फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Election ›   Lok Sabha ›   Thane Lok Sabha Seat likely to Eknath Shinde Shiv Sena Lok Sabha Election 2024

NDA: एकनाथ शिंदे के पाले में आ सकती है ठाणे लोकसभा सीट, भाजपा ने दी मंजूरी, उम्मीदवार का जल्द होगा एलान

Tue, 16 Apr 2024 04:38 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: जलज मिश्रा Updated Tue, 16 Apr 2024 04:38 PM IST
सार

ठाणे लोकसभा क्षेत्र में छह विधानसभा सीटें- मीरा भयंदर, कोपरी-पचपखाड़ी, ओवला-मजीवाड़ा, ठाणे, ऐरोली और बेलापुर हैं। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे कोपरी-पचपखाड़ी सीट से विधायक हैं। 

विज्ञापन
Thane Lok Sabha Seat likely to Eknath Shinde Shiv Sena Lok Sabha Election 2024
एकनाथ शिंदे। - फोटो : ANI

विस्तार

महाराष्ट्र में एनडीए के बीच ठाणे लोकसभा सीट को लेकर जारी गहमागहमी अब थमती नजर आ रही है। सूत्रों की मानें तो भाजपा ठाणे लोकसभा सीट एकनाथ शिंदे वाली शिवसेना को देने के लिए राजी हो गई है और जल्द ही इसकी औपचारिक घोषणा भी होने की उम्मीद है। सूत्रों की मानें तो भाजपा को ऐसा लगता है कि ठाणे से शिवसेना के जीतने की काफी ज्यादा उम्मीद है। गौरतलब है कि ठाणे लोकसभा क्षेत्र में छह विधानसभा सीटें- मीरा भयंदर, कोपरी-पचपखाड़ी, ओवला-मजीवाड़ा, ठाणे, ऐरोली और बेलापुर हैं। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी कोपरी-पचपखाड़ी सीट से विधायक हैं। 

विज्ञापन

जानें, किस विधानसभा सीट पर किसका कब्जा

  • कोपरी-पचपखाड़ी: खुद मुख्यमंत्री शिंदे यहां से विधायक हैं। इस क्षेत्र में उनका काफी प्रभाव है। यहां कभी उनके गुरु दिवंगत अनंत दिघे का दबदबा हुआ करता था।
  • विज्ञापन
  • ओवला-मजीवाड़ा: यह विधानसभा सीट भी शिवसेना के पास ही है।
  • इसके अलावा, अन्य सीटें- मीरा भयंदर, ठाणे, ऐरोली और बेलापुर पर भाजपा का कब्जा है।

महाविकास अघाड़ी में ठाणे सीट उद्धव गुट के पाले में
इन सीटों पर चुनाव लड़ेगी शिवसेना (यूबीटी): जलगांव, परभणी, नासिक, पालघर, कल्याण, ठाणे, रायगढ़, मावल, उस्मानाबाद, रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग, बुलढाणा, हथकनंगकाले, औरंगाबाद, शिरडी, सांगली, हिंगोली, यवतमाल-वाशिम, मुंबई साउथ, मुंबई साउथ सेंट्रल, मुंबई नॉर्थ वेस्ट और मुंबई नॉर्थ ईस्ट।

विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस इन सीटों पर ठोकेगी ताल: नंदुरबार, धुले, अकोला, अमरावती, नागपुर, भंडारा-गोंदिया, गढ़चिरौली-चिमूर, चंद्रपुर, नांदेड़, जालना, मुंबई उत्तर मध्य, मुंबई उत्तर, पुणे, लातूर, सोलापुर, कोल्हापुर और रामटेक।

राकांपा (शरद गुट) के हिस्से ये सीटें: बारामती, शिरूर, सतारा, भिवंडी, डिंडोरी, माधा, रावेर, वर्धन, अहमदनगर दक्षिण और बीड।

पार्टी ने अपने तीन मौजूदा सांसदों को हटाया
पार्टी सूत्रों की मानें तो शिंदे गुट ने अपने मौजूदा सांसद भावना गवली (यवतमाल वाशिम), हेमंत पाटिल (हिंगोली) और कृपाल तुमाने (रामटेक) को हटाया है, जिससे शिवसेना नेता चिंतित हैं। वहीं, आशंका है कि पार्टी मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा क्षेत्र से संसद पहुंचे गजानन कीर्तिकर का भी टिकट काट सकती है। महाराष्ट्र की सात सीटों- रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग, मुंबई दक्षिण, औरंगाबाद, नासिक, पालघर, ठाणे और सतारा के लिए एनडीए ने अभी तक उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है। बता दें, अविभाजित शिवसेना ने पिछली बार छह सीटें जीतीं थीं।

 

 


 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed