फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Election ›   Lok Sabha ›   LS polls: TDP candidate from Guntur Pemmasani become richest MP in Lok Sabha

LS Polls: चुनाव जीतने वाले सबसे अमीर सांसद बने TDP के पेम्मासानी, गुंटूर में 3.4 लाख मतों से दर्ज की जीत

Wed, 05 Jun 2024 03:23 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 05 Jun 2024 03:23 AM IST
सार

LS Polls: आंध्र प्रदेश के गुंटूर से तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) के उम्मीदवार चंद्रशेखर पेम्मासानी इस बार लोकसभा चुनाव जीतने वाले सबसे अमीर उम्मीदवार बन गए हैं।

विज्ञापन
LS polls: TDP candidate from Guntur Pemmasani become richest MP in Lok Sabha
Chandra Sekhar Pemmasani - फोटो : X/@PemmasaniOnX

विस्तार

आंध्र प्रदेश के गुंटूर से तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) के उम्मीदवार चंद्रशेखर पेम्मासानी इस बार लोकसभा चुनाव जीतने वाले सबसे अमीर उम्मीदवार बन गए हैं। पेम्मासानी की कुल संपत्ति की कीमत 5,700 करोड़ रुपये है। उन्होंने  वाईएसआरसीपी के अपने करीबी प्रतिद्वंद्वी वेंकट रोसैया को 3.4 लाख से ज्यादा मतों से हराया। 

विज्ञापन


कोंडा विश्वेश्वर दूसरे सबसे अमीर विजेता
पड़ोसी तेलंगाना की चेवेल्ला सीट से चुनाव लड़ने वाले भाजपा के कोंडा विश्वेश्वर 4,568 करोड़ रुपये की सपत्ति के साथ दूसरे सबसे अमीर विजेता हैं। उन्होंने 1.72 लाख से अधिक मतों के अंतर से जीत दर्ज की। कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से भाजपा के उम्मीदवार नवीन जिंदल ने 29,021 मतों से जीत दर्ज की। उनकी कुल संपत्ति 1,241 करोड़ रुपये है। 
विज्ञापन


वेमिरेड्डी की संपत्ति 716 करोड़ रुपये
चुनाव जीतने वाले एक अन्य अमीर उम्मीदवार आंध्र प्रदेश के नेल्लोर सीट से टीडीपी के उम्मीदवार प्रभाकर रेड्डी वेमिरेड्डी हैं। उन्होंने अपने कुल संपत्ति 716 करोड़ रुपये घोषित की है। उन्होंने 2.45 लाख से अधिक मतों के अंतर से जीत दर्ज की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्योदिरादित्य सिंधिया और हेमा मालिनी के पास इतनी संपत्ति
वहीं, केंद्री मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की कुल संपत्ति 424 करोड़ रुपये की है। उन्होंने मध्य प्रदेश की गुना लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार यादवेंद्र राव देशराज सिंह को 5.40 लाख मतों के अंतर से हराया। अभिनेत्री से नेता बनीं हेमा मालिनी के पास कुल 278 करोड़ रुपये की संपत्ति है। उन्होंने 2.8 लाख मतों के अंतर से अपनी मथुरा सीट बरकरार रखी। इस बार लोकसभा चुनाव में 2,572 करोड़पति उम्मीदवार मैदान में थे। 


सपा के पुष्पेंद्र व प्रिया सबसे युवा, तो द्रमुक के बालू सबसे उम्रदराज विजेता
समाजवादी पार्टी के पुष्पेंद्र सरोज व प्रिया सरोज इस लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज कर वाले सबसे युवा, तो द्रमुक के टीआर बालू सबसे उम्रदराज सांसद बने हैं। पुष्पेंद्र व प्रिया 25-25 साल के हैं, जबकि बालू की उम्र 82 साल है। पुष्पेंद्र उत्तर प्रदेश की कौशांबी व प्रिया मछलीशहर संसदीय सीट से चुने गए हैं। द्रमुक नेता बालू छह बार सांसद रह चुके हैं। इस बार 80 वर्ष से अधिक उम्र के 11 प्रत्याशी व 25-30 वर्ष की आयु वर्ग में 537 उम्मीदवार चुनावी मैदान में थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed