फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Election ›   LS Polls: To woo the Yadavs of UP-Bihar Yadavs of MP are in the field is seeking votes for Sushma daughter

LS Polls: UP-बिहार के यादवों को साधने के लिए MP के यादव मैदान में, सुषमा की बेटी के लिए पूर्व CM मांग रहे वोट

Tue, 14 May 2024 06:06 PM IST
अभिषेक दीक्षित डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Tue, 14 May 2024 06:06 PM IST
सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मध्यप्रदेश के साथ ही लगातार दूसरे राज्यों में भी सक्रिय रहे है। अब एमपी में मतदान हो चुका है, तो उन्हें उत्तर प्रदेश और बिहार में ज्यादा सक्रिय किया गया है।

विज्ञापन
LS Polls: To woo the Yadavs of UP-Bihar Yadavs of MP are in the field is seeking votes for Sushma daughter
बांसुरी स्वराज - फोटो : एएनआई

विस्तार

मध्यप्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीटों पर मतदान खत्म होने के बाद प्रदेश के सभी दिग्गज भाजपा नेता अब दूसरे राज्यों में चुनाव प्रचार के लिए एक्टिव हो गए है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान, उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला सहित कई संगठन के नेता और सरकार के मंत्री दूसरे राज्यों में प्रचार के लिए पहुंच रहे है। खास बात यह है कि इन नेताओं की दूसरे राज्यों से डिमांड आई,इसके बाद उन्हें वहां भेजा जा रहा है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मध्यप्रदेश के साथ ही लगातार दूसरे राज्यों में भी सक्रिय रहे है। अब एमपी में मतदान हो चुका है, तो उन्हें उत्तर प्रदेश और बिहार में ज्यादा सक्रिय किया गया है। वहीं, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा को भी उत्तर प्रदेश में सक्रिय रहेंगे। दोनों ही नेता मंगलवार को यूपी के चरखारी में सभा की। दोनों पहले महोबा गए। इसके बाद वे हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र के चरखारी में सभा के लिए पहुंचे।  
विज्ञापन

 
सीएम मोहन यादव मंगलवार शाम को शाम 5.55 बजे दिल्ली पहुंचकर स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। रात्रि विश्राम दिल्ली में ही करेंगे। इधर, पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान भी दिल्ली में प्रचार करते हुए नजर आएंगे। चौहान नॉर्थ ईस्ट दिल्ली में भाजपा उम्मीदवार मनोज तिवारी के पक्ष में महिला सम्मेलन में शामिल होंगे। इसके बाद वे दलित सम्मेलन भी शामिल होंगे। इसके बाद वे नई दिल्ली लोकसभा क्षेत्र में भी चुनाव प्रचार करेंगे। वे दिवंगत भाजपा नेत्री सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज के पक्ष में एक आम सभा को संबोधित करेंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


राजनीति जानकारों का कहना है कि, मुख्यमंत्री मोहन यादव लोकसभा चुनाव के पहले भी यूपी और बिहार का दौरा कर चुके हैं। यूपी और बिहार में बड़ी संख्या में यादव वोटर्स हैं। एमपी के सीएम मोहन यादव के जरिए भाजपा यादव मतदाता को अपने पाले में लाने की योजना पर काम कर रही हैं। उत्तर प्रदेश में लोकसभा की 80 सीटें हैं। ऐसा कहा जाता है कि यूपी में जिस पार्टी की जीत होती है केंद्र में उसकी सरकार बनती है। यहां ओबीसी वोटरों की आबादी करीब 20 फीसदी से ज्यादा है। राज्य की कई लोकसभा सीटें ऐसी हैं जहां यादव वोटर निर्णायक भूमिका में रहते हैं। इसलिए यादव वोटर्स को साधने के लिए बीजेपी मोहन यादव को आगे कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed