फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   SDM suspended in case of cancellation of two rallies of AAP, Election Commission's decision

Chandigarh : आप की दो रैलियां रद्द करने के मामले में एसडीएम निलंबित, चुनाव आयोग  का फैसला

Sun, 07 Apr 2024 06:13 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़/कैथल
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़/कैथल Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 07 Apr 2024 06:13 AM IST
सार

इस मामले में चुनाव आयोग ने शनिवार को हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी से पूरे घटनाक्रम पर रिपोर्ट भी मांगी है। साइबर पुलिस ने भी मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
SDM suspended in case of cancellation of two rallies of AAP, Election Commission's decision
चुनाव आयोग - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आम आदमी पार्टी की दो चुनावी रैलियों को रद्द कर जवाब में अभद्र भाषा लिखने के मामले में कैथल के एसडीएम ब्रह्म प्रकाश को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। वहीं, इस मामले में चुनाव आयोग ने शनिवार को हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी से पूरे घटनाक्रम पर रिपोर्ट भी मांगी है। साइबर पुलिस ने भी मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


  साइबर थाना के जांच अधिकारी इंद्र सिंह ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर आईपी एड्रेस की जानकारी ली जा रही है। अन्य पहलुओं पर भी जांच की जा रही है। साइबर टीम पहले आरओ कार्यालय का रिकॉर्ड कब्जे में लेगी। साथ ही सभी ऑपरेटर के बयान भी दर्ज किए जाएंगे। उसके बाद किसने यूजर आईडी का दुरुपयोग किया है, इस बात का पता लगाया जाएगा। इससे पहले, शुक्रवार को मामला सामने आने के बाद जिला प्रशासन ने तत्काल चार कंप्यूटर ऑपरेटर और एक जूनियर प्रोग्रामर को निलंबित कर दिया था।
विज्ञापन


वहीं, राज्यपाल की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि निलंबन के दौरान एसडीएम मुख्य सचिव हरियाणा (सेवा-1 शाखा) के कार्यालय में रहेंगे। वह मुख्य सचिव की पूर्व अनुमति प्राप्त किए बिना मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे। दरअसल, आम आदमी पार्टी ने कैथल में दो रैलियों की अनुमति के लिए चुनाव आयोग के एनकोर पोर्टल पर आवेदन किया था। उसके बाद असिस्टेंट रिर्टनिंग आफिसर के डोमेन आईडी का पासवर्ड चुराकर आवेदन को रद्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


साइबर थाने में दी शिकायत में बताया गया है कि तीन अप्रैल को शुभम राणा नामक व्यक्ति ने ऑनलाइन प्रार्थना पत्र के माध्यम से जनसभा की अनुमति के लिए दो आवेदन दिए थे। किसी ने एआरओ यूजर्स का दुरुपयोग करते हुए दोनों आवेदन पत्रों को रद्द कर दिया। इस पर कुछ आपत्तिजनक टिप्पणी व फोटो भी अपलोड कर दिए। 

पासवर्ड लीक या किसी कर्मचारी की करतूत, होगी जांच
जिला सूचना अधिकारी दीपक खुराना ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि दोनों ही रद्द प्रार्थना पत्रों की रिपोर्ट पर कोई तिथि और समय नहीं है। उन्होंने संभावना जताई है कि तीन अप्रैल को निर्वाचन विभाग की ओर से आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में एआरओ व कार्यालय में नियुक्त आईटी टीम के कर्मचारियों ने भाग लिया था।

  • जिस आवेदन पर टिप्पणी की गई है, उसी को डेमो के रूप में प्रयोग करते हुए पोर्टल के बारे में समझाया गया था। शायद उसी समय किसी ने यूजर आईडी और पासवर्ड चुरा लिया हो।


 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed