फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Election ›   Lok Sabha ›   RJD contest on 26 seats Congress on 9 and Left parties on 5 seats in Bihar Purnia seat Election 2024

Election 2024: बिहार में राजद 26, कांग्रेस 9 और वामदल 5 सीटों पर लड़ेंगे चुनाव, पूर्णिया सीट को लेकर तनातनी

Fri, 29 Mar 2024 06:35 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: जलज मिश्रा Updated Fri, 29 Mar 2024 06:35 AM IST
सार

कांग्रेस को जो सीटें देने पर सहमति बनी है, उनमें कटिहार, किशनगंज, भागलपुर, समस्तीपुर, सासाराम, पटना साहिब, बेतिया, मुजफ्फरपुर, मधेपुरा या सुपौल में से कोई एक सीट है। पूर्णिया सीट का मसला अभी भी हल नहीं हुआ है।

विज्ञापन
RJD contest on 26 seats Congress on 9 and Left parties on 5 seats in Bihar Purnia seat Election 2024
राहुल गांधी-लालू प्रसाद। File Photo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव के लिए बिहार में विपक्षी गठबंधन के बीच सीट बंटवारे पर सहमति बन गई है। बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा है कि सीटों के बंटवारे को लेकर औपचारिक समझौता हो चुका है। इसमें राजद को 26, वामदलों को 5 और कांग्रेस को 9 सीटें मिलेंगी। सीट बंटवारे की घोषणा शुक्रवार को की जा सकती है।

विज्ञापन

कांग्रेस को जो सीटें देने पर सहमति बनी है, उनमें कटिहार, किशनगंज, भागलपुर, समस्तीपुर, सासाराम, पटना साहिब, बेतिया, मुजफ्फरपुर, मधेपुरा या सुपौल में से कोई एक सीट है। पूर्णिया सीट का मसला अभी भी हल नहीं हुआ है।

विज्ञापन


पप्पू यादव ने पूर्णिया सीट पर चुनाव लड़ने की शर्त पर ही कांग्रेस का हाथ थामा था। लेकिन राजद ने वहां से बीमा भारती को मैदान में उतारने का एलान कर दिया है। यह भी कहा जा रहा है कि कांग्रेस को एक भी मनपसंद की सीट नहीं मिली है, लेकिन गठबंधन बचाने के लिए उसने राजद से हाथ मिलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गलवार को कांग्रेस नेता मुकुल वासनिक के घर गठबंधन नेताओं की बैठक हुई थी। इसमें तेजस्वी यादव भी शामिल हुए थे। बैठक के बाद तेजस्वी ने कहा था कि गठबंधन में कोई टकराव नहीं है और सीट बंटवारे पर सहमति बन गई और एक-दो दिन में पटना में इसकी घोषणा कर दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed