फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Election ›   LS Polls: 'Congress has record of putting opposition leaders in jail'; MP CM Mohan Yadav's attack on oppositio

LS Polls: 'विपक्षी नेताओं को जेल में डालने का रिकॉर्ड कांग्रेस का है'; एमपी सीएम मोहन यादव का विपक्ष पर वार

Sat, 18 May 2024 04:08 PM IST
मेघा झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मेघा झा Updated Sat, 18 May 2024 04:08 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने आम आदमी पार्टी (आप) प्रमुख और उनके दिल्ली समकक्ष अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वह जिस कांग्रेस पार्टी के साथ गठबंधन में हैं, उसका रिकॉर्ड है विपक्षी नेताओं को जेल में डालने का।

विज्ञापन
LS Polls: 'Congress has record of putting opposition leaders in jail'; MP CM Mohan Yadav's attack on oppositio
सीएम मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने आम आदमी पार्टी (आप) प्रमुख और उनके दिल्ली समकक्ष अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वह जिस कांग्रेस पार्टी के साथ गठबंधन में हैं, उसका रिकॉर्ड है विपक्षी नेताओं को जेल में डालने का।
विज्ञापन


बता दें कि देश में लोकसभा चुनाव चल रहे हैं। सात चरणों में से अब तक चार चरणों के चुनाव हो चुके हैं। 20 मई को पांचवें चरण का चुनाव है। तीसरे चरण के चुनाव के बाद उन्हें सुप्रीम कोर्ट से चुनाव प्रचार के लिए जमानत मिल गई थी। दिल्ली सीएम ने चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा पर तीखे वार किए थे। उन्होंने कहा था कि अगर भाजपा को तीसरा कार्यकाल मिलता है तो वह विपक्षी नेताओं को सलाखों के पीछे डाल देगी। उन्होंने दावा किया था कि 4 जून को सत्ता में आए तो भाजपा विपक्षी नेताओं शरद पवार, उद्धव ठाकरे और अन्य को जेल में डाल देगी।
विज्ञापन


इस आरोप पर प्रतिक्रिया देते हुए मध्य प्रदेश सीएम मोहन यादव ने अरविंद केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, "कांग्रेस के पास पूरे विपक्ष को जेल में डालने का रिकॉर्ड है। केजरीवाल उन्हीं लोगों के साथ गठबंधन में हैं, भाजपा पर आरोप लगा रहे हैं। मुझे एक उदाहरण दिखाएं जहां आपातकाल के समय विपक्षी नेताओं को गिरफ्तार किया गया हो।" उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस ने कभी भी भगवान राम के अस्तित्व को स्वीकार नहीं किया। कांग्रेस नेताओं ने अपने वोट बैंक के नाराज होने के डर से अयोध्या में राम मंदिर का दौरा नहीं किया। न ही भगवान के सामने तस्वीरें नहीं खिंचवाईं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने डॉ. अंबेडकर को कभी चुनाव नहीं जीतने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस ने सावरकर को दो बार कालापानी भेजा। मोहन यादव ने कांग्रेस के सत्ता में आने पर महिलाओं को प्रति वर्ष एक लाख रुपये देने के वादे की आलोचना की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में कहा है कि वह अपनी 'महालक्ष्मी' योजना के तहत गरीब परिवारों की महिलाओं को प्रति वर्ष 1 लाख रुपये देगी। 

एमपी के मुख्यमंत्री ने कहा कि पीएम मोदी के दूसरे कार्यकाल में रामलला मुस्कुराए हैं। उनके तीसरे कार्यकाल में भगवान कृष्ण मुस्कुराएंगे। उन्होंने पूछा कि "हमें धर्म के बारे में बोलने से क्यों कतराना चाहिए? अगर धर्म नहीं तो क्या हमें अधर्म के बारे में बोलना चाहिए?"



उन्होंने महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की आलोचना करते हुए कहा कि शिवसेना (यूबीटी) अध्यक्ष सत्ता के भूखे हैं। उन्हें अलग राजनीतिक रास्ता अपनाने के लिए माफी मांगनी चाहिए। सीएम मोहन यादव ने कांग्रेस पर हिंदुत्व विचारक वीडी सावरकर और डॉ. बीआर अंबेडकर का अपमान करने का भी आरोप लगाया।








 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed