फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   SP gives ticket to former MP Bijendra Singh from Aligarh

Lok Sabha Election: अलीगढ़ से सपा ने पूर्व सांसद बिजेंद्र सिंह को दी टिकट, एक बार एमपी और तीन बार रहे एमएलए

Fri, 15 Mar 2024 07:42 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 15 Mar 2024 07:42 PM IST
सार

सपा ने अलीगढ़ लोकसभा सीट से पूर्व सांसद चौधरी बिजेंद्र सिंह को टिकट दे दी है। कांग्रेस में तरजीह न मिलने को लेकर हुई नाराजगी के चलते उन्होंने 2020 में कांग्रेस छोड़ सपा का दामन थामा था। तभी से वे सपा में सक्रिय हैं और लगातार अपनी टिकट को लेकर प्रयासरत थे।

विज्ञापन
SP gives ticket to former MP Bijendra Singh from Aligarh
अलीगढ़ के पूर्व सांसद चौधरी बिजेंद्र सिंह - फोटो : संवाद

विस्तार

सपा-कांग्रेस गठबंधन के तहत समाजवादी पार्टी ने अलीगढ़ सीट पर जाट नेता पूर्व सांसद चौ.बिजेंद्र सिंह को प्रत्याशी बनाया है। 15 मार्च शाम पार्टी मुख्यालय से प्रत्याशियों की एक और सूची जारी की गई। जिसमें अलीगढ़ हाथरस सहित छह सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए हैं। पूर्व सांसद को टिकट घोषित होने के बाद उन्हें शुभकामनाएं मिलना शुरू हो गया और उनके आवास पर पहुंचकर लोग बधाई देने लगे।

विज्ञापन


अलीगढ़ जिले के जाटलैंड कहे जाने वाले इगलास क्षेत्र से कांग्रेस के बैनरतले तीन बार विधायक और एक बार सांसद रहे चौ.बिजेंद्र सिंह जिले के चर्चित जाट चेहरे के रूप में पहचाने जाते हैं। कांग्रेस में तरजीह न मिलने को लेकर हुई नाराजगी के चलते उन्होंने 2020 में कांग्रेस छोड़ सपा का दामन थामा था। तभी से वे सपा में सक्रिय हैं और लगातार अपनी टिकट को लेकर प्रयासरत थे। 15 मार्च शाम चार बजे करीब समाजवादी पार्टी के अधिकृत सोशल मीडिया हैंडल से सात सीटों में से छह सीटों के प्रत्याशियों की घोषणा की गई है। जिनमें चौ.बिजेंद्र सिंह को प्रत्याशी घोषित किया गया है। बता दें कि लोकसभा चुनाव में जिले में पहली ऐसी पार्टी है, जिसने प्रत्याशी घोषित किया है। अभी भाजपा व बसपा खेमे में प्रत्याशी घोषित होने का इंतजार चल रहा है।

विज्ञापन

पार्टी हाईकमान ने अलीगढ़ सीट पर चौ.बिजेंद्र सिंह को प्रत्याशी घोषित किया है। हमारी तैयारी पूरी है। पूरी पार्टी एकजुट होकर जीतने के लिए चुनाव लड़ेंगी और हम चुनाव जीतेंगे।-लक्ष्मी धनगर, सपा जिलाध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन


बिजेंद्र सिंह की सफर

  • वर्ष 2004 में कांग्रेस से अलीगढ़ सांसद
  • वर्ष 1989 में कांग्रेस से इगलास विधायक
  • वर्ष 1993 में कांग्रेस से इगलास विधायक
  • वर्ष 2002 में कांग्रेस से इगलास विधायक
  • वर्ष 2020 में समाजवादी पार्टी की सदस्यता ली
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed