{"_id":"66520b2d6760bbba0d085624","slug":"priyanka-gandhi-slam-pm-modi-over-his-mujra-remark-says-no-prime-minister-never-used-such-words-2024-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"PM Modi: 'किसी प्रधानमंत्री ने ऐसे शब्दों का इस्तेमाल नहीं किया', 'मुजरा' वाले बयान पर बरसीं प्रियंका गांधी","category":{"title":"Lok Sabha","title_hn":"लोकसभा","slug":"lok-sabha"}}
PM Modi: 'किसी प्रधानमंत्री ने ऐसे शब्दों का इस्तेमाल नहीं किया', 'मुजरा' वाले बयान पर बरसीं प्रियंका गांधी
Sat, 25 May 2024 09:30 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नितिन गौतम
Updated Sat, 25 May 2024 09:30 PM IST
सार
प्रियंका गांधी ने कहा 'आज जिस तरह से वह (मोदी) बोल रहे हैं, अफसोस की बात ये है कि उनकी असलियत दिखाई देने लगी है। प्रधानमंत्री बौखलाहट में आ गए हैं। वह भूल गए हैं कि देश के प्रतिनिधि हैं और इस तरह के शब्द उनके मुंह से नहीं निकलने चाहिए।'
विज्ञापन
प्रियंका गांधी और पीएम मोदी
- फोटो : एएनआई/पीटीआई
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को लोकसभा चुनाव प्रचार के लिए बिहार में चुनावी रैलियों को संबोधित किया। इस दौरान प्रधानमंत्री ने अपने भाषण के दौरान 'मुजरा' शब्द का इस्तेमाल किया, जिस पर बवाल हो गया है। विपक्षी नेता पीएम मोदी के भाषण पर निशाना साध रहे हैं। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने कहा है कि इतिहास में किसी प्रधानमंत्री ने इस तरह की भाषा का इस्तेमाल नहीं किया है।
प्रियंका गांधी ने किए तीखे हमले
उत्तर प्रदेश में एक रैली के दौरान प्रियंका गांधी ने कहा 'क्या प्रधानमंत्री की जिम्मेदारी नहीं बनती कि वह पद की गरिमा रखें, पद की मर्यादा रखें।' उन्होंने कहा 'आज जिस तरह से वह (मोदी) बोल रहे हैं, अफसोस की बात ये है कि उनकी असलियत दिखाई देने लगी है। प्रधानमंत्री बौखलाहट में आ गए हैं। वह भूल गए हैं कि देश के प्रतिनिधि हैं और इस तरह के शब्द उनके मुंह से नहीं निकलने चाहिए।'
क्या कहा था पीएम मोदी ने
प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार के काराकाट और पाटलिपुत्र लोकसभा सीटों पर रैलियां कीं। इस दौरान उन्होंने अपने संबोधन में कहा 'बिहार वह भूमि है, जिसने सामाजिक न्याय की लड़ाई को एक नई दिशा दी है। मैं इसकी धरती पर घोषणा करना चाहता हूं कि मैं एससी, एसटी और ओबीसी को उनके अधिकारों से वंचित करने और उन्हें मुसलमानों की ओर मोड़ने की INDI गठबंधन की योजनाओं को विफल कर दूंगा..वे गुलाम बने रह सकते हैं और अपने वोटबैंक को खुश करने के लिए 'मुजरा' कर सकते हैं।'
विज्ञापन
पीएम मोदी ने ये भी कहा कि 'पंजाब, तेलंगाना, डीएमके और टीएमसी नेताओं बिहार के लोगों के बारे में अपमानजनक बयान सुनकर दुख हुआ होगा, लेकिन राजद के लोगों ने, जो अपने लालटेन (राजद के चुनाव चिन्ह) के साथ मुजरा कर रहे हैं, उनमें इसके विरोध में बोलने की हिम्मत नहीं है।'
पवन खेड़ा ने भी की आलोचना
पीएम मोदी के बयान पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट साझा की, जिसमें उन्होंने कहा कि 'पीएम पद पर बैठे व्यक्ति को ऐसे शब्द शोभा नहीं देते। आज प्रधानमंत्री के मुंह से मुजरा शब्द सुना, मोदी जी ये क्या है? आप कुछ लेते क्यों नहीं? हो सकता है कि धूप में प्रचार करने की वजह से उनके दिमाग पर असर पड़ गया है।'