फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Election ›   LS Polls: 'You fought with love, truth and kindness', Priyanka Gandhi's emotional note for brother Rahul

LS Polls: 'आपने प्यार, सच्चाई और दयालुता के साथ लड़ाई लड़ी', प्रियंका गांधी का भाई राहुल के लिए भावुक नोट

Wed, 05 Jun 2024 01:39 PM IST
मेघा झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा झा Updated Wed, 05 Jun 2024 01:39 PM IST
सार

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपने भाई राहुल गांधी के लिए भावनात्मक नोट लिखा है। जिसमें उन्होंने राहुल गांधी को दोनों सीटों पर विजयी होने और कांग्रेस की लोकसभा चुनाव में स्थिति को सुधारने के लिए तारीफ की है। उन्होंने लिखा कि राहुल गांधी मुझे आपकी बहन होने पर गर्व है।

विज्ञापन
LS Polls: 'You fought with love, truth and kindness', Priyanka Gandhi's emotional note for brother Rahul
प्रियंका गांधी और राहुल गांधी। - फोटो : ANI

विस्तार

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपने भाई राहुल गांधी के लिए भावनात्मक नोट लिखा है। जिसमें उन्होंने राहुल गांधी को दोनों सीटों पर विजयी होने और कांग्रेस की लोकसभा चुनाव में स्थिति को सुधारने के लिए तारीफ की है।
विज्ञापन


मंगलवार को लोकसभा चुनाव का परिणाम घोषित हुआ। जिसमें कांग्रेस पार्टी का प्रदर्शन सराहनीय रहा। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रायबरेली और वायनाड से चुनाव लड़ा था। उन्होंने दोनों ही सीटों पर जीत हासिल की। बुधवार को राहुल गांधी की बहन और कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने उनके लिए एक संदेश लिखा।
विज्ञापन


उन्होंने राहुल गांधी की प्रशंसा करते हुए लिखा कि उनके दृढ़ विश्वास पर संदेह किए जाने और उनके खिलाफ झूठ का भारी प्रचार किए जाने के बावजूद, राहुल कभी पीछे नहीं हटे। वे सत्य के लिए लड़ते ही रहे। उन्होंने राहुल गांधी को सबसे बहादुर बताते हुए कहा कि राहुल ने प्यार, सच्चाई और दयालुता के साथ लड़ाई लड़ी। इसलिए उन्हें राहुल पर गर्व है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रियंका गांधी ने एक्स पर लिखा कि आप खड़े रहे, चाहे उन्होंने आपके साथ कुछ भी किया, कुछ भी कहा, लेकिन आप पीछे नहीं हटे। चाहे कितनी ही मुश्किलें आईं हो, आपने कभी विश्वास करना बंद नहीं किया। चाहे उन्होंने आपके विश्वास पर कितना भी संदेह किया हो, आपने झूठ के भारी प्रचार के बावजूद सच्चाई के लिए लड़ना कभी बंद नहीं किया। आपने कभी गुस्से या नफरत को अपने ऊपर हावी नहीं होने दिया। तब भी नहीं जब वे हर रोज आपको इसका तोहफा देते थे। उन्होंने यह भी लिखा कि आपने अपने दिल में प्यार, सच्चाई और दया के साथ लड़ाई लड़ी। जो लोग आपको नहीं देख सके, वे अब आपको देखते हें, लेकिन हममें से कुछ लोगों ने हमेशा आपको सबसे बहादुर देखा है। उन्होंने लिखा कि राहुल गांधी मुझे आपकी बहन होने पर गर्व है।

बता दें कि राहुल गांधी ने रायबरेली और वायनाड दो लोकसभा सीटों से चुनाव लड़ा। दोनों निर्वाचन क्षेत्रों में भारी अंतर से राहुल गांधी ने जीत हासिल की है। वर्ष 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी अपना गढ़ अमेठी हार गए थे। इसलिए उन्होंने राज्य में पार्टी की सीट को बचाने के लिए चुनाव लड़ा था। 

चुनाव आयोग के अनुसार भाजपा ने इस चुनाव में 240 सीटें जीती हैं। जो कि वर्ष 2019 में जीती 303 सीटों के मुकाबले में काफी कम हैं। वहीं कांग्रेस की सीटें इस चुनाव में 99 हो गईं। इंडी गठबंधने ने भी पूरा जोर लगाकर 230 सीटें हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed