फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Election ›   Lok Sabha ›   PM Modi the day I am satisfied pay tribute to me I never let satisfaction come within me

PM Modi: 'जिस दिन संतुष्ट हो जाऊं, श्रद्धांजलि दे देना', ऐसा क्यों बोले प्रधानमंत्री? भारत को बताया सुरक्षित

Mon, 22 Apr 2024 06:19 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Mon, 22 Apr 2024 06:19 AM IST
सार

पीएम ने कहा कि जिस दिन मोदी संतुष्ट हो जाए, तब लिख लेना आपको उसको श्रद्धांजलि देनी है। वो जिंदा नहीं है। मैं जीवन के आखिरी पल तक असंतोष को पालता रहता हूं। अपने भीतर कभी संतोष नहीं आने देता।

विज्ञापन
PM Modi the day I am satisfied pay tribute to me I never let satisfaction come within me
पीएम मोदी (फाइल) - फोटो : एएनआई

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हाल ही में सवाल किया गया कि क्या वह इस बात से संतुष्ट हैं कि देश कहां तक पहुंच गया है। इस पर उन्होंने कहा कि जिस दिन मोदी संतुष्ट हो जाए, तब लिख लेना आपको उसको श्रद्धांजलि देनी है। वो जिंदा नहीं है। मैं जीवन के आखिरी पल तक असंतोष को पालता रहता हूं। अपने भीतर कभी संतोष नहीं आने देता। मैं असंतोष पालता हूं, ताकि मुझे नया करने की प्रेरणा मिले। इसलिए कभी संतोष की बात मत कहिएगा, क्योंकि मुझे अभी बहुत कुछ करना है। भाजपा नेता अमित मालवीय ने पीएम मोदी के इस बयान की एक वीडियो क्लिप शेयर की है, जो हाल ही में दक्षिण भारत के एक न्यूज चैनल को दिए गए इंटरव्यू की है।

विज्ञापन

भारत मानवता का सुरक्षित ठिकाना
इसके अलावा, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि संघर्षों में फंसी दुनिया शांति के लिए भारत की ओर देख रही है। नए भारत की इस नई भूमिका का श्रेय हमारे बढ़ते सामर्थ्य और विदेश नीति को दिया जा रहा है, लेकिन इसमें हमारी सांस्कृतिक छवि का बहुत बड़ा योगदान है। आज भारत इस भूमिका में आया है, क्योंकि हम सत्य और अहिंसा जैसे व्रतों को वैश्विक मंचों पर पूरे आत्मविश्वास से रखते हैं।  भारत मानवता का सुरक्षित ठिकाना है।

विज्ञापन

पीएम मोदी ने रविवार को भारत मंडपम में भगवान महावीर के 2,550वें निर्वाण महोत्सव को संबोधित किया। उन्होंने स्मारक डाक टिकट और सिक्का जारी किया। जैन समुदाय को उनके मार्गदर्शन और आशीर्वाद के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने हाल ही समाधिस्त हुए आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज का भी स्मरण किया। पीएम ने कहा, हम दुनिया को यह बताते हैं कि वैश्विक संकटों और संघर्षों का समाधान भारत की प्राचीन संस्कृति और प्राचीन परंपरा में है। इसीलिए आज विरोधों में भी बंटे विश्व के लिए भारत विश्व-बंधु के रूप में अपनी जगह बना रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव से भविष्य की नई यात्रा होगी शुरू
पीएम ने कहा कि यह वह समय है जब भारत अमृतकाल के शुरुआती दौर में है। इस साल हमारे संविधान को भी 75 वर्ष होने जा रहे हैं। इसी समय देश में एक बड़ा लोकतांत्रिक उत्सव भी चल रहा है। देश का विश्वास है यहीं से भविष्य की नई यात्रा शुरू होगी। लोगों से मतदान की अपील करते हुए कहा कि इसका इंतजार मत करना कि गर्मी कम होगी तब शाम को जाऊंगा। सुबह-सुबह ही जाइए। साथ ही हल्के अंदाज में कहा कि कमल का तो हमारे सभी संतों, महंतों, भगवानों के साथ सीधा-सीधा जुड़ाव है।

स्वयं के लिए नहीं, सर्वम के लिए सोचता है भारत
पीएम ने कहा कि भारत न केवल विश्व की सबसे प्राचीन सभ्यता है, बल्कि मानवता का सुरक्षित ठिकाना भी है। यह भारत ही है जो स्वयं के लिए नहीं, सर्वम के लिए सोचता है। यह भारत ही है जो स्व की नहीं, सर्वस्व की भावना करता है। भारत अहम नहीं, वयम की सोचता है। भारत इति नहीं, अपरिमित में विश्वास करता है। भारत ही है जो पिंड में ब्रह्मांड, विश्व में ब्रह्म और जीव में शिव की बात करता है।

तीर्थंकरों की शिक्षाएं और भी महत्वपूर्ण
पीएम ने कहा वैश्विक संघर्षों के बीच देश युद्धरत हो रहे हैं। ऐसे में, हमारे तीर्थंकरों की शिक्षाएं और भी महत्वपूर्ण हो गईं हैं। उन्होंने कहा कि 10 साल पहले हमारे देश में कैसा माहौल था। चारों तरफ निराशा, हताशा! आज देश की नई पीढ़ी को यह विश्वास हो गया है कि हमारी पहचान हमारा स्वाभिमान है।

जैन समाज से पीएम मोदी को विजयी भव: का आशीर्वाद
निर्वाण महोत्सव में पीएम मोदी को विजयी भव: का आशीर्वाद देने के साथ ही जैन समाज के लोगों ने हर बार मोदी का परिवार का संकल्प लिया। एक जैन मुनि ने मंच से कहा कि अभी अयोध्या में हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि भव्य भारत, नव्य भारत, बदल रहा परिवेश, मेरा देव, मेरा देश, मेरा भारत महादेश। उन्होंने कहा कि सब लोग मेरी बात समझिए, सबका साथ, सबका विकास मोदी का उद्देश्य, मेरा देव, मेरा देश, मेरा भारत महादेश। जैन मुनि ने सबसे हाथ जोड़कर संकल्प लेने को कहा कि जैन समाज हर बार मोदी का परिवार। इसका समारोह में मौजूद जैन समाज के लोगों ने जोरशोर से समर्थन किया। साथ ही जैन मुनि ने पीएम मोदी को विजय भव:, विजयी भवः, विजयी भवः का आशीर्वाद भी दिया।

विकास और विरासत को साथ लेकर चलने वाले
एक अन्य मुनि ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक नजीर, एक उदाहरण हैं जो विकास और विरासत को एकसाथ लेकर चल रहे हैं। मुझे लगता है कि ये केवल एक प्रधानमंत्री ही नहीं, बल्कि राजसी के रूप में हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed