फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Pankaj Chaudhary became MP from Maharajganj Lok Sabha for the first time in 1991, then in the field

Maharajganj News: 1991 में पहली बार सांसद बने पंकज चौधरी, हैट्रिक भी लगाई- मंत्री बने, 7वीं बार फिर मैदान में

Mon, 04 Mar 2024 12:32 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Published by: रोहित सिंह Updated Mon, 04 Mar 2024 12:32 PM IST
सार

महाराजगंज के सांसद पंकज चौधरी को पार्षद से लेकर संसद सदस्य तक का अनुभव रहा है। पंकज चौधरी 1991, 1996, 1998, 2004, 2014 में महाराजगंज से सांसद रह चुके हैं। 2019 में वे छठवीं बार सांसद चुने गए। भाजपा ने फिर प्रत्याशी बनाया है।

विज्ञापन
Pankaj Chaudhary became MP from Maharajganj Lok Sabha for the first time in 1991, then in the field
केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी। - फोटो : महाराजगंज

विस्तार

महराजगंज में भाजपा से लोकसभा उम्मीदवार को लेकर सियासी चर्चाओं को शनिवार को विराम लग गया। पार्टी हाई कमान की ओर से जारी प्रत्याशियों की सूची में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी का नाम लोकसभा महराजगंज से शामिल रहा। पंकज चौधरी का नाम सामने आने के बाद समर्थकों ने भी कहा, केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री की मेहनत व निष्ठा को देखा है, इस वजह से फिर से उन्हीं को मैदान में उतारा है।

विज्ञापन


पंकज चौधरी को पार्षद से लेकर संसद सदस्य तक का अनुभव रहा है। पंकज चौधरी 1991, 1996, 1998, 2004, 2014 में सांसद रह चुके हैं। 2019 में वे छठवीं बार सांसद चुने गए। गोरखपुर में जन्में पंकज चौधरी का राजनीतिक सफर गोरखपुर नगर निगम से शुरू हुआ था। वह पहली बार 1989-91 में नगर निगम गोरखपुर में पार्षद चुने गए थे। इसके बाद 1990-91 तक वे गोरखपुर नगर निगम में ही उप-महापौर भी रहे।
विज्ञापन


उसी साल उन्हें यानी 1991 में प्रदेश भाजपा में कार्यकारिणी समिति में सदस्य बनाया गया और लोकसभा के चुनाव में उन्हें टिकट भी मिल गया और वे जीत भी गए। सांसद रहते वे संसद की कई समितियों में रहे। इसके बाद वह 1996 में दोबारा चुनाव जीत गए। इस बार भी उन्हें कई संसदीय समितियों में रहने का मौका मिला। 1998 में मध्यावधि चुनाव हुए और पंकज चौधरी फिर जीत गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


2004 में वह चौथी बार सांसद बने। लेकिन, लोकसभा चुनावों में लगातार जीत का उनका क्रम 2009 में टूट गया। उन्हें कांग्रेस के हर्षवर्द्धन ने 2009 में हारा दिया। इस चुनाव में वह तीसरे स्थान पर रहे। 2014 में फिर चुनाव हुए और पार्टी ने पंकज चौधरी का हाथ नहीं छोड़ा। चौधरी इस बार पांचवीं बार सांसद बने। 2019 में वे फिर से सांसद बने। अब मोदी कैबिनेट के पहले विस्तार में उन्हें केंद्रीय राज्य मंत्री का पद मिला।

 अब तक इन पदों पर काम कर चुके हैं सांसद पंकज चौधरी...
1989-91 सदस्य, नगर निगम, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।
1990-91 उप महापौर, नगर निगम, गोरखपुर।

1990- के बाद सदस्य, कार्य समिति, भारतीय जनता पार्टी।
1991- 10वीं लोकसभा के लिए चुने गए। (पहला कार्यकाल)

1991-96 सदस्य, पटल पर रखे गए कागजात संबंधी समिति और सदस्य, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, पर्यावरण और वन संबंधी समिति।
1996- 11वीं लोकसभा के लिए फिर से निर्वाचित (दूसरा कार्यकाल)

1998-12वीं लोकसभा के लिए फिर से निर्वाचित (तीसरी अवधि)
2004- 14वीं लोकसभा के लिए फिर से निर्वाचित (चौथा कार्यकाल)

2014- 16वीं लोकसभा के लिए फिर से निर्वाचित (पांचवां अवधि)
2019- 17वीं लोकसभा के लिए फिर से निर्वाचित (छठा कार्यकाल)।


 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed