फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Election ›   Lok Sabha ›   Role of Music in Election Campaigning BJP Congress Songs know more

सुरीला चुनाव: सुरों से भी सियासी लड़ाई, गीत और संगीत से वोटरों का मूड बना रहे राजनीतिक दल

Thu, 11 Apr 2024 04:52 AM IST
यशोधन शर्मा यतींद्र लवानिया
यतींद्र लवानिया Published by: यशोधन शर्मा Updated Thu, 11 Apr 2024 04:52 AM IST
सार

चुनाव का एलान होने से पहले ही भाजपा ने चुनावी तराने गुनगुनाने शुरू कर दिए थे। अब तो एक के बाद एक नए गीत जारी किए जा रहे हैं। कुछ दिन पहले...मैं हूं मोदी का परिवार गीत पेश किया गया।

विज्ञापन
Role of Music in Election Campaigning BJP Congress Songs know more
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रोड शो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वैसे तो संगीत वह भाषा है, जो दिल से बोली और दिल से ही सुनी जाती है, लेकिन सियासत के फन में दिल की जुबां के साथ इस्तेमाल दिमाग का भी होता है। मगर, जब चुनाव चल रहे हों जनाब, तो सियासत और संगीत का बेमेल जोड़ा भी रंग जमा देता है। सभी पार्टियां अपने-अपने हिसाब से गीत-संगीत के जरिये वोटरों का मूड बनाने में जुटी हैं। इस विधा में भी भाजपा अव्वल है।

विज्ञापन


चुनाव का एलान होने से पहले ही भाजपा ने चुनावी तराने गुनगुनाने शुरू कर दिए थे। अब तो एक के बाद एक नए गीत जारी किए जा रहे हैं। कुछ दिन पहले...मैं हूं मोदी का परिवार गीत पेश किया गया। अब सपने नहीं हकीकत बुनते, तभी तो सब मोदी को चुनते गीत लॉन्च किया गया है। भाजपा इस गीत के कई हिस्से जारी कर चुकी है। यूट्यूब पर इसे अब तक 7 करेाड़ से ज्यादा लोग देख और सुन चुके हैं।
विज्ञापन


हकीकत बुनते तभी तो सब मोदी को चुनते
मतदाताओं तक अपनी बात पहुंचाने के लिए भाजपा ने एक नया वीडियो 12 भाषाओं में जारी किया है। इस गीत के बोल हैं- सपने नहीं हकीकत बुनते हैं, तभी तो सब मोदी को चुनते हैं। इस गीत के जरिये भाजपा मोदी सरकार के किए कामों और वादों को पूरा करने के दावे कर रही है। 3 मिनट 19 सेकंड के इस वीडियो में भारत की बदलती तस्वीर को दिखाया गया है। यह भी दावा किया जा रहा है कि नया गाना पूरे देश की भावना को दर्शाता है। इस नए गाने में 2014 से पहले के हालात और नरेंद्र मोदी के वर्ष 2014 में देश का प्रधानमंत्री बनने के बाद भारत की बदलती तस्वीर को दिखाया गया है। इसमें हर कोने से, हर भाषा को बोलने वाले, अलग-अलग पृष्ठभूमि के लोग, एक स्वर में सामूहिक सपनों की उड़ान के बारे में बता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस ने पेश किया न्याय गीत
कांग्रेस ने भी अपना एजेंडा मतदाताओं तक पहुंचाने के लिए न्याय गीत पेश किया है। करीब 2 मिनट 34 सेकंड के वीडियो में कांग्रेस ने पांच न्याय और युवाओं के लिए दी गई गारंटियों का जिक्र किया है। वीडियो के ज्यादातर हिस्सों में राहुल गांधी की यात्राओं के दृश्य हैं। गाने का हुक, तीन रंग लहराएंगे जब न्याय पाएंगे जुबान पर चढ़ता है। करीब एक महीने पहले लॉन्च इस गीत को यूट्यूब पर 3 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं।

तृणमूल भी पीछे नहीं
पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस ने अपने चुनावी गीत जोनोगोनेर गोर्जन (जोरदार गर्जन) में भाजपा को बंगाल विरोधी बताया है। इसे यूट्यूब पर एक करोड़ से ज्यादा लोग देख चुके हैं। गीत के दृश्यों में सीएम ममता बनर्जी और भतीजे अभिषक बनर्जी को केंद्र में रखा गया है।


आप व वाम दल दूर
अक्सर चुनावों में गीतों के जरिये अपने एजेंडों को प्रभावी तरीके से रखने वाली आम आदमी पार्टी और वामदलों की तरफ से इसबार अभी तक कोई दिलचस्प चुनावी गीत पेश नहीं किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed