फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Election ›   PM Modi targets Congress and TMC in Jalpaiguri

LS Polls: ‘वे भ्रष्टाचारियों को आतंक का लाइसेंस देते हैं’, विपक्ष पर बरसे पीएम मोदी; संदेशखाली पर कही यह बात

Sun, 07 Apr 2024 04:12 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जलपाईगुड़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जलपाईगुड़ी Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Sun, 07 Apr 2024 04:12 PM IST
सार

जलपाईगुड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस के लिए कश्मीर कुछ भी नहीं है। उन्होंने कहा कि टीएमसी भ्रष्टाचारी नेताओं को आतंक का खुला लाइसेंस देना चाहती है।

विज्ञापन
PM Modi targets Congress and TMC in Jalpaiguri
पीएम मोदी जलपाईगुड़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देशभर में लोकसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी बढ़ती जा रही है। सत्तारूढ़ भाजपा द्वारा विपक्ष पर लगातार निशाना साधा जा रहा है, तो विपक्षी दल भी भाजपा पर अलग अलग आरोप मढ़ रहे हैं। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जलपाईगुड़ी में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कांग्रेस और टीएमसी को आड़े हाथों लिया।

विज्ञापन


'धारा 370 हटाई तो कांग्रेस को दर्द हो रहा है'
पीएम मोदी ने कहा कि आज जब भाजपा ने जम्मू कश्मीर से धारा-370 की दीवार को हटा दिया, तो कांग्रेस को दर्द हो रहा है। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के उस बयान पर भी पलटवार किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि भाजपा को कश्मीर जाकर धारा 370 की बात करनी चाहिए। प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष कहते हैं कि मोदी देश के दूसरे राज्यों में कश्मीर की बात क्यों करता है, दूसरे राज्यों का कश्मीर से क्या लेना-देना। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लिए कश्मीर कुछ नहीं, लेकिन 140 करोड़ देशवासियों के लिए कश्मीर भारत के मस्तक समान है। कश्मीर भारत का गौरव है।
विज्ञापन


'यह चुनाव सांसद नहीं, सशक्त सरकार चुनने का है'
प्रधानमंत्री ने कहा कि यह चुनाव एक सांसद चुनने का नहीं, यह सशक्त सरकार बनाने का चुनाव है। जितनी मजबूत केंद्र सरकार होगी उतना मजबूत दुनिया का भारत पर भरोसा होगा। यहां ज्यादा निवेश आएगा, फैक्ट्रियां लगेंगी। सरकार की विभिन्न नीतियों के कारण, भारत आज उच्च निवेशों और वैश्विक मामलों में प्रमुख स्थान पर है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में जी-20 सम्मेलन के आयोजन ने 'उत्तर बंगाल' को अंतरराष्ट्रीय पर्यटक स्थलों के मानचित्र पर उभारा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि विकसित भारत के लिए मैं प्रत्येक क्षण समर्पित कर रहा हूं। मैं 2047 के लिए 24x7 काम कर रहा हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन


'मैं गरीबों को भ्रष्टाचार के पैसे लौटाऊंगा'
प्रधानमंत्री ने  लोगों से पूछा कि क्या संदेशखाली के अपराधियों को कड़ी सजा नहीं होनी चाहिए? क्या राशन घोटाले, टीचर भर्ती घोटाला करने वालों को सजा नहीं मिलनी चाहिए? उन्होंने कहा कि मैं आज बंगाल की धरती से गारंटी देता हूं, जिन लोगों ने भ्रष्टाचार के पैसे जमा किए हैं, ये पैसे मैं गरीबों को वापस लौटाऊंगा। कांग्रेस और टीएमसी ने एक दूसरे के भ्रष्टाचारियों को बचाने के लिए इंडिया गठबंधन बनाया है, मैं कहता हूं भ्रष्टाचार मिटाओ, वो कहते हैं भ्रष्टाचार बचाओ।

संदेशखाली में क्या हुआ? ये पूरा देश जान चुका है।
इस दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि संदेशखाली में जो हुआ, वह पूरा देश जानता है। उन्होंने कहा कि संदेशखाली में माताओं-बहनों के साथ कितना बड़ा अत्याचार हुआ है, ये पूरे देश ने देखा है। हालात ये है कि हर मामले में यहां कोर्ट को दखल देना पड़ता है। उन्होंने आगे कहा कि टीएमसी चाहती है कि उसके भ्रष्टाचारी नेताओं को आतंक का खुला लाइसेंस मिले। इसलिए जब केंद्र की जांच एजेंसियां यहां आती हैं, तो पश्चिम बंगाल सरकार उन पर हमले कराती है।

टीएमसी को सबक सिखाना जरूरी
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि टीएमसी सरकार ने चाय बगानों को अपने हाल पर छोड़ दिया है। गरीब कल्याण की योजनाओं पर पश्चिम बंगाल सरकार ब्रेक लगा देती है। इसलिए इस चुनाव में इन्हें सबक सिखाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की योजनाओं ने गरीब के जीवन को आसान बनाया है। गरीब का स्वाभिमान लौटाया है, उसका गौरव बढ़ाया है। 

‘ये सिर्फ ट्रेलर है, बहुत आगे जाना है’
पीएम मोदी ने कहा कि 10 वर्षों में भाजपा सरकार ने जो विकास कार्य किया है, वो सिर्फ ट्रेलर है। अभी हमें देश को बहुत आगे ले जाना है, हमें भारत को दुनिया की तीसरी बड़ी आर्थिक ताकत बनाना है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed