसाफ की आस जगी। आज तीनों आरोपी शेख शाहजहां, शिबू हाजरा और उत्तम सरदार सलाखों के पीछे हैं। 

विज्ञापन


इसी तरह कलकत्ता हाईकोर्ट से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हुए अभिजीत गांगुली को तमलुक, तृणमूल छोड़ कर भाजपा में आए तापस राय को कोलकाता उत्तर और दिलीप घोष को मेदिनीपुर की जगह दुर्गापुर से उम्मीदवार बनाया गया है। 
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि बशीरहाट के अंतर्गत ही संदेशखाली का क्षेत्र भी आता है। रेखा को उम्मीदवार बनाए जाने पर भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित मालवीय ने एक्स पर कहा कि भाजपा ने बंगाल के बशीरहाट से रेखा पात्रा को मैदान में उतारा है। वे संदेशखाली की पीड़िताओं में से एक हैं, जिन्होंने शाहजहां शेख के जुल्म के खिलाफ आवाज उठाने का फैसला लिया। उन्होंने कहा कि भाजपा बंगाल की महिलाओं के साथ खड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेखा की शिकायत पर ही हुई थी कार्रवाई: अनूप
बशीरहाट जिले भाजपा प्रचार समिति के सदस्य अनूप दास ने बताया कि पूरे संदेशखाली में खुशी का माहौल है। लोग खुश हैं। महिलाओं में भरोसा बढ़ा है। उन्होंने बताया कि रेखा पात्रा की शिकायत पर ही संदेशखाली के आरोपी शेख शाहजहां, शिबू हाजरा और उत्तम सरदार को गिरफ्तार किया गया था। पीड़िताओं में एक होने के बावजूद रेखा की तस्वीर के इस्तेमाल पर भाजपा का कहना है कि इन्होंने इंसाफ दिलाने के लिए आवाज बुलंद की है। दुष्कर्म पीड़िता, रेखा के परिवार की तरह हैं, ठीक वैसे ही जैसे प्रधानमंत्री मोदी भारत को अपना परिवार मानते हैं।

हमेशा लोगों के साथ खड़ी रहूंगी: रेखा
बशीरहाट से भाजपा की उम्मीदवार बनाए जाने के बाद रेखा पात्रा ने कहा है कि वे हमेशा यहां के लोगों के साथ खड़ी रहेंगी। उन्होंने गांव की एक साधारण महिला को प्रत्याशी बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा, भाजपा ने मुझे बशीरहाट के साथ-साथ संदेशखाली के लोगों की सेवा का मौका दिया है। रेखा ने भरोसा दिलाते हुए कहा, 'मैं हमेशा वहां मां -बहनों और लोगों के साथ खड़ी रहूंगी।'

बंगाल भाजपा उम्मीदवारों की सूची

  • कलकत्ता उत्तर- तापस राय
  • बैरकपुर- अर्जुन सिंह
  • तमलुक- जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय
  • जलपाईगुड़ी- जयंत राय
  • दार्जिलिंग- राजू बिष्ट
  • रायगंज- कार्तिक पाल
  • जंगीपुर- धनंजय घोष
  • कृष्णानगर- राजमाता अमृता राय
  • दमदम- शीलभद्र दत्त
  • बारासात- स्वप्न मजुमदार
  • बसीरहाट- रेखा पात्रा
  • मथुरापुर- अशोक पुरकाइत
  • कलकत्ता दक्षिण- देवश्री चौधरी,
  • उलबेड़िया- अरूण उदय पाल चौधरी
  • श्रीरामपुर- कबीर शंकर बोस
  • आरामबाग- अरूप कांति दीगर
  • मिदनापुर- अग्निमित्रा पाल
  • दुर्गापुर- दिलीप घोष
चार सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा बाकी
पश्चिम बंगाल में लोकसभा की कुल 42 सीटें हैं। भाजपा ने अभी चार सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है। इन सीटों में डायमंड हार्बर, झारग़्राम, आसनसोल व बीरभूम सीट शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि भाजपा ने इससे पहले दो मार्च को बंगाल के लिए अपनी पहली सूची जारी की थी। इसमें 20 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई थी। हालांकि, टिकट की घोषणा के अगले ही दिन आसनसोल सीट से उतारे गए भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed