फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Election ›   Maharashtra Politics Ajit Pawar on Bitcoin Scam Allegation Said Audio Clip Has Supriya Sule Nana Patole Voices

Maharashtra: 'ऑडियो क्लिप में सुप्रिया और पटोले की ही आवाज', बिटकॉइन घोटाले से जुड़े आरोपों पर बोले अजित पवार

Wed, 20 Nov 2024 07:54 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 20 Nov 2024 07:54 AM IST
सार

Ajit Pawar: अजित पवार ने वोट डालने के बाद कहा कि लोकसभा के चुनाव के समय भी हमारे ही परिवार के दो लोग एक दूसरे के खिलाफ खड़े थे। वो चुनाव सब ने देखा है। इस बार भी ऐसा ही हुआ है। मुझे विश्वास है कि बारामती के लोग मुझे जीत दिलाएंगे।

विज्ञापन
Maharashtra Politics Ajit Pawar on Bitcoin Scam Allegation Said Audio Clip Has Supriya Sule Nana Patole Voices
Ajit Pawar - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और बारामती विधानसभा क्षेत्र से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार अजित पवार ने विधानसभा चुनाव के लिए मतदान किया। इसके बाद उन्होंने कहा कि महायुति यहां सरकार बनाने जा रही है। सुप्रिया सुले और नाना पटोले पर लगे आरोपों पर अजित पवार ने कहा कि उनका जो ऑडियो क्लिप दिखा रहे हैं, मैं सिर्फ इतना जानता हूं कि मैंने उन दोनों के साथ काम किया है। उनमें से एक मेरी बहन है और दूसरे के साथ मैंने बहुत काम किया है। ऑडियो क्लिप में उन्हीं की आवाज है, मैं उनके लहजे से बता सकता हूं। जांच हो जाएगी, जांच के बाद चीजें स्पष्ट जो जाएगा।

विज्ञापन


दरअसल, भाजपा और महाविकास अघाड़ी दोनों आरोपों के घेरे में हैं। एक ओर जहां भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े पर पैसे बांटने का आरोप लगा। वहीं पूर्व आईपीएस रवींद्रनाथ पाटिल ने महाविकास अघाड़ी के नेताओं को घेरा। उन्होंने आरोप लगाया कि महाविकास अघाड़ी में शामिल एनसीपी शरद गुट की नेता सुप्रिया सुले और महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले ने क्रिप्टोकरेंसी धोखाधड़ी में बिटकॉइन की हेराफेरी की। बिटकॉइन के बदले में मिली नकदी का वह विधानसभा चुनाव में इस्तेमाल कर रहे हैं। इस बीच सुप्रिया सुले और नाना पटोले का वायरल ऑडियो भी सामने आया। 
विज्ञापन

 

'बारामती के लोग मुझे जीत दिलाएंगे'
अजित पवार ने वोट डालने के बाद कहा कि लोकसभा के चुनाव के समय भी हमारे ही परिवार के दो लोग एक दूसरे के खिलाफ खड़े थे। वो चुनाव सब ने देखा है। इस बार भी ऐसा ही हुआ है। मुझे विश्वास है कि बारामती के लोग मुझे जीत दिलाएंगे।


विधानसभा चुनाव के लिए आज मतदान
बता दें कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए आज मतदान हो रहा है। इसमें सत्तारूढ़ ‘महायुति’ गठबंधन सत्ता बरकरार रखने की कोशिश कर रहा है तो विपक्षी गठबंधन महा विकास आघाडी (एमवीए) को सत्ता में शानदार वापसी की उम्मीद है। सभी 288 विधानसभा सीट पर मतदान शाम छह बजे तक चलेगा। मतों की गिनती 23 नवंबर को होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed