{"_id":"65e3772133c33397370cdb15","slug":"satyapal-malik-can-be-sp-lok-sabha-candidate-in-aligarh-2024-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lok Sabha Election: जाटलैंड को साधने की कोशिश, सत्यपाल मलिक को अलीगढ़ में सपा से लड़ाने की चर्चा","category":{"title":"Lok Sabha","title_hn":"लोक सभा","slug":"lok-sabha"}}
Lok Sabha Election: जाटलैंड को साधने की कोशिश, सत्यपाल मलिक को अलीगढ़ में सपा से लड़ाने की चर्चा
Sun, 03 Mar 2024 04:31 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 03 Mar 2024 04:31 AM IST
सार
सत्यपाल मलिक 1989 में इस सीट से जनता पार्टी के बैनर तले चुनाव जीते थे। बाद में 1996 में वे इसी सीट पर सपा के बैनर तले चुनाव लड़े, मगर हार गए थे। अब फिर से सपा ने उन्हें यह सीट देने का मन बनाया है।
विज्ञापन
पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रालोद का साथ छूटने के बाद समाजवादी पार्टी कांग्रेस को साथ लेकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में जाटलैंड में संदेश देने के लिए प्रयासरत है। सपा ने पूर्व राज्यपाल और अलीगढ़ से पूर्व में सांसद रहे सत्यपाल मलिक से चुनाव लड़ने की पेशकश की है। पार्टी सूत्र इसकी पुष्टि भी कर रहे हैं। उम्मीद है कि अगर ऐसा होता है तो पूरे पश्चिमी यूपी के जाटों के बीच इस सीट से एक संदेश जाएगा।
विज्ञापन
कहने को जिले में सपा का खासा दखल है, जिले में पूर्व में उसके चार-चार विधायक भी जीते हैं, लेकिन लोकसभा चुनाव में वह दूसरे और तीसरे नंबर की लड़ाई में रहकर पिछड़ जाती है। इस बार पश्चिमी यूपी के जाटों को संदेश देने के इरादे से सत्यपाल मलिक को यह सीट दी जा सकती है।
विज्ञापन
सत्यपाल मलिक 1989 में इस सीट से जनता पार्टी के बैनर तले चुनाव जीते थे। बाद में 1996 में वे इसी सीट पर सपा के बैनर तले चुनाव लड़े, मगर हार गए थे। अब फिर से सपा ने उन्हें यह सीट देने का मन बनाया है। अब देखना है कि सत्यपाल मलिक का क्या जवाब आता है। पार्टी सूत्र बताते हैं कि दो से तीन दिन में तस्वीर साफ हो जाएगी।
विज्ञापन