फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Election ›   My mother's 'mangalsutra' was sacrificed for this country: Priyanka Gandhi's blistering attack on PM

Priyanka Gandhi: 'मेरी मां का मंगलसूत्र इस देश के लिए कुर्बान हो गया', प्रियंका गांधी का पीएम मोदी पर पलटवार

Tue, 23 Apr 2024 10:19 PM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, बंगलूरू
पीटीआई, बंगलूरू Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Tue, 23 Apr 2024 10:19 PM IST
सार

बंगलूरू में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए प्रियंका ने कहा कि इस देश में क्या बातें हो रही हैं? दो दिन पहले भाषण दिए गए थे कि कांग्रेस आपका मंगलसूत्र छीनना चाहती है। यह देश पिछले 75 वर्षों से आजाद है और 55 वर्षों तक कांग्रेस सत्ता में रही। क्या कांग्रेस ने कभी आपका सोना या मंगलसूत्र छीना?

विज्ञापन
My mother's 'mangalsutra' was sacrificed for this country: Priyanka Gandhi's blistering attack on PM
Priyanka gandhi - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर उनकी 'सोने और मंगलसूत्र' वाली टिप्पणी को लेकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उनकी मां सोनिया गांधी ने देश के लिए अपना 'मंगलसूत्र' कुर्बान कर दिया। 

विज्ञापन


पीएम मोदी पर जमकर बरसीं प्रियंका
बंगलूरू में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए प्रियंका ने कहा कि इस देश में क्या बातें हो रही हैं? दो दिन पहले भाषण दिए गए थे कि कांग्रेस आपका मंगलसूत्र छीनना चाहती है। यह देश पिछले 75 वर्षों से आजाद है और 55 वर्षों तक कांग्रेस सत्ता में रही। क्या कांग्रेस ने कभी आपका सोना या मंगलसूत्र छीना?
विज्ञापन


पीएम मोदी ने क्या कहा था?
इस दौरान कांग्रेस नेता ने पीएम मोदी के आरोपों का जिक्र किया। दरअसल, पीएम मोदी ने बीते दिन राजस्थान में कहा था कि कांग्रेस ने लोगों की गाढ़ी कमाई और कीमती सामान घुसपैठियों और जिनके अधिक बच्चे हैं, उन्हें देने की योजना बनाई है। उन्होंने कहा था कि अगर कांग्रेस सत्ता में आई तो माताओं और बहनों का सोना चोरी कर लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंदिरा और राजीव गांधी का किया जिक्र
पीएम मोदी पर तीखा हमला बोलते हुए प्रियंका ने कहा कि जब युद्ध हुआ तो इंदिरा गांधी (उनकी दादी और पूर्व प्रधानमंत्री) ने अपना सोना दान कर दिया था। उन्होंने अपने पिता और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या का जिक्र करते हुए आगे कहा कि मेरी मां का 'मंगलसूत्र' इस देश के लिए कुर्बान हो गया। अगर नरेंद्र मोदी 'मंगलसूत्र' के महत्व को समझते तो वह ऐसी अनैतिक बातें नहीं करते। जब नोटबंदी हुई तो उन्होंने महिलाओं की जमापूंजी छीन ली। किसानों के विरोध प्रदर्शन के दौरान 600 किसानों की जान चली गई, क्या मोदी जी ने उन विधवाओं के 'मंगलसूत्र' के बारे में सोचा? जब मणिपुर में एक महिला का वस्त्रहरण कर उसके वस्त्र जलाए गए तब भी मोदी जी चुप थे, कुछ नहीं बोले। क्या उन्होंने उसके 'मंगलसूत्र' के बारे में सोचा? आज वह वोट के लिए महिलाओं से ऐसी बातें कह रहे हैं, उन्हें डरा रहे हैं ताकि वे डरकर वोट करें। उन्हें शर्म आनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed