Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Election ›   Lok Sabha ›   Voting on eight seats of West Bengal in the sixth phase

Polls: छठे चरण में पश्चिम बंगाल की आठ सीट पर मतदान जारी, झाड़ग्राम और जंगलमहल पर अतिरिक्त सुरक्षा चौकसी

Sat, 25 May 2024 07:32 AM IST
N Arjun एन अर्जुन
Updated Sat, 25 May 2024 07:32 AM IST
सार

Polls: चुनाव आयोग के सूत्रों के मुताबिक छठे चरण में बंगाल में कुल मतदाताओं की संख्या 1 करोड़ 45 लाख से ज्यादा है। छठे चरण में बंगाल की आठ सीटों पर अलग-अलग पार्टियों के कुल 79 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। कुल 15,600 बूथ हैं, इनमें 2,678 बूथों को आयोग ने संवेदनशील चिन्हित किया है।

विज्ञापन
Voting on eight seats of West Bengal in the sixth phase
मतदान (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

छठे चरण में देश की 57 सीटों पर मतदान जारी है। इनमें बंगाल की आठ सीटें शामिल हैं, पुरुलिया, बांकुरा, बिष्णुपुर, तमलुक, घाटल, कांथी, झाड़ग्राम और मेदिनीपुर। जहां पर सुबह सात बजे से मतदान जारी है। वोटिंग शाम 6 बजे तक जारी रहेगा।

विज्ञापन


चुनाव आयोग के सूत्रों के मुताबिक छठे चरण में बंगाल में कुल मतदाताओं की संख्या 1 करोड़ 45 लाख से ज्यादा है। छठे चरण में बंगाल की आठ सीटों पर अलग-अलग पार्टियों के कुल 79 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। कुल 15,600 बूथ हैं, इनमें 2,678 बूथों को आयोग ने संवेदनशील चिन्हित किया है। छठे चरण में बंगाल में केंद्रीय बलों की कुल 919 कंपनियां तैनात की गई हैं। राज्य पुलिस के 29,468 जवान भी रहेंगे।
विज्ञापन


सबसे अधिक केंद्रीय बल मेदिनीपुर में तैनात
पूर्वी मेदिनीपुर जिले में सबसे ज्यादा संख्या में केंद्रीय बलों की तैनाती की गई है। वहां केंद्रीय बलों की 237 कंपनियां रखी जा रही हैं। आयोग उस जिले की सुरक्षा को अतिरिक्त महत्व दे रहा है। सुरक्षा के लिए राज्य के छह जिलों में केंद्रीय बलों के अलावा कुल 892 त्वरित प्रतिक्रिया टीमों को तैनात किया गया है। इनमें पश्चिम मिदनापुर के लिए 213, पूर्वी मिदनापुर के लिए 232, बांकुड़ा के लिए 173, झारग्राम के लिए 128, पुरुलिया के लिए 132 और पूर्वी बर्दवान के लिए 14 हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


झाड़ग्राम और जंगलमहल पर अतिरिक्त सुरक्षा चौकसी
इसके अलावा, शनिवार के मतदान के लिए नौ सामान्य पर्यवेक्षक और पांच पुलिस पर्यवेक्षक होंगे। आयोग ने हर बूथ पर 'वेब कास्टिंग' की व्यवस्था की है. दूसरे शब्दों में कहें तो आयोग के अधिकारी कोलकाता कार्यालय में बैठे-बैठे यह देख सकेंगे कि मतदान शुरू होने के बाद से किसी भी बूथ पर क्या चल रहा है। आयोग के सूत्रों के मुताबिक शनिवार को झाड़ग्राम और जंगलमहल इलाके की सुरक्षा को अतिरिक्त महत्व दिया जा रहा है। आम तौर पर हर बूथ पर आधा सेक्शन यानी चार केंद्रीय बल के जवान मौजूद रहते हैं। झाड़ग्राम के हर बूथ पर एक सेक्शन फोर्स यानी आठ-आठ जवान रहेंगे।

घाटाल में दो स्टारों के बीच है टक्कर
छठे चरण की आठ सीटों पर कई स्टार उम्मीदवारों मैदान में हैं। तमलुक और घाटल उनमें से सबसे प्रमुख हैं। क्योंकि घाटाल में टॉलीवुड स्टार और उस केंद्र के पिछले 10 साल के सांसद तृणमूल के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। उनके सामने हैं भाजपा उम्मीदवार और एक अन्य अभिनेता हिरणमय चटर्जी हैं। तमलुक पर कलकत्ता हाईकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश और भाजपा उम्मीदवार अभिजीत गंगोपाध्याय चुनाव मैदान में हैं। उनका मुकाबला तृणमूल के देवांशु भट्टाचार्य और सीपीएम के सायन बनर्जी से है।

विष्णुपर में पूर्व पति-पत्नी मैदान में
इसके अलावा इस बार तृणमूल ने बिष्णुपुर सीट पर निवर्तमान सांसद सौमित्र खान के खिलाफ उनकी पूर्व पत्नी सुजाता मंडल को मैदान में उतारा है। मेदिनीपुर में भाजपा की अग्निमित्रा पाल और तृणमूल के जून माल्या चुनाव लड़ रहे हैं। झाड़ग्राम सीट पर भाजपा का कब्जा है. हालांकि, निवर्तमान सांसद कुंअर हेम्ब्रम हाल ही में अभिषेक बनर्जी का हाथ पकड़कर तृणमूल में शामिल हुए हैं। प्राणनाथ टुडू उस केंद्र से भाजपा के उम्मीदवार हैं।

पुरुलिया से महतो पर फिर भाजपा को भरोसा
पुरुलिया भी भाजपा के कब्जे में है। केंद्र की सत्ताधारी पार्टी ने वहां उम्मीदवार नहीं बदला। निवर्तमान सांसद ज्योतिर्मय महतो चुनाव लड़ रहे हैं जबकि कालीपद सोरेन तृणमूल के उम्मीदवार हैं। अनुसूचित जनजाति बहुल बांकुड़ा में भाजपा के निवर्तमान सांसद सुभाष सरकार उम्मीदवार हैं। इसके साथ ही कांथी पर भी सबकी विशेष नजर रहेगी। यहां पर राज्य के विपक्षी नेता शुभेंदु अधिकारी के भाई सौमेंदु अधिकारी भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। उनके खिलाफ तृणमूल ने उत्तम बारिक को उम्मीदवार बनाया है।


छठा चरण: बंगाल की आठ सीट पर मतदान जारी, पूर्वी मेदिनीपुर, जंगलमहल में अतिरिक्त नजर
कुल सीटें:             आठ
कुल प्रत्याशी          79         
कुल बूथ                15,600, इनमें 2,678 संवेदनशील
केंद्रीय बल             919 कंपनियां
राज्य पुलिस           29,468 जवान  
कुल मतदाता        1 करोड़ 45 लाख से अधिक

गौरतलब है कि आयोग ने कहा है कि पश्चिम बंगाल में अब तक हुए पांच चरणों का मतदान कुल मिलाकर शांतिपूर्ण रहा है। बंगाल में वोट और अशांति हमेशा पर्यायवाची रहे हैं। 2024 के लोकसभा चुनावों में अभी तक अशांति की रिपोर्ट नहीं आई है। आयोग यह सुनिश्चित करने की कोशिश कर रहा है कि अगले दो दौर का मतदान शांतिपूर्ण रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed