{"_id":"664f3ab9b01ddb1aab0ef928","slug":"what-is-truth-about-prashant-kishor-joining-bjp-pk-s-team-gave-this-information-2024-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"BJP: प्रशांत किशोर के भाजपा में शामिल होने की क्या है सच्चाई? पीके की टीम ने खुद दी ये जानकारी","category":{"title":"Lok Sabha","title_hn":"लोकसभा","slug":"lok-sabha"}}
BJP: प्रशांत किशोर के भाजपा में शामिल होने की क्या है सच्चाई? पीके की टीम ने खुद दी ये जानकारी
Thu, 23 May 2024 06:16 PM IST
शिव शरण शुक्ला
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Thu, 23 May 2024 06:16 PM IST
सार
भाजपा के महासचिव अरुण सिंह के द्वारा कथित तौर पर जारी किए गए इस पत्र में प्रशांत किशोर को महासचिव नियुक्त कर दिया गया है। लेकिन भाजपा नेता अरुण सिंह ने स्वयं इन खबरों का खंडन कर दिया है और इसे फर्जी समाचार बताया है।
विज्ञापन
पीके की टीम ने खुद दी जानकारी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर के बारे में सोशल मीडिया पर एक बड़ी जानकारी शेयर की जा रही है। कथित तौर पर भाजपा की ओर से जारी एक पत्र को दिखाते हुए कहा जा रहा है कि प्रशांत किशोर ने भाजपा ज्वाइन कर ली है। उन्हें भाजपा का राष्ट्रीय प्रवक्ता भी नियुक्त कर दिया गया है। इस जानकारी के सामने आने के बाद ही प्रशांत किशोर पर चारों ओर से हमला किया जाने लगा और उनकी निष्पक्षता पर सवाल उठाए जाने लगे। सोशल मीडिया पर कहा जा रहा है कि इन्हीं संबंधों के कारण प्रशांत किशोर ऐसी टिप्पणी करते हैं, जिससे भाजपा को लाभ मिले। लेकिन जब यह मामला वायरल हुआ तो खुद पीके की टीम ने एक जानकारी शेयर कर बताया है कि इस मामले की असलियत क्या है.
विज्ञापन
दरअसल, भाजपा के महासचिव अरुण सिंह के द्वारा कथित तौर पर जारी किए गए इस पत्र में प्रशांत किशोर को महासचिव नियुक्त कर दिया गया है। लेकिन भाजपा नेता अरुण सिंह ने स्वयं इन खबरों का खंडन कर दिया है और इसे फर्जी समाचार बताया है। वहीं, पीके की टीम ने कांग्रेस नेता जयराम रमेश पर यह झूठ फैलाने का आरोप लगाया है। प्रशांत किशोर की टीम से जुड़े ट्विटर (अब एक्स) हैंडल पर कहा गया है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी को स्वयं देख लेना चाहिए कि वे स्वयं फेक न्यूज की बात करते हैं, लेकिन उनके ही नेता (जयराम रमेश) एक गलत जानकारी शेयर कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
जनसुराज के ट्विटर हैंडल पर जयराम रमेश की ट्विटर लाइन की एक स्क्रीन शॉट शेयर करते हुए दावा किया गया है कि स्वयं जयराम रमेश ने यह जानकारी शेयर की। हालांकि, अब कांग्रेस नेता ने अपनी सोशल मीडिया से यह जानकारी डिलीट कर दी है। स्वयं कांग्रेस नेता की ओर से इस पर कोई टिप्पणी नहीं की गई है। कांग्रेस के किसी भी नेता ने इस जानकारी पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।